समर्पण संस्था द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता दिवस समारोह व “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी“ विषयक सेमिनार आयोजित…

Spread the love

अधिकारों व कर्तव्यों की कदमताल से होता है लोकतंत्र मजबूत ।

  • ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। जस्टिस विजय कुमार व्यास जयपुर, 15 अगस्त।”अधिकारों व कर्तव्यों की क़दमताल से ही लोकतंत्र मज़बूत बनता है ।जब हमें अधिकार मिलते हैं तो सामाजिक कल्याण की ओर हमारी ज़िम्मेदारी भी बढ़ती है । समाज व देश के कल्याण के लिए प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों को जानने व सीखने का प्रयास करें । ” उक्त विचार 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समर्पण संस्था की ओर से समर्पण आश्रय केयर भवन, साँभरिया रोड़, जयपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह व “ मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी “ विषयक सेमिनार में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश जस्टिस विजय कुमार व्यास ने व्यक्त किये ।
    उन्होंने कहा कि “ प्रत्येक व्यक्ति की ज़िम्मेदारी बनती है कि वह हर इन्सान के जीवन का सम्मान करें और किसी को हानि नहीं पहुँचाये।“
      इससे पूर्व समर्पण आश्रय केयर भवन प्रांगण में जस्टिस विजय कुमार व्यास ने अन्य अतिथि व संस्था पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया । और संस्था द्वारा स्थापित समर्पण ज्ञान केन्द्र पुस्तकालय का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया । तत्पश्चात सेमिनार की शुरुआत दीप प्रज्जवलन व राष्ट्रगीत के साथ समर्पण प्रार्थना से की गई जिसे कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल व सुवज्ञा माल्या ने प्रस्तुत किया।
       संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने स्वागत भाषण में संस्था के सिद्धांत, विचारधारा व कार्यक्रमों की विस्तृत व्याख्या करते हुए विचार व्यक्त किये । डॉ. माल्या ने कहा कि “ हम अपना काम पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करते है तो समझें कि हमने अपने हिस्से का राष्ट्र निर्माण कर दिया ।”
    मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति प्रोफेसर कैलाश चन्द शर्मा ने कहा कि “ भारत सबसे सुन्दर देश है । यह विविधताओं से भरा है , जो स्थिरता व एकता का आधार है । अपनी ज़िम्मेदारी के तहत ईमानदारी से पूरा टैक्स दें । जागरूक बनें । संविधान को पढ़ें व समझें ।”
    सेवानिवृत्त कर्नल एस एस शेखावत ने कहा कि “राष्ट्रवाद को ह्रदय में उतारें । एक दूसरे के विचार का आदर करें ।”
    गीतकार रमेश कुमार बैरवा व सी एल वर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये । पलक , रेणुका , लक्ष्मी व साक्षी ने राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया ।
    अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. ओम प्रकाश बैरवा ने कहा कि “ पे बैक टू सोसायटी की भावना को मजबूती प्रदान करें । वृद्धजनों का सम्मान करें ।”
    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एम. के. गोयल , राजेश कुमार बैरवा ,सुनिता जैन, मदन लाल बैरवा, भानु प्रकाश, राजेन्द्र कुमार बैरवा , हरि नारायण सिंघाडिया, शंकर दास निरंकारी , मदन लाल वर्मा, कमलेश बैरवा, राजेश कुमार जाँगिड , विजय कुमार बैरवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    सेमिनार में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । और सभी को “ मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी “ पर शपथ दिलाई गई। मंच संचालन वी. डी. बैरवा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *