


ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। गांधी जयंती के अवसर पर कर्ण नरेन्द्र कृषि विष्वविद्यालय, जोबनेर के संघटक उद्यानिकी महाविद्यालय, दुर्गापुरा ने नगर निगम, सांगानेर जोन की अनुमति से दुर्गापुरा बस स्टेंड परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया। महाविद्यालय के स्वयंसेवक ;विद्यार्थियोंद्ध ने परिसर की सफाई की और नारों तथा पोस्टरों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. एल. एन. बैरवा ने विद्यार्थियों एवं एन. एस. एस. के कार्यकर्ताओं को स्वच्छता का महत्व बताया। महात्मा गांधी की जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर सत्यता एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया। बागवानी के क्षेत्र में लाल बहादुर शास्त्री के संदेष श्जय जवान जय किसानश् की प्रासंगिकता को बताया। डा. बैरवा ने रेली को हरी झंडी दिखाकर दुर्गापुरा बस स्टेन्ड पर सफाई के लिए रवाना किया। उद्यानिकी महाविद्यालय के स्वंय सेवको ने मन से सफाई की। इस अवसर पर कल्पतरू संस्थान के स्वंय सेवकों ने भी सफाई की एवं संस्थान के विष्णु लाम्बा ट्री मैन ऑफ़ इंडिया ने सभी का मनोबल बढ़ाया एवं समायोजित किया। एडीएसडब्ल्यू डा एच. पी. परेवा और डा विजय पाराषर ने भी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।
यह गतिविधि राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के अंतर्गत आयोजित की गई। एन एस एस समन्वयक डा भारती शौकीन ने कार्यक्रम का संचालन किया।