विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट का दो दिवसीय अधिवेशन 14 मार्च से – देशभर से शिरकत करेंगे ब्राह्मण सभा के पदाधिकारीगण

Spread the love


ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर महानगर में 14 मार्च से जेएलएन मार्ग मार्ग स्थित पंचायती राज सभा भवन में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बुधवार को यहां जेएलएन मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी देते हुए विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित देवनारायण जैमन, राष्ट्रीय महामंत्री पं महेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा एवं एवं जयपुर महानगर अध्यक्ष पंडित रघु शर्मा समेत अन्य पदाधिकारीयों ने
पत्रकारों को बताया कि बताया कि विश्व ब्राह्मण सभा का उद्देश्य समाज के अन्य सभी संगठनों को साथ लेकर चलना है जिससे की समाज उन्नति और प्रगती की ओर अग्रसर हो। जब बौद्धिक समाज उन्नति की ओर अग्रसर होता है तो इसका लाभ राष्ट्र को एवं अंततः संपूर्ण विश्व को जरुर प्राप्त होता है। पंडित देवनारायण जैमन ने बताया कि इसी उद्देश्य के साथ 13 एवं 14 मार्च को अधिवेशन में विभिन्न विषयों के लेकर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्रों में समाज के विषय विशेषज्ञ जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के माध्यम से समाज में संस्कार निर्माण और समृद्ध राष्ट्र की अवधारणा मजबूत करने पर बल दिया जाएगा
एवं समाज को सशक्त बनाने के उपायों पर व्यापक चर्चा होगी चर्चा होगी। पदाधिकारीयों ने बताया कि 2 दिवसीय सम्मेलन की तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ जाने माने संत महात्मा करेंगे। अधिवेशन में शामिल होने के लिए समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने देशभर से स्वीकृति प्रदान की है। अधिवेशन की सफलता के लिए शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में व्यापार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जयपुर महानगर सीट विभिन्न नगरों में अधिवेशन की सूचना के पोस्टर लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *