अंधतव मुक्त भारत का महा संकल्प : जयपुर में 29 मार्च को 4000 आंखों को मिलेगी नई रौशनी, सक्षम और महेश भगवती बल्दवा फाउंडेशन का मेगा आई कैंम्प 29 मार्च को

Spread the love

रामदेवरा के नेत्र कुंभ के बाद अब पिंक सिटी में सेवा का महायज्ञ
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार / परिष्कार पत्रिका जयपुर। जयपुर के एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज बनीपार्क में सक्षम संस्था जयपुर और महेश भगवती बलदवा फाउंडेशन, हैदराबाद के संयुक्तऔर विशेष प्रयासों से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जाँच महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा मेडिकल में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगभग 4000 लोगों का नेत्र परीक्षण करने का टारगेट सेट किया गया है।
जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में हैदराबाद के महेश भगवती बल्दवा फाउंडेशन की चैयरपर्सन और हर्बल फार्मा दिग्गज इग्जोरियल और कार्तिकेय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की फाउंडर प्रसिद्ध उद्योगपति भगवती बल्दवा ने कहा कि इस मेगा कैंप में चार हजार लोगों की आँखों की स्क्रीनिंग, डायग्नोसिस और सही ट्रीटमेंट सजेस्ट के लिये शहर के एक्सपर्ट प्रोफेशनल की मेडिकल टास्क फोर्स लगेगी। जिसमें 25 बेहद अनुभवी और सीनियर नेत्र रोग विशेषज्ञ यानी ऑप्थल्मोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। इन डॉक्टर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए 50 ऑप्टोमेट्रिस्ट्स टीम होगी, जो मरीजों के विजन की सटीक माप लेने और शुरुआती जाँच का जिम्मा संभालेंगे। साथ ही लोगों को मैनेज करने, मरीजों का रजिस्ट्रेशन करने, उन्हें सही काउंटर तक ले जाने और पूरे सिस्टम को स्मूथ तरीके से रन करने के लिए 125 डेडिकेटेड वॉलंटियर्स अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।
इस मौके पर भगवती बल्दवा ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवाकार्य में आर्थिक समस्या को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। भगवती बल्दवा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वो सरकार से पहले ही निवेदन कर चुके हैं कि वो जल्द से जल्द जयपुर में जमीन उपलब्ध करवाए, जहां महेश-भगवती बल्दवा फाउंडेशन जयपुर में विश्वस्तरीय अष्टाव दिव्यांग सेवा केंद्र की स्थापना कर सकें। इस स्टेटऑफ दी आर्ट हॉस्पिटल में दिव्यांगजनों के लिये तमाम सुविधाएं होंगी। प्रेस वार्ता के दौरान इस मेगा आई कैंप का पोस्टर का विमोचन किया गया। इस कैंप का मकसद सिर्फ लोगों की आँखें चेक करके उन्हें वापस भेजना नहीं है। यह एक एंड-टू-एंड सोल्यूशन प्रोवाइड करने वाला इनिशिएटिव है। जाँच के दौरान जिन मरीजों को दवाइयों की जरूरत होगी, उन्हें मौके पर ही एकदम नि:शुल्क और हाई क्वालिटी मेडिसिन दी जाएगी। जिन्हें नजर के चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें उनका विजन करेक्ट करने के लिए चश्मे डिस्ट्रीब्यूट किए जाएंगे और जिन मरीजों को मोतियाबिंद या आँखों से जुड़ी किसी अन्य गंभीर बीमारी के चलते सर्जरी की दरकार होगी, उनका चिन्हीकरण करके सक्षम संस्था द्वारा वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों के माध्यम से बिल्कुल मुफ्त आँखों का ऑपरेशन करवाया जाएगा। यानी स्क्रीनिंग से लेकर सर्जरी तक, मरीज को अपनी जेब से एक भी पैसा खर्च नहीं करना है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर तबके तक रोशनी पहुँचाने का यह एक ऐतिहासिक प्रयास है।
सक्षम संस्था देश भर में दिव्यांग जनों के उत्थान और उनके रिहैबिलिटेशन के लिए एक साइलेंट रिवोल्यूशन चला रहा है। इस संस्था के राजस्थान में मौजूद सभी सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्रों को महेश भगवती बल्दवा फाउंडेश की ओर से संचालन का सहयोग मिलता है। इस केंद्रों में दिव्यांग भाई-बहनों को संबल दिया जा रहा है, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए सशक्तिकरण के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। इससे पहले संस्था की ओर से बाबा रामदेवजी की पवित्र भूमि रामदेवरा में आयोजित हुए नेत्र कुम्भ में 33 दिनों तक देश भर से लगभग 1,02,950 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से एक लाख से भी ज्यादा लोगों की आँखों की प्रॉपर स्क्रीनिंग की गई, उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं और उत्तम क्वालिटी के चश्मों का वितरण किया गया। इस पूरी एक्सरसाइज में लगभग 6224 ऐसे मरीजों का आइडेंटिफिकेशन किया गया, जिन्हें तत्काल आँखों के ऑपरेशन की जरूरत थी। इन सभी 6224 लोगों का विभिन्न अस्पतालों और बड़े मेडिकल कॉलेजों के साथ टाई-अप करके सफलतापूर्वक ऑपरेशन करवाया जा रहा है। इस प्रेस वार्ता में उद्योगपति महेश बल्दवा, चंद्रशेखर सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, सक्षम के प्रदेश सचिव डॉ कुलदीप मिश्रा, डॉ महावीर सैनी, डॉ क्षमाशील गुप्त, मेजर निति गुप्ता सहित संस्ता से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *