गुरुदेव रवि शंकर के 70वें जन्मोत्सव पर जयपुर में सेवा, साधना एवं सत्संग के विशेष आयोजन कल

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्ट ऑफ़ लिविंग के अपैक्स मेंबर्स अरुण अग्रवाल, डॉ रेणुका पंड्या, गणेश्वर रावत एवं STC मेघना सोती ने जानकरी दी ! गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मोत्सव एव आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 मई को रवि शंकर आश्रम, प्रताप नगर, जयपुर में विभिन्न आध्यात्मिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

प्रातः 7:30 बजे आयुष हवन से कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। सायं 5 बजे से सामूहिक सुदर्शन क्रिया एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सुदर्शन क्रिया विश्व के 190 देशों में की जाने वाली श्वासों की तकनीक है जो की तनाव निवारण, बेहतर स्वास्थ्य, एवं अन्य कई लाभों के लिए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। 6:30 बजे भव्य सत्संग होगा, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के अनसंग एवरीडे हीरोज़ मुहिम के तहत निस्वार्थ सेवा करने वाले जयपुर के सेवावीरों का सम्मान किया जाएगा। राज्य भर से 16 सेवावीरों को सम्मानित किया जायेगा जो की यूथ लीडरशिप, समाज सेवा, खेलकूद आदि क्षेत्रों में अपनी निःस्वार्थ सेवा दे रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत अपेक्षित हैं. इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान, वंचित वर्ग हेतु बाल चेतना एवं नव चेतना कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जैसी सामाजिक परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित भव्य ध्यान मंदिर के उद्घाटन अवसर पर कहा कि मानसिक रूप से शांत एवं संवेदनशील युवा ही विकसित भारत का निर्माण करेंगे तथा ध्यान, योग और आध्यात्मिक संस्थाओं की भूमिका आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसी दिन बेंगलुरु में गुरुदेव के सान्निध्य में “विश्व शांति हेतु वैश्विक ध्यान” का आयोजन होगा, जिसमें 182 देशों से करोड़ों लोग प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। इसी प्रेरणा के साथ जयपुर में 10 से 13 मई तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्याधर नगर में आयोजित रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में योग, ध्यान एवं सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

गुरुदेव के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव ध्यान सत्र से जुड़ने हेतु: “लाइव ध्यान सत्र” (https://aoliv.in/peacemeditation) समय: 13 मई, सायं 7:30 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *