


किशोरी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम — विजेता बालिकाएं जिला स्तर पर करेंगी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कावेरी पथ, मानसरोवर में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को जयपुर पश्चिम ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेला-2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरी सशक्तिकरण, मीना-राजू, गार्गी मंच तथा माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जयपुर पश्चिम ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालिकाओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम मुरारी रंकावता, ACBEO जयपुर पश्चिम एवम पूर्व पार्षद रामअवतार गुप्ता रहे। कार्यक्रम में सीमा विज, CRC, MGGS थड़ी मार्केट, SDMC सदस्य विकास गुप्ता एवं K.K. गुप्ता तथा संस्था प्रधान नीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं में चयनित बालिकाएं जिला स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व
ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में विभिन्न स्तरों एवं जोन के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जयपुर पश्चिम ब्लॉक के प्रतिनिधित्व हेतु किया गया।
प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में चयनित विजेताओं में जोन-1 से हिमांशी सैनी, जोन-2 से खुशबू महावर एवं जोन-3 से दिव्या सैनी शामिल रहीं।
सभी वहीं माध्यमिक स्तर में जोन-1 से गुनिशा शर्मा, जोन-2 से तनिष्का सोनी एवं जोन-3 से सोम्या कुशवाहा का चयन किया गया।
चयनित अभी बालिकाएं जिला स्तर पर विद्यालय एवं जयपुर पश्चिम ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करने हेतु ACBEO श्याम मुरारी रंकावता एवं पूर्व पार्षद श्री रामअवतार गुप्ता संस्था प्रधान श्री नीरज शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिताओं के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक के रूप में राकेश कुमार जाट, डॉ. कुलदीप शर्मा, श्रीमती संज्ञा शर्मा, श्री श्रद्धा नंद शर्मा, श्री ऋषभ जैन एवं श्रीमती सीमा शर्मा श्रीमती आशा पारीक, अंजु पालीवाल ने अपनी सेवाएं दीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन टीम में श्रीमती बबीता शर्मा, श्रीमती सुमन टांक, श्रीमती भारती मोंगा, श्रीमती नीतेश पूनिया, डॉ. प्रतभा चौधरी, श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती रेणुका वाटवानी, श्रीमती सीना, श्रीमती इंदु मीणा, श्रीमती ऋतु गुप्ता, श्री जितेंद्र कुमार टेलर, डॉ. संतोष कुमार जाखड़ एवं श्री दीपक खत्री ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।
अंत में सभी चयनित विजेता बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए जयपुर पश्चिम ब्लॉक की टीम के जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की गई।