शिक्षा से जुड़े आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी — पशुपालन मंत्री 

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत ग्राम पंचायत गलथनी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा को बढ़ाने के उद्देश्य से चार कक्षा-कक्ष और एक विज्ञान कक्ष का शिलान्यास रविवार को किया। यह निर्माण कार्य समग्र शिक्षा के तहत 60 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने विद्यालय में तैयार किए गए नए कक्षा-कक्षों और विज्ञान कक्ष को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया गया। इस पहल से विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

उन्होने कहा कि शिक्षा से जुड़े आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से महिलाओं, युवाओं और सर्वजन के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई तथा लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया।

इन कार्यों का भी हुआ लोकार्पण – गलथनी सार्वजनिक चौराहे में सीसी सड़क निर्माण 10 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर में टिन शेड निर्माण 5 लाख, ग्राम पंचायत भवन की चार दीवारी 13.04 लाख,गलथनी में 4 कक्षा कक्ष,1 विज्ञान कक्ष 65 लाख, तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की संपर्क सड़क गलथनी 500 मीटर 40 लाख रुपये  की लागत से निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में ग्रामवासी एवं विद्यालयीजन भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *