


ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। भीषण गर्मी एवं बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं के मध्यनजर नगर निगम आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार अग्निशमन शाखा द्वारा 13 जोनों में व्यापारिक संस्थानों, स्कूलों, कोचिंग आदि स्थानों पर माॅक ड्रिल एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान किया गया।
अभियान के तहत कोचिंग, होटल, हाॅस्पिटल, स्कूल, मिल्स इत्यादि में प्रतिष्ठानों पर माॅक ड्रिल आयोजित कर अग्निकाण्ड की स्थिति में बचाव, प्राथमिक प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्मिकों द्वारा अग्निषमन उपकरणों के सही उपयोग, आपातकालीन निकासी व्यवस्था तथा आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में आमजन एवं कर्मचारियों को प्रषिक्षण दिया गया।
नगर निगम जयपुर द्वारा चलाए गये इस अभियान का मुख्य उद्देष्य जन सामान्य को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता करना तथा संभावित अग्नि दुर्घटनाओं में जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है। इससे पूर्व 14 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक 103 प्रतिष्ठानों में माॅक ड्रिल करवाई गई है।