Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com News Website Fri, 06 Mar 2026 11:07:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://parishkarpatrika.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-site-icon-32x32.png Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com 32 32 विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन,जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश https://parishkarpatrika.com/district-collector-dr-jitendra-kumar-soni-said-that-there-should-be-basic-facilities-in-schools-and-effective-implementation-of-government-schemes/ https://parishkarpatrika.com/district-collector-dr-jitendra-kumar-soni-said-that-there-should-be-basic-facilities-in-schools-and-effective-implementation-of-government-schemes/#respond Fri, 06 Mar 2026 10:43:16 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4537

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिला निष्पादक समिति की बैठक

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका अजमेर।  जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को सभी राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिये हैं।

जिला कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पीएम श्री स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा विद्यालय परिसरों में पेयजल, स्वच्छ एवं उपयोगी शौचालय, पुस्तकालय, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।

डॉ. सोनी ने विद्यालयों के पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तकालयों में उपलब्ध पुस्तकों का विद्यार्थियों के बीच नियमित वितरण किया जाए तथा विद्यार्थियों को पुस्तक अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों में पुस्तकों के संरक्षण एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए भी प्रयास किए जाएं।

बैठक में जिला कलक्टर ने भूमि विहीन विद्यालयों की समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालयों के लिए शीघ्र भूखंड उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को राजकीय विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए विशेष अभियान चलाने, विद्यार्थियों के जन आधार प्रमाणिकरण एवं आधार प्रमाणिकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुंचे, इसके लिए सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर आशीष कुमार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल कविया, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/district-collector-dr-jitendra-kumar-soni-said-that-there-should-be-basic-facilities-in-schools-and-effective-implementation-of-government-schemes/feed/ 0
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उतरे फील्ड में, अफसरों के साथ आनासागर झील का दौरा https://parishkarpatrika.com/assembly-speaker-vasudev-devnani-visits-anasagar-lake-with-officers-in-the-field/ https://parishkarpatrika.com/assembly-speaker-vasudev-devnani-visits-anasagar-lake-with-officers-in-the-field/#respond Wed, 04 Mar 2026 14:14:33 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4491

निगम को निर्देश, सफाई व अन्य व्यवस्था सुधारें

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका अजमेर।  विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार को अजमेर प्रवास पर रहे। उन्होंने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं तथा शहर से जुड़े विकास कार्यों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन कार्यों से संबंधित प्रक्रिया तुरंत शुरू हो ताकि आमजन को इनका लाभ मिल सके।

वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक श्री शक्ति सिंह राठौड़ एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ आनासागर झील में मिट्टी निकालने के कार्य पर चर्चा की। उन्होंने मौके पर जाकर विभागीय अधिकारियों की योजना को समझा। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत झील से करीब एक मीटर तक मिट्टी निकाली जाएगी। इस पर करीब 78 करोड़ रूपए की लागत आएगी। देवनानी ने कहा कि झील में सभी तरफ से मिट्टी निकाली जाए ताकि बा​रिश का ज्यादा पानी आ सके। 

देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि शहर में चार नई सड़कों के विकास व विस्तार के प्रपोजल तैयार किए जाए। इसके तहत नगर निगम के नए कार्यालय से लोहागल होते हुए नागौर हाईवे, स्टीफन चौराहे से माकड़वाली होते हुए नागौर हाईवे, पृथ्वीराज नगर से रातीडांग, चौरसियावास होते हुए नौसरघाटी तथा रेयान स्कूल से हाथीखेड़ा होते हुए वरूण सागर व खरेकड़ी रोड़ तक नई सड़क तैयार करवाई जाए। इसी तरह विजयराजे सिंधिया नगर के पास प्रगतिरत खेल स्टेडियम के कार्य की भी समीक्षा की गई। श्री देवनानी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि अजमेर के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड की डीपीआर जल्द तैयार की जाए। राज्य बजट में इसके लिए 3 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अजमेर निगम क्षेत्र में नए शामिल क्षेत्रों में सफाई व रोड़ लाइट्स की सही व्यवस्था की जाए। रामसेतू के नीचे पार्किंग जल्द शुरू करवाई जाए। केसर बाग पुलिया ऊंची करने तथा ब्रह्मपुरी नाले की सफाई व गहराई बढ़ाने के काम को प्राथमिकता से किया जाए। भीड़भाड़ व तंग रास्तों पर डीएमएफटी से स्वीकृत अग्निशमक उपकरण लगाए जाए। सड़कों का पेचवर्क किया जाए। जिन क्षेत्रों में महिला शौचालय बनना प्रस्तावित है, वहां काम जल्द शुरू हो।

