पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जयंति के अवसर पर सैल्यूट टू कलाम के 10 वें संस्करण का विमोचन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

कैथलीनों आई फाउंडेशन के अध्यक्ष माईकल कैथलीनो ने प्रकाशित किया सैलयूट टू कलाम का 10वां संस्करण कैस्टिलीनों आई फाउंडेशन के चेयरमैन माईकल कैथलीनों चैरिटी के माध्यम से कर रहे हैं समाजसेवा

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। समाजसेवी और कैथलीनों आई फाउंडेशन के संस्थापक माइकल कैथलीनों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर सेल्यूट टू कलाम के १०वें संस्करण का विमोचन किया और जयपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा के माध्यमसे उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेवटा जयपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा उनके प्रति कृतज्ता और देशभक्तिके भाव के साथ मनाया गया, जिसमें बाल कलाकारों ने अपने चित्रों और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ कलाम के आदर्शों को जीवंत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशवर्धनी चौहान संस्थापक कलर्स ऑफ होप, विशिष्ट अतिथि फादर संगीथराज प्रिंसिपल सेंट जेविर्स स्कूल नेवटा, हीरासिंह, नोयल डिसल्वा प्रिंसिपल सेंट माईकल स्कूल, ग्लोरिया कैथलीनों थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी राजपुराहित ने की।
इस अवसर पर डेंजिल नाजरथ, रविसिंह किरार संपादक परिष्कार पत्रिका, ब्रजेश सिंन्हा सहित अनैक गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित थे। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन माइकल कैस्टेलिनों के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, जो समाजसेवा के प्रति उनकी निरंतर निष्ठा का प्रतीक है। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनात्मकता से डॉ कलाम का चित्रण किया। यह उनके प्रति सम्मान और गर्व की सजीव अभिव्यक्तिथी। मुख्य अतिथि यशवर्धनी चौहान ने अपने संस्थान के माध्यम से ऑटिज्म से पीडि़त बच्चों की पीड़ा और आघात को कम करने के अपने प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि ऑटिज्म से पीडि़त बच्चों की बुद्धि को हमें स्वीकार कर उन्हें आगे बढऩे देना चाहिए। सभी स्कूलों को सरकार के निर्देशानुसार ऑटिज्म से पीडि़त बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर ऑटिज्म से पीड़त बच्चों को उचित अवसर देना चाहिए। उन्होंने डेंजिल नाजरेथ का आभार व्यक्तकरते हुए कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी 82 वर्षीय शिक्षक डेंजेल नाजरथ हैं जो स्वयं कैंसर सर्वाइवर हैं ने विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के शिक्षकों, अंडर प्रिविलेज छात्रों ऑटिज्म पीडि़त बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष पर्यन्त अनेक कार्यक्रम किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई अब्दुल कलाम पर निबंध और चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विभिन्न स्कूलों से आएं विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और दर्शकों की जोरदार तालियों से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सभी भाग लेने वाले विद्यालयों के शिक्षकों और प्राचार्यों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जबकि विजेता विद्यर्थियों को प्रमाणपत्र और पुस्तकें प्रदान की गई।


इस अवसर पर सभी अतिथियों का माला पहनाकर कर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों से कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशवर्धनी चौहान ने ग्लोरिया कैथलीनों सचिव कैथलीनों आई फाउंडेशन का शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया।
एचडीएफसी बैंक के हीरा सिंह ने जरूरतमंदों के लिए पाँच सिलाई मशीनें उपहार में देकर उन्हें स्वावलंबन के लिए प्रेरित करते हुए आगे बढऩें में मदद की।
कार्यक्रम का समापन डॉ कलाम की स्मृति में देशभक्तिगीतों और कृतज्ञता के भाव के साथ हुआ जिस में सभी को यह स्मरण कराया कि भारत के स्वावलंबी और सशक्तभविष्य के लिए युवा पीढ़ी को डॉ पी जे अब्दुल कलाम के बताए आदर्शों पर आगे बढऩा ही सच्ची श्रदंजलि है।
कार्यक्रम के लिए सेंट माईकल स्कूल की प्रिंसिपल नोयल डिसल्वा और सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल फादर संगीथराज ने माइकल कैथलीनों की दीर्घआयु की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यशवर्धनी चौहान ने रविसिंह किरार संपादक परिष्कार पत्रिका का शॉल ओढकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में माईकल कैथलीनों से सभी का आभार व्यक्तकिया। उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा के प्राचार्य फादर संगीथराज को आयोजन स्थल नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के लिए विशेष धन्यवाद प्रकट किया। समाजसेवी माइकल कैथलीनों विभिन्न संस्थाओं से जुड़ें रहे हैं, उन्होंने संस्थाओं में कार्य करते हुए समाज सेवा को सर्वोपरी माना। वे इनसे जुड़े :

  1. एआईसीयू 1986 की राजस्थान इकाई के सचिव और अध्यक्ष रहे
  2. वाइस प्रेसिडेंट कैथोलिक काउंसिल ऑफ इंडिया रहे
    3. जयपुर गोअन एसोसिएशन के सदस्य, सचिव एवं अध्यक्ष रहे
    4. जयपुर कैथोलिक एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य सचिव रहे
    5. राजस्थान फार्मास्यूटिकल्स एंड ड्रग मैन्युफैक्चरिंग ऑफ राजस्थान के सचिव रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *