भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन – जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन

Spread the love

भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन – टीएडी के आवासीय विद्यालयों एवं आश्रम छात्रावासों में हुए खासा आयोजन – भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को आत्मसात करने की ली शपथ

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।   मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार रविवार को टीएडी के आवासीय विद्यालयों एवं आश्रम छात्रावासों में भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि 1 से 15 नवम्बर 2025 तक भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारम्भ हुई है। राज्य सरकार द्वारा यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष और योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों को योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत विभिन्न जनजागरण, सांस्कृतिक एवं विकासपरक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को जनसहभागिता का अभियान बना रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आरम्भ हुई यह श्रृंखला समाज के आदिवासी गौरव, स्वाभिमान और संस्कृति को सम्मान देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *