
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। बीएसएनएल के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर विक्रम मालवीय, मुख्य महाप्रबंधक राजस्थान दूरसंचार परिमंडल एवं राजस्थान दूरसंचार महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा मनीषा मालवीय की गरिमामयी उपस्थिति मे परिमंडल कार्यालय से लगभग 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया जिसे मुख्य महाप्रबंधक महोदय, विक्रम मालवीय,राजस्थान दूरसंचार महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा, मनीषा मालवीय,बीए प्रमुख एवं परिमंडल कार्यालय के इकाई प्रमुखों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ मे परिमंडल कार्यालय, जयपुर बीए एवं सीएनटीएक्स नॉर्थ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
राजस्थान दूरसंचार महिला कल्याण समिति की सदस्य प्रधान महाप्रबंधक निधि माथुर एवं सुमित्रा जाखड़ ने भी उत्साहपूर्वक दौड़ मे भाग लिया। दौड़ मे प्रथम 3 स्थान पर आए धावकों को मुख्य महाप्रबंधक द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने अपने प्रेरणादायी सम्बोधन से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। दौड़ का सफल आयोजन महाप्रबंधक ( एचआर एवं प्रशासन ) रविंदर कुमार के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।