राजस्थान पुलिस की 25 महिला कार्मिक लेंगी एनएसजी का 12 सप्ताह का कमाण्डो प्रशिक्षण—24 अगस्त से मानेसर में शुरू होगा गहन प्रशिक्षण

Spread the love

एडीजी आर्म्स बटालियन्स रूपेन्द्र सिंघ ने जवानों को दी ब्रीफिंग

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राजस्थान पुलिस के आरएसी एवं एमबीसी कैडर से चयनित 25 महिला पुलिस कार्मिक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के प्रशिक्षण केन्द्र, मानेसर में 12 सप्ताह का गहन कमाण्डो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। प्रशिक्षण 24 अगस्त 2026 से 13 नवम्बर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व रविवार को पांचवीं बटालियन आरएसी, घाटगेट जयपुर के प्रांगण में इन महिला कार्मिकों को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्स बटालियन्स राजस्थान श्री रूपेन्द्र सिंघ ने ब्रीफ किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड से प्राप्त होने वाले कमाण्डो प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जवानों को प्रशिक्षण के दौरान कड़े अनुशासन, अत्याधुनिक हथियार तकनीक और जीरो एरर की नीति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

एडीजी श्री सिंघ ने कहा कि कमाण्डो प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को ऐसी दक्षता प्रदान करना है, जिससे वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें। उन्होंने “सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा” के मूल मंत्र पर महिला कार्मिकों को ब्रीफ करते हुए उन्हें प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद एडीजी रूपेन्द्र सिंह ने सभी 25 महिला कार्मिकों को राजकीय वाहन से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण केन्द्र, मानेसर (हरियाणा) के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक पुलिस आरएसी विनित बंसल तथा चतुर्थ एवं पांचवीं बटालियन आरएसी के कमाण्डेन्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *