17 वीं सब जुनियर शॉकर फुटबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता -2025 उदयपुर में

Spread the love

11 सितंबर से 13 सितंबर 2025 तक राजकीय एग्रीकल्चर विवि उदयपुर में आयोजित

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। भारतीय शॉकर फुटसल संघ के तत्वावधान में राजस्थान शॉकर फुटसल एसोसिएशन के द्वारा १७ वीं सब जुनियर शॉकर फुटसल राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 सितंबर 2025 से 13 सितंबर 2025 तक राजकीय एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय खेल मैदान उदयपुर में आयोजित की जाएगी।
एसोसिएशन के पदाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने परिष्कार पत्रिका को बताया कि भारतीय शॉकर फुटसल संघ का गठन 18 जून 2011 को बीडी वर्मा ने किया था। इनके अथक प्रयासों से शॉकर फुटसल भारतवर्ष में खेला जा रहा है। इन्होंने शॉकर फुटसल की 16 राष्ट्रीय प्रतियोगिता-2024 तक आयोजित की है, जिसमें सब जुनियर, जुनियर व सीनियर अर्थात 48 राष्ट्रीय फुटसल टूर्नामेंट बीडी वर्मा के नेतृत्व में भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों में ओयोजित हो चुके हैं। 17 वीं सब जूनियर प्रतियोगिता के आधार पर ४९वीं प्रतियोगिता है। इसके अलावा लगभग 15 वर्षों में 30 से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय शॉकर फुटसल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवा चुके है। इन प्रतियोगिताओं से प्राप्त प्रमाण पत्रों से विभिन्न सरकारी संस्थाओं व सेना में खिलाडिय़ों का चन हो चुका है। राजस्थान शॉकर फुटसल एसोसिएशन भी लगातार इनके मार्गदर्शन में आगे कार्य कर रही है।
धमेन्द्र सिंह ने 17 वीं सब जुनियर शॉकर फुटसल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ खेल मंत्रालय, रविव र्मा महासचिव आईएस एफएफ, के के विशनोई, नीरज केपवन , सुरेन्द्र गुर्जर, तेजस्वनी गहलोत, दिलीप सिंह सहित अनेक गणमान्यों सूचित करते हुए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *