बी एस एन कॉलेज वाटिका रोड सांगानेर जयपुर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं प्रेशर पार्टी का आयोजन किया

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  बी एस एन कॉलेज वाटिका रोड सांगानेर जयपुर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं प्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर प्रतिमा पारीक एवं अकैडमिक हैड राजकुमारी रजक तथा सीनियर विद्यार्थियों ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। शैक्षणिक निदेशक किरण बाला ने अपने संबोधन में सतत परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्ति करते हुए अपने व्यक्तित्व को तराशने के साथ बताया कि आपको यहाँ सीखने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।अतः सीखने की लालसा कोबुझने मत देना। बदलाव को अपनाएं ,नित नये प्रयास करते रहें ।


संस्था निदेशक डॉक्टर प्रकाश चंद्र खुल्वे ने बताया कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी सेमेस्टर एग्ज़ाम का प्रेशर प्लेसमेंट की चिंता है तथा परिवार की अपेक्षाओं को पूरा करने का दबाव बना लेता है । अतः किसी भी प्रकार के दबाव को अपने मन में मत आने दो ,तुलना करना बंद करें , मदद माँगने में संकोच न करें ,खुल कर बात करें और सवाल करें आदि के माध्यम से बेहतरीन जीवन के लिए अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। तथा बच्चों को बताया “No knowledge without college” बच्चों को रेगुलर कॉलेज आने के लिए प्रेरित किया। तथा बच्चों को बताया “well begun is the half done”और आपकी शुरुआत अच्छी हो चुकी है।विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा के माध्यम से रंगारंग नृत्य व मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा इसे यादगार बना दिया । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्म विश्वास एवं व्यक्तित्व के आधार पर रिया सारस्वत को मिस फ्रेशर तथा रवि सैनी को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *