महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ मानसरोवर का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ मानसरोवर ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है।
हर साल की तरह इस साल भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम बोर्ड परीक्षा में रोशन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान पर गीतांजली 95.33 प्रतिशत द्वितीय स्थान पर रियांशी चौधरी एवं मीनल सैनी 91.33 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर प्रतीक्षा गौतम व नवोदित चन्द्रेश 91. 00प्रतिशत प्राप्ति किया। इस प्रकार विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक कुल 5 विद्यार्थी रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु चौधरी ने एवं उप प्रधानाचार्य मदनमोहन शर्मा ने बताया कि इस सत्र में कक्षा 10 वीं में कुल 55 विद्यार्थी ने परीक्षा दी, जिसमें प्रथम श्रेणी से 48 विद्यार्थी एवं द्वितीय श्रेणी से 7 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। यही नहीं विद्यालय के 2 होनहार विद्यार्थी प्रतिष्ठा गौतम एवं नवोदित चन्द्रेश ने विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। जिसके लिए उनके विषय अध्यापक लक्ष्मण सिंह सीनियर को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या अनु चौधरी ने विद्यालय के सभी उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों एवं उनके विषय अध्यापकों को अच्छे परिणाम हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *