सरोज कंवर बनीं नगर निगम जयपुर की उप महापौर, रिटर्निंग ऑफिसर ने की आधिकारिक घोषणा

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।   जयपुर नगर निगम के उपाध्यक्ष (उपमहापौर) पद के लिए शनिवार को आयोजित चुनाव में सरोज कंवर विजयी घोषित हुई हैं। नगर निगम जयपुर के सभासद् भवन में आयोजित मतदान प्रक्रिया में रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार की निर्देशन में चुनाव संपन्न कराया गया।

रिटर्निंग अधिकारी महापौर एवं उपमहापौर आम चुनाव 2026 ने बताया कि जयपुर नगर निगम में कुल 150 सदस्यों में से 149 सदस्य इस बैठक में उपस्थित रहे और मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान के पश्चात संपन्न हुई मतगणना में कुल 148 मत विधिमान्य पाए गए, जबकि 01 मत नोटा को मिला।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरोज कंवर को सर्वाधिक 89 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आईं एन सी के सलमान मंसूरी को 58 मत मिले। इस प्रकार सरोज कंवर ने 31 मतों के अंतर से उप महापौर पद पर जीत दर्ज की।

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि सरोज कंवर को राजस्थान नगरपालिका नियमों के अनुसूची-6 (नियम 87) के उप नियम (6) में अन्तर्विष्ट उपबन्धों का अनुसरण करते हुए विधिवत रूप से जयपुर नगर निगम के उप महापौर पद पर निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *