#narendramodi – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com News Website Tue, 30 Jun 2026 11:35:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://parishkarpatrika.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-site-icon-32x32.png #narendramodi – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com 32 32 राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को मिला भामाशाह सम्मान https://parishkarpatrika.com/radha-govind-public-charitable-trust-received-bhamashah-award/ https://parishkarpatrika.com/radha-govind-public-charitable-trust-received-bhamashah-award/#respond Tue, 30 Jun 2026 11:35:46 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5362

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा जयपुर में संचालित ‘राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट’ को  ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2026’ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ( राजस्थान सरकार ) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री ‘ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।  शिक्षा के क्षेत्र में  ‘राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेवटा ( सांगानेर, जयपुर ) के लिये ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त विशेष सहयोग के लिये ये प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया जिसे ट्रस्ट के (मीडिया प्रभारी ट्रस्टी) श्री विमल चंद्रे ने ग्रहण किया। इस सम्मान समारोह में  श्रीमान सतीश गुप्ता, विशेषाधिकारी, शिक्षामंत्री राजस्थान, जयपुर, श्रीमान संदेश नायक, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर, श्रीमान आशीष कुमार, अति. जिला कलेक्टर – चतुर्थ, जयपुर, श्रीमती मंजू शर्मा, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जयपुर, श्रीमती मुकुल कच्छावा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षा, जयपुर उपस्थित रहे।


ट्रस्ट सचिव शरद गुप्ता ने बताया कि जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी की अध्यक्षता में संचालित राधागोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा नेवटा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 14 कंप्यूटर, कंप्यूटर टेबल, चेयर्स सहित कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी है, साथ ही एक लाइब्रेरी का भी सेटअप ट्रस्ट द्वारा किया गया है, इसके साथ ही एक बड़े साइज का वाटर कूलर 150/400 लीटर कैपेसिटी का भी विद्यालय को भेंट किया गया, इसके अलावा विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने हेतु 16 छत वाले पंखे, दो बड़ी अलमारी, 4 ऑफिस टेबल, 4 बड़ी ऑफिस चेयर्स भी सप्रेम भेंट की गयी।
इसके साथ ही 450 विद्यार्थियों को टिफ़िन बॉक्स, स्टेशनरी किट, एवं बिस्कुट चॉक्लेट इत्यादि सामान का वितरण भी किया गया। राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘को दिनाँक 28 जून 2025 को ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2025 ‘ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ( राजस्थान सरकार ) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री’ प्रशस्ति पत्र से पिछले वर्ष भी सम्मानित किया गया था ।  शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिये ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त विशेष सहयोग के लिये ये प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया था।

]]>
https://parishkarpatrika.com/radha-govind-public-charitable-trust-received-bhamashah-award/feed/ 0
राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को मिला भामाशाह सम्मान https://parishkarpatrika.com/radha-govind-public-charitable-trust-received-bhamashah-honor/ https://parishkarpatrika.com/radha-govind-public-charitable-trust-received-bhamashah-honor/#respond Tue, 01 Jul 2025 06:51:33 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=2464

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज कि प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा जयपुर में संचालित ‘राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘को ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2025 ‘ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ( राजस्थान सरकार ) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री ‘ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में ‘राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेवटा ( सांगानेर, जयपुर ) के लिये ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त विशेष सहयोग के लिये ये प्रशस्ति -पत्र प्रदान किया गया जिसे ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य श्री राजीव सोनी जी ने ग्रहण किया। इस सम्मान समारोह में विधायक सिविल लाइन्स जयपुर, श्री गोपाल शर्मा, जिला कलेक्टर जयपुर श्री जितेंदर सोनी जी एवं जिला शिक्षा विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सुश्री श्रीधरी दीदी जी की अध्यक्षता में यह ट्रस्ट कई वर्षों से समाज के आध्यात्मिक एवं भौतिक उत्थान के लिये प्रयत्नशील है। दीदी जी का संकल्प है आगे भी इसी प्रकार ट्रस्ट द्वारा जनकल्याणकारी सेवायें यथासंभव संपन्न होती रहेंगी।

]]>
https://parishkarpatrika.com/radha-govind-public-charitable-trust-received-bhamashah-honor/feed/ 0
असली योग मन नित्य-निरंतर भगवान में रहे -सुश्री श्रीधरी दीदी https://parishkarpatrika.com/real-yoga-mana-ms-shreehari-didi-remained-in-god-continuously/ https://parishkarpatrika.com/real-yoga-mana-ms-shreehari-didi-remained-in-god-continuously/#respond Sun, 22 Jun 2025 00:34:55 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=2447

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी की अध्यक्षता में संचालित राधागोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा मानसरोवर स्थित प्रेम सत्संग भवन में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ) का आयोजन किया गया।

योग दिवस का शुभारंभ हरि-गुरु की भव्य महाआरती के साथ हुआ। इसके पश्चात योगाचार्य रेणुका कुमावत एवं मेघा प्रजापति ने योग के विभिन्न आसनो के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव श्री शरद गुप्ता ने बताया कि सुश्री श्रीधरी दीदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर सभी के पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की मंगल कामना के साथ जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज का यह सन्देश प्रेषित किया कि
संयोगो योग इत्युक्तो
जीवात्मपरमात्मनोः। (याज्ञवल्क्य )
जीवात्मा परमात्मा का मिलन हो उसका नाम योग । योग माने मिलन । तो जीवात्मा परमात्मा का मिलन तो सदा से है ही । होना क्या है? वो मन बुद्धि का मिलन । यानी आपके मन का अटैचमेंट सेन्ट परसेन्ट भगवान् में हो , निरंतर ।
इस विशेष सत्संग कार्यक्रम में जयपुर, दौसा, लालसोट, बयावर के सैंकड़ो साधक एवं ट्रस्ट के मुख्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/real-yoga-mana-ms-shreehari-didi-remained-in-god-continuously/feed/ 0