]]>
https://parishkarpatrika.com/assembly-speaker-vasudev-devnani-visits-anasagar-lake-with-officers-in-the-field/feed/ 0
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव का उल्लास -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ मनायी होली, प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं https://parishkarpatrika.com/holi-festival-celebrated-at-chief-ministers-residence-chief-minister-bhajan-lal-sharma-celebrated-holi-with-the-common-people-congratulated-and-gave-good-wishes-to-the-people-of-the-state/ https://parishkarpatrika.com/holi-festival-celebrated-at-chief-ministers-residence-chief-minister-bhajan-lal-sharma-celebrated-holi-with-the-common-people-congratulated-and-gave-good-wishes-to-the-people-of-the-state/#respond Wed, 04 Mar 2026 14:11:00 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4486

किसी ने पहनाया साफा-दुपट्टा, किसी ने लगाया अबीर-गुलाल,शेखावाटी के चंग से लेकर ब्रज की होली का छाया सुरूर,कलाकारों ने एक छत के नीचे साकार की प्रदेशभर की संस्कृति

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को आमजन के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्यमंत्री निवास पर हुए होली महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में आए लोगों ने फूलों और प्राकृतिक रंगों के साथ यह त्योहार मनाया। शर्मा ने सपत्नीक आमजन को गुलाल लगाया और फूलों की वर्षा कर पूरी आत्मीयता के साथ सभी का अभिनन्दन किया। 

होली के पावन पर्व पर प्रदेशभर की संस्कृति एक छत के नीचे नजर आई, जब ब्रज से लेकर शेखावाटी तक की होली के विभिन्न रूप देखने को मिले। ब्रज से आए भारतीय कला संस्थान के कलाकारों एवं भजन मंडली ने गायन और नृत्य के साथ समां बांधा। वहीं, शेखावाटी के फतेहपुर की गो वत्स फाग मंडली के कलाकारों ने चंग के साथ धमाल मचाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी कलाकारों के बीच जाकर फाल्गुन के गीतों में साथ निभाया। 

बच्चे हों, बूढ़े हों, महिला हों या जवान सभी में मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। किसी ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाने के साथ साफा और दुपट्टा पहनाया, तो किसी ने अपने हाथों से बनी पिचकारी एवं गुलाल गोटा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस त्योहार पर सभी को कटुता भुलाकर खुशियों के साथ जीवन बिताने का संकल्प लेना चाहिए। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, विधायक कुलदीप धनखड़, गोपाल शर्मा सहित अन्य सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं जैसलमेर से धौलपुर और हनुमानगढ़ से बांसवाड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/holi-festival-celebrated-at-chief-ministers-residence-chief-minister-bhajan-lal-sharma-celebrated-holi-with-the-common-people-congratulated-and-gave-good-wishes-to-the-people-of-the-state/feed/ 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अजमेर दौरा-हम सत्ता भाव से नहीं, संवेदनशीलता से करते हैं काम-राजस्थान को अवसरों की भूमि बना रही डबल इंजन सरकार-राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर-वादों को तेजी के साथ पूरा कर रही राज्य सरकार- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी https://parishkarpatrika.com/prime-minister-narendra-modis-visit-to-ajmer-we-work-with-sensitivity-not-with-a-sense-of-power-double-engine-is-making-rajasthan-a-land-of-opportunities/ https://parishkarpatrika.com/prime-minister-narendra-modis-visit-to-ajmer-we-work-with-sensitivity-not-with-a-sense-of-power-double-engine-is-making-rajasthan-a-land-of-opportunities/#respond Sun, 01 Mar 2026 03:32:23 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4460

विकसित भारत 2047 के विजन का ग्रोथ इंजन बनेगा राजस्थान प्रधानमंत्री के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भारत बन रहा वैश्विक ताकत- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार सत्ता भाव से नहीं, संवेदनशीलता के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार राजस्थान को अवसरों की भूमि बनाने के लिए विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है। इन दो साल में राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। 

प्रधानमंत्री ने शनिवार को अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात देने के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित राजस्थान से विकसित भारत के मंत्र पर हम लगातार काम कर रहे हैं। विकास के जिन वादों के साथ राजस्थान में डबल इंजन सरकार सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। 

डबल इंजन सरकार में युवाशक्ति हो रही सशक्त

मोदी ने कहा कि आज करीब 17 हज़ार करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि दो साल पहले तक राजस्थान में भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की ही खबरें आती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। आज डबल इंजन सरकार में युवाशक्ति और सशक्त हो रही है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 21,863 युवाओं को शुभकामनाएं भी दी।

नारीशक्ति की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ किया समाधान

प्रधानमंत्री ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि अगर मां स्वस्थ होती है, तो परिवार हर संकट का सामना करने में सक्षम रहता है। इसी भावना से केन्द्र सरकार ने महिलाओं को संबल देने वाली अनेक योजनाएं चलाई हैं। वर्ष 2014 से पहले के दौर में शौचालय की समुचित सुविधा नहीं होने से बहनों-बेटियों को पीड़ा और अपमान झेलना पड़ता था। अलग टॉयलेट की सुविधा नहीं होने के कारण बच्चियां स्कूल छोड़ देती थी। पहले इन समस्याओं की चर्चा तक नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि हमने इन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ मिशन मोड पर समाधान किया। गर्भावस्था के दौरान मां को पोषक आहार मिल सके इसके लिए 5 हजार रुपए बहनों के खाते में जमा करने की मातृ वंदना योजना शुरु की। महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला गैस योजना की शुरूआत की।

कनेक्टिविटी बढ़ने से राजस्थान में बढ़ रहे निवेश के अवसर

मोदी ने कहा कि आज का समय राजस्थान के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छी सड़क, रेल और हवाई सुविधा से सिर्फ सफर आसान नहीं होता बल्कि पूरे क्षेत्र की किस्मत बदल जाती है, इसलिए हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक कनेक्टिविटी पर बहुत बल दे रही है। कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन बढ़ता है। पर्यटक आते हैं तो होटल, ढाबे, टैक्सी, गाइड आदि को काम मिलता है, राजस्थान के कारीगरों का बनाया सामान बिकता है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी बढ़ने से राजस्थान में निवेश के लिए अवसर भी बढ़ रहे हैं। 

सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन राजस्थान की पूर्ववर्ती सरकार ने सिंचाई की परियोजनाओं को दशकों तक लटकाए रखा। ईआरसीपी परियोजना को फाइलों और घोषणाओं में उलझाकर रखा लेकिन हमारी सरकार ने आते ही इस स्कीम को फाइलों से निकालकर धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना हो या यमुना-राजस्थान लिंक प्रोजेक्ट, नदियों को जोड़ने के अभियान का राजस्थान को भी बड़ा फायदा मिलेगा। 

सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती 

मोदी ने कहा कि राजस्थान अब सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती बन रहा है। राजस्थान में धूप की कोई कमी नहीं और अब प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं से यही धूप आमजन के लिए बचत और कमाई का साधन बन रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में सरकार लोगों को छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए 78 हजार रुपए की सहायता सीधे बैंक खाते में दे रही है। प्रदेश में सवा लाख से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं और इस योजना की वजह से कई घरों का बिजली बिल अब लगभग जीरो आ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के आरंभ में तीर्थराज पुष्कर, सावित्री माता, वीर तेजा जी महाराज, भगवान देवनारायण, वरुण अवतार भगवान झूलेलाल को नमन किया। उन्होंने कहा कि अजमेर, आस्था और शौर्य की धरती है, यहां तीर्थ भी हैं और क्रांतिवीरों के पद्चिन्ह भी हैं। उन्होंने मेजर दलपत सिंह के शौर्य को याद करते हुए कहा कि राजस्थान के वीरों की इज़रायल के हाइफा शहर को आज़ाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका थी।

डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को दे रही राहत -मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजस्थान की धरा पर अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया में अब तक 29 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत होकर विश्व मंच पर 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है। हाल ही में सम्पन्न हुई एआई समिट में पूरे विश्व ने देखा कि भारत भविष्य के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भारत अब वैश्विक ताकत बनकर उभर रहा है। 

प्रधानमंत्री का राजस्थान के प्रति विशेष लगाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान के प्रति विशेष लगाव रहा है। वे जब भी राजस्थान आए हैं हमेशा प्रदेश को विकास की अनेक सौगातें देते हैं। उनके मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री के ‘राजस्थान राइजिंग, रिलाएबल, रिसेप्टिव और रिफाइन’ की अवधारणा को अपना ध्येय मान कर आगे बढ़ रहे हैं।

युवाओं को 4 लाख भर्तियों के संकल्प की दिशा में उठाए ठोस कदम

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। गत सरकार के समय हुए पेपरलीक के माफिया अब गिरफ्त में हैं। राज्य सरकार ने युवाओं को 4 लाख भर्तियों के संकल्प की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। अब तक सवा लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं। 1 लाख 33 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। वर्ष 2026 में 1 लाख से अधिक नए पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। इन सभी निर्णयों से युवाओं में हमारी सरकार के प्रति विश्वास बहाली हुई है।

कृषि बजट जीएसडीपी का 5.55 प्रतिशत, 16 लाख से अधिक लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदत्त 6 हजार की राशि में तीन हजार रुपये जोड़कर 9 हजार रुपये किया गया है। वर्ष 2026-27 के राज्य के कृषि बजट में 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जोकि राज्य की जीएसडीपी का 5.55 प्रतिशत है। साथ ही, 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में 16 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया गया है। मां वाउचर के माध्यम से सवा दो लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की गई है। 

वीबी-जी राम जी के लिए 4 हजार करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 लाख से अधिक आवास तथा एनएफएसए में 72 लाख से अधिक नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी का राज्य में सभी सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। राज्य सरकार द्वारा भी बजट 2026-27 में इसके लिए 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमारी सरकार ने भी विकसित राजस्थान 2047 का विजन दस्तावेज जारी किया है। हमारी सरकार ने इस वर्ष के बजट में वर्ष 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। 

प्रधानमंत्री के सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति से हुए लंबित जल विवादों के समाधान

मुख्यमंत्री ने वर्षों से लंबित जल विवादों के समाधान के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हथिनी कुण्ड बैराज से यमुना का पानी लाने की परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र की जल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। वहीं, रामजल सेतु लिंक परियोजनाओं से 17 जिलों को पेयजल और सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में भी हमारी सरकार ने गत दो साल में 14 लाख से अधिक जल कनेक्शन दिए हैं। साथ ही, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत 4 लाख से अधिक भू जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। 

11 योजनाओं में राजस्थान पहले स्थान पर

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार प्रवर्तित योजनाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। देश की 11 योजनाओं में राजस्थान पहले स्थान पर, 5 में दूसरे और 7 योजनाओं में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि कुसुम कॉम्पोनेन्ट ए और सी में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर हैं। पीएम सूर्यघर योजना में भी हमारी सरकार ने 1 लाख 31 हजार रुफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों में औसतन 14 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में भी 10 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि गत 2 वर्षों में अब तक दर्जनभर से अधिक नीतियां लागू की गई हैं। साथ ही, राइजिंग राजस्थान में हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग की जा चुकी है। 

