जैन विश्वभारती संस्थान की छात्रा वायुसेना में अग्निवीर बनी, विश्वविद्यालय पहुंचने पर किया गया स्वागत

Spread the love


ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/  परिष्कार पत्रिका लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की छात्रा भूमिका सेठी भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनकर देश सेवा में अपना अभिन्न योग दे रही है। छात्रा जब अग्निवीर बनने के बाद यहां अपनी साथी छात्राओं के बीच पहुंची तो समस्त अध्यनरत छात्राओं में खुशी की लहर छा गई। प्रार्थना सभा के दौरान यहां उसने  अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन को बयां करते हुए अपने इस सफर की कहानी साझा की। प्राचार्य डॉ रविंद्र सिंह राठौड़ एवं संस्थान के कुल सचिव राजेश मौजा ने समस्त संस्थान परिवार की ओर से छात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा अन्य अध्यनरत छात्राओं को भूमिका सेठी से प्रेरणा लेकर जीवन में सदैव कुछ बेहतर करने की नसीहत दी। यहां ध्यातव्य रहे कि सत्र 2024-25 के अंतर्गत तृतीय सेमेस्टर के अध्ययन के दौरान छात्रा भूमिका सेठी का चयन जीएवी के ग्राउंड ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर और सिक्योरिटी पद पर हुआ, जिसकी 5 माह तक बेसिक ट्रेनिंग बेलगावी (कर्नाटक) में संपन्न हुई। तदुपरांत छात्रा ने 2 महीने की एडवांस ट्रेनिंग आवडी (चेन्नई) में संपन्न की। छात्रा वर्तमान में दिल्ली एयर फोर्स स्टेशन, नई दिल्ली में तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *