


परिष्कार पत्रिका, जयपुर। पाराशर चिल्ड्रन पैराडाइस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को मजबूत किया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।



विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। विद्यालय के निदेशक रामलाल पाराशर ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में संस्कार एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा दिया।