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मदन राठौड़ सहित राज्य सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/prime-minister-narendra-modis-visit-to-ajmer-we-work-with-sensitivity-not-with-a-sense-of-power-double-engine-is-making-rajasthan-a-land-of-opportunities/feed/ 0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ‘वायु शक्ति-2026’ का राज्यपाल ने किया अवलोकन https://parishkarpatrika.com/governor-reviews-vayu-shakti-2026-with-president-draupadi-murmu-and-defense-minister-rajnath-singh/ https://parishkarpatrika.com/governor-reviews-vayu-shakti-2026-with-president-draupadi-murmu-and-defense-minister-rajnath-singh/#respond Sun, 01 Mar 2026 03:22:37 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4457

युद्धाभ्यास में भारतीय वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन  की सराहना की

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शुक्रवार को जैसलमेर पोखरण में ‘वायु शक्ति-2026’ अभ्यास का अवलोकन किया। 

इस दौरान उन्होंने भारतीय वायु सेना द्वारा युद्धाभ्यास में भारतीय रक्षा प्रौद्योगिकी, युद्ध अभियानों से जुड़े सेना के शौर्य प्रदर्शन  ‘वायु शक्ति-2026’ के उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवलोकन किया। उन्होंने अग्रणी लड़ाकू विमानों से लेकर उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों और आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती रक्षा ताकत के प्रदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सेना की बहादुरी, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता और उम्दा युद्धाभ्यास की सराहना की।

]]>
https://parishkarpatrika.com/governor-reviews-vayu-shakti-2026-with-president-draupadi-murmu-and-defense-minister-rajnath-singh/feed/ 0
एक महीने के प्ररेणा अभियान 2.0 के अंतर्गत आंगनबाड़ी में आने वाली धात्री माताओं, प्रेग्नेंट महिलाओं, 0 से 6 माह के बच्चों, 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों, 3 से 6 वर्ष के बच्चों और किशोरी बालिकाओं के पंजीयन में 2 लाख 47 हजार 114 लाभार्थियों की वृद्धि हुई दर्ज: निदेशक आईसीडीएस https://parishkarpatrika.com/under-one-month-motivation-campaign-2-0-lactating-mothers-coming-to-anganwadi/ https://parishkarpatrika.com/under-one-month-motivation-campaign-2-0-lactating-mothers-coming-to-anganwadi/#respond Tue, 24 Feb 2026 15:21:08 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4446

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन एवं प्रेरणा से निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की ओर से 19 जनवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक चलाये जा रहे प्रेरणा अभियान 2.0 के अंतर्गत पोषण ट्रेकर पर धात्री माताओं, प्रेग्नेंट महिलाओं, 0 से 6 माह के बच्चों, 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों, 3 से 6 वर्ष के बच्चों और किशोरी बालिकाओं के पंजीयन में 2 लाख 47 हजार 114 लाभार्थियों की वृद्धि दर्ज हुई है।आभा आईडी के सत्यापन संख्या में 12 लाख 17 हजार 393 की वृद्धि दर्ज हुई है।

निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि मातृ एवं शिशु पोषण एवं आईसीडीएस सेवाओं से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों गर्भवती व धात्री महिलाएं, 0 से 6 वर्ष तक के बच्चें के स्वास्थ्य के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर संचालित प्ररेणा अभियान 2.0 के प्रारम्भ होने से पहले और अभियान के समापन के दौरान लाभार्थियों की संख्या में उक्त उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।

निदेशक आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा के मार्गदर्शन में निदेशालय आईसीडी एस की ओर से संचालित प्ररेणा अभियान 2.0 को सफल बनानें में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला पर्यवेक्षकों, सीडीपीओ, जिला उपनिदेशकों और समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा समर्पित भाव से किये गए योगदान के आधार पर ही सफलता अर्जित हुई है।

अभियान प्रारम्भ होने से पहले पोषण ट्रैकर पर 2 लाख 91 हजार 696 धात्री माताएं पंजीकृत थी, 19 जनवरी 2026 को अभियान आरम्भ होने के बाद 19 फरवरी 2026 तक पंजीकृत धात्री माताओं की संख्या 3 लाख 5 हजार 246 हो गई है। प्रेरणा अभियान के दौरान 13 हजार 550 पंजीयन की वृद्धि दर्ज हुई है।

पोषण ट्रैकर पर 2 लाख 91 हजार 610 गर्भवती माताएं पंजीकृत थी जो 19 फरवरी 2026 को 3 लाख 21 हजार 448 हो गई है अभियान में प्रेग्नेंट महिला लाभार्थियों के पंजीयन संख्या में 29 हजार 838 की वृद्धि दर्ज हुई है।

इसी प्रकार अभियान में 0 से 6 माह के बच्चों, 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों, 3 से 6 वर्ष के बच्चों और किशोरी बालिकाओं के पंजीयन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।

0 से 6 माह के बच्चों की पंजीयन संख्या 2 लाख 88 हजार 601 थी जो 19 फरवरी 2026 को बढ़कर 3 लाख 5 हजार 32 हो गई है। इस प्रकार 0 से 6 माह के बच्चों के पंजीयन में 16 हजार 431 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

6 माह से 3 वर्ष के बच्चों की संख्या 16 लाख 05 हजार 526 थी जो उक्त अभियान में बढ़कर 16 लाख 76 हजार 798 हो गईं। उक्त श्रेणी में अभियान के दौरान 71 हजार 272 की वृद्धि हुई है ।

3 से 6 वर्ष के बच्चों की पंजीयन संख्या 11 लाख 93 हजार 190 थी जो 19 फरवरी 2026 तक 13 लाख 8 हजार 401 हो गईं, अभियान के दौरान इस श्रेणी में सर्वाधिक 1 लाख 15 हजार 211 की बढ़ोतरी हुई है।

किशोरी बालिकाओं की संख्या 16 जनवरी 2026 तक 27 हजार 996 थी जो 19 फरवरी 2026 तक बढ़कर 28 हजार 808 हो गई हैं, जो कि करीब 812 किशोरी बालिकाओं के पंजीयन बढ़ोतरी को दर्शाता है।

आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि 16 जनवरी 2026 को पोषण ट्रैकर पर 36 लाख 98 हजार 619 लाभार्थी थे जो कि 19 फरवरी 2026 को 39 लाख 45 हजार 733 हो गए हैं अर्थात 2 लाख 47 हजार 114 लाभार्थियों की वृद्धि को दर्शाता है।

अभियान से पूर्व पोषण ट्रैकर पर 10 लाख 19 हजार 640 लाभार्थियों की आभा आई डी सत्यापित थी जो कि 19 फरवरी 2026 को बढकर 22 लाख 37 हजार 33 हो गई है, जो कि 12 लाख 17 हजार 393 की वृद्धि को दर्शाता है। आभा आईडी का सत्यापन प्रतिशत 28 से बढ़कर 57 प्रतिशत हो गया है जो कि 29 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

पोषण ट्रैकर पर आपार आईडी पर कुल सक्रिय बच्चों की संख्या जहाँ 16 जनवरी 2026 तक 11 लाख 93 हजार 190 थी वह 19 फरवरी तक 13 लाख 8 हजार 401 हो गई। इस श्रेणी में 1 लाख 15 हजार 211 नवीन बच्चों को जोड़ा गया है। स्व-आधार वाले बच्चों की संख्या 16 जनवरी 2026 तक 2 लाख 99 हजार 422 से बढ़कर 19 फरवरी 2026 तक 4 लाख 14 हजार 308 हो गई है, जो कि 1 लाख 14 हजार 886 की वृद्धि दर्शाती है।

अपार आईडी वाले बच्चों की संख्या जहाँ 2 लाख 29 हजार 966 थी वह 19 फरवरी 2026 को बढ़कर 3 लाख 41 हजार 466 हो गई। इस प्रकार 16 जनवरी 2026 की अपेक्षा 19 फरवरी 2026 तक अपार आईडी वाले बच्चों की संख्या में 1 लाख 11 हजार 500 की वृद्धि दर्ज की गई। 16 जनवरी 2026 को पोषण ट्रैकर पर 19.2 प्रतिशत बच्चों की अपार आई डी दर्ज थी जो 19 फरवरी 2026 तक बढ़कर 26 प्रतिशत हो गई है, इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/under-one-month-motivation-campaign-2-0-lactating-mothers-coming-to-anganwadi/feed/ 0
खाटूश्यामजी मंदिर में आस्था के साथ संवेदनशीलता का संगम-श्याम प्रेमियों की सुविधा एवं सुरक्षा को समर्पित राजस्थान पुलिस https://parishkarpatrika.com/a-confluence-of-sensitivity-with-faith-in-khatushyamji-temple-rajasthan-police-dedicated-to-the-convenience-and-safety-of-shyam-lovers/ https://parishkarpatrika.com/a-confluence-of-sensitivity-with-faith-in-khatushyamji-temple-rajasthan-police-dedicated-to-the-convenience-and-safety-of-shyam-lovers/#respond Tue, 24 Feb 2026 15:11:52 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4441

दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए राजस्थान पुलिस की विशेष मानवीय पहल

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  सीकर जिले के विश्वप्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेले में उमड़ रही अपार भीड़ के बीच राजस्थान पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी श्रद्धालु, विशेषकर दिव्यांगजन, अपने आराध्य के दर्शन से वंचित न रहे। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की मंशाओं के अनुरूप मेले में दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि पार्किंग स्थल पर पहुंचने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए पुलिस द्वारा विशेष वाहन की व्यवस्था की गई है। यह वाहन उन्हें सीधे दर्शन केंद्र तक पहुंचाता है। वहां व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर पुलिसकर्मी स्वयं उन्हें सम्मानपूर्वक और सुरक्षित तरीके से बाबा श्याम के दर्शन करवाते हैं। पिछले चार दिनों में दर्जनों श्रद्धालुओं को इस प्रकार की सेवाएं दी गयी है।

हर भक्त तक पहुंचे बाबा का आशीर्वाद-

एसपी नूनावत ने कहा कि खाटूश्यामजी के धाम आने वाला हर श्रद्धालु हमारे लिए परिवार का सदस्य है। विशेष रूप से दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि श्रद्धा का विषय है। राजस्थान पुलिस का प्रयास है कि आस्था के इस महापर्व में किसी को भी असहाय महसूस न होने दिया जाए।

उनके अनुसार, मेले की विशालता को देखते हुए पुलिस बल को संवेदनशील व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि व्यवस्था के साथ-साथ आत्मीयता भी बनी रहे।

सहायता केंद्रों से मिल रहा है त्वरित मार्गदर्शन-

पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव ने बताया कि मेले क्षेत्र में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को मार्ग की जानकारी सहजता से मिल सके। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर श्रद्धालु निकटतम सहायता केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं, जहां पुलिसकर्मी तत्परता से मदद प्रदान कर रहे हैं।

आपातकालीन सेवाएं हर समय उपलब्ध-

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं—

📞 पुलिस हेल्पलाइन: 112

📞 पुलिस सहायता: 9667600788

एम्बुलेंस सेवा: 108

आस्था के मेले में सेवा का संदेश-

फाल्गुनी लक्खी मेले में जहां एक ओर “श्याम नाम” की गूंज है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान पुलिस की सेवा भावना श्रद्धालुओं के मन में विश्वास जगा रही है। भीड़ के इस महासागर में जब कोई दिव्यांग भक्त मुस्कुराते हुए अपने आराध्य के दर्शन कर लौटता है, तो वह केवल एक व्यवस्था की सफलता नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना की विजय भी होती है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/a-confluence-of-sensitivity-with-faith-in-khatushyamji-temple-rajasthan-police-dedicated-to-the-convenience-and-safety-of-shyam-lovers/feed/ 0
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा—मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन https://parishkarpatrika.com/prime-minister-shri-narendra-modis-proposed-visit-to-ajmer-on-february-28-chief-minister-inspected-the-preparations-at-the-venue/ https://parishkarpatrika.com/prime-minister-shri-narendra-modis-proposed-visit-to-ajmer-on-february-28-chief-minister-inspected-the-preparations-at-the-venue/#respond Tue, 24 Feb 2026 15:04:20 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4437

अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश—सफल आयोजन के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ करें काम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र- एचपीवी वैक्सीन की होगी लॉन्चिंग

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अजमेर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। शर्मा ने सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन किया और उच्च अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शर्मा ने आयोजन स्थल पर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि यातायात सुचारू रहने के साथ पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगातें देंगे। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग भी की जाएगी। साथ ही, बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए। 

इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/prime-minister-shri-narendra-modis-proposed-visit-to-ajmer-on-february-28-chief-minister-inspected-the-preparations-at-the-venue/feed/ 0
राज्यपाल ने कहा, समाचार ऐसे प्रसारित और प्रकाशित होने चाहिए जो जन हित से, राष्ट्र हित से जुड़े हों https://parishkarpatrika.com/the-governor-said-that-news-should-be-broadcast-and-published-which-are-related-to-public-interest-and-national-interest/ https://parishkarpatrika.com/the-governor-said-that-news-should-be-broadcast-and-published-which-are-related-to-public-interest-and-national-interest/#respond Tue, 24 Feb 2026 14:58:31 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4433

पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के लिए सभी मिलकर कार्य करें-राज्यपाल

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की जड़ों को सींचकर उसकी जड़ों को सदा हरा रखता है। उन्होंने कहा कि वह लोगों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करता है। इसीलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा गया है। उन्होंने मीडिया को पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने देश में दूरदर्शन की शुरुआत और अन्य चैनलों के प्रसारण में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि समाचार  ऐसे प्रसारित और प्रकाशित होने चाहिए जो जन हित से, राष्ट्र हित से जुड़े हों। उन्होंने भारत के प्राचीन इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़े जाने के लिए भी मीडिया को कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने बप्पा रावल की चर्चा करते हुए कहा कि वह देश के ऐसे महान योद्धा हुए जिन्होंने मोहम्मद बिन कासिम को भारत से खदेड़ा।

उन्होंने कहा कि रावल पिंडी बप्पा रावल के नाम पर ही बना। उन्होंने इतिहास और लुप्त ज्ञान परम्परा को सहेजने और उसका अधिकाधिक प्रसार किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने मंगलवार को फर्स्ट इंडिया और ओटीटी के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में कहा कि राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम और राष्ट्र बोध से जुड़ी जानकारियां अधिकाधिक पाठकों के लिए दी जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता शाश्वत है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/the-governor-said-that-news-should-be-broadcast-and-published-which-are-related-to-public-interest-and-national-interest/feed/ 0
बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारम्भ— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विद्यार्थियों को शुभकामनाएं—तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास एवं एकाग्रता के साथ दें परीक्षा, मिलेगी सफलता https://parishkarpatrika.com/board-examinations-start-from-12th-february-chief-minister-bhajan-lal-sharmas-best-wishes-to-the-students-become-stress-free-confident-and-one/ https://parishkarpatrika.com/board-examinations-start-from-12th-february-chief-minister-bhajan-lal-sharmas-best-wishes-to-the-students-become-stress-free-confident-and-one/#respond Wed, 11 Feb 2026 14:49:00 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4427

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 

शर्मा ने कहा कि परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, इसलिए विद्यार्थी तनावमुक्त होकर पूरे परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता के साथ परीक्षा दें। सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने से अवश्य ही सफलता मिलती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी स्तरों पर परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। साथ ही, अन्य बोर्डों, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों एवं कक्षा 8वीं, 5वीं तथा राज्य स्तरीय समान परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगी। 

]]>
https://parishkarpatrika.com/board-examinations-start-from-12th-february-chief-minister-bhajan-lal-sharmas-best-wishes-to-the-students-become-stress-free-confident-and-one/feed/ 0