टूरिज्म सेक्टर से जुड़े सदस्यों को फायर मॉक ड्रिल द्वारा ट्रेनिंग

Spread the love

ब्यूरो चीफ रवि सिंह किरार, परिष्कार पत्रिका जयपुर।  होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान एवं जयपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट द्वारा फतेह सिंह बाजार रेलवे स्टेशन एवं सिंधी कैंप बस स्टैंड के पास विवेक नगर मैं फेडरेशन एवं एसोसिएशन के सहयोग FIR mockdril की गई.
Mockdril का उद्देश्य जयपुर एवं राजस्थान हो रही अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए होटल मालिक एवं होटल स्टाफ को ट्रेनिंग देना था. जिससे आग लगने की घटना पर तुरंत फायर इक्विपमेंट का उपयोग एवं अन्य उपायों से इमरजेंसी की स्थिति में अग्निकांड को रोका जा सके. इस अभियान में होटल में सर्विस करने वाली मातृशक्ति को भी सम्मिलित किया गया.
इस ऑपरेशन में फायर टीम में हिमांशु कुमावत , अमिताभ सिंह, विवेक रोलानया, सतीश मीणा की टीम उपस्थिति रही
इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के सचिव रणविजय सिंह ,होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर के सचिव विपुल मेनी, कोषाध्यढक्ष पीयूश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सोनी, राजवीर सिंह के अलावा सैकड़ो की संख्या में होटल के मालिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. मॉक ड्रिल के अंत में सभी फायर डिपार्टमेंट के सदस्यों को सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *