Uncategorized – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com News Website Fri, 21 Aug 2026 03:48:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://parishkarpatrika.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-site-icon-32x32.png Uncategorized – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com 32 32 प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 शारीरिक शिक्षा, कोच- (कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबाल तथा हैंड बॉल) https://parishkarpatrika.com/professors-and-coaches-school-education-competitive-exam-2025-physical-education-coaches-kabaddi-volleyball-basketball-and-hand-ball/ https://parishkarpatrika.com/professors-and-coaches-school-education-competitive-exam-2025-physical-education-coaches-kabaddi-volleyball-basketball-and-hand-ball/#respond Fri, 21 Aug 2026 03:48:46 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5936

ऑनलाइन विस्तृत आवेदन के संबंध में दिशा निर्देश जारी

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अन्तर्गत शारीरिक शिक्षा, कोच- (कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबाल तथा हैंड बॉल) के पदों हेतु दिनांक 13 एवं 14 अगस्त 2026 को जारी न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त अभ्यर्थियों की विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गए हैं। विस्तृत सूचना आयोग वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उक्त 5 विषयों की विचारित सूचियों में सम्मिलित अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने एवं खेल प्रमाण पत्रों को अपलोड करने का लिंक 25 अगस्त 2026 (रात्रि 11.59) तक खुला रहेगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच—

इन सूचियों में सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना खेल प्रमाण पत्र अपलोड कर विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जायेगी।

अतः ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 02 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों, खेल प्रमाण पत्रों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होवें। इस हेतु संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचित कराने की कार्यवाही संपादित की जायेगी एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नहीं की जायेगी। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जायेगा। संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच/सत्यापन उपरांत, पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके उपरांत आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को अभिस्तावित किए जायेंगे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/professors-and-coaches-school-education-competitive-exam-2025-physical-education-coaches-kabaddi-volleyball-basketball-and-hand-ball/feed/ 0
धानका समाज नागलोई दिल्ली ने शिवमंदिर में किया 15 अगस्त का भव्य आयोजन, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डारोहण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन https://parishkarpatrika.com/dhanka-samaj-nagloi-delhi-organized-a-grand-event-on-15th-august-at-shiv-mandir-flag-hoisting-and-prize-distribution-program-on-the-occasion-of-independence-day/ https://parishkarpatrika.com/dhanka-samaj-nagloi-delhi-organized-a-grand-event-on-15th-august-at-shiv-mandir-flag-hoisting-and-prize-distribution-program-on-the-occasion-of-independence-day/#respond Wed, 19 Aug 2026 15:09:49 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5891

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर/दिल्ली। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर के धानका समाज नांगलोई दिल्ली के तत्वावधान में झण्डारोहण एवं पुरस्कार वितरण भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नांगलोई स्थित शिवमंदिर धानका समाज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धानका समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में झण्डारोहण कर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया गया। धानका समाज नांगलोई के अध्यक्ष मोहन लाल लुगरिया, सचिव हेमंत बागड़ और कोषाध्यक्ष रवि किराड़ के अनुसार आदिवासी दिवस के उपलक्ष मे प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी नांगलोई धानका समाज की पुस्तकालय समिति ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया। लगभग 80 विधार्थी प्रतियोगी परीक्षा मे सामिल हुए। धानका समाज नागलोई द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुतियों ने सभी को भाव विभोर किया।


उन्होंने बताया कि धानका समाज की बेटी तुन निर्वाण द्वारा तैयार की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति और पारंपरिक गीतों पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां सभी अतिथियों आनंद लिया और कलाकारों की हौसला अफजाई की।
सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में अतिथियों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में बक्कवाला दिल्ली के विद्यार्थी विशाल खर्रा पुत्र हरीश खर्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उन्हें 11000 रूपए की नकद राशि एक ट्राफी और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर नीमकाथाना जयपुर के मुकुल खर्रा पुत्र मुकेश खर्रा रहे उन्हें 5100 रूपए की नगद राशि ट्राफी और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान पर झुंझुनूं के चिराग खटक पुत्र भागीरथ खटक रहे उन्हें 2100 रूपए नगद राशि ट्राफी और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। दो विद्यार्थियों मयंक बागड़ी पुत्र हेमन्त बागड़ी नांगलोई और हर्ष पुत्र ताराचंद लुगरिया नांगलोई को चतुर्थ और पंचम स्थान पर रहे उन्हें 1100रूपए नगद राशि और ट्राफी और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में उच्चतम स्थान पर रहे 20 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए चुना गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए समाज के भामाशाह राजेन्द्र लुगरिया टीटू रघुवीर नगर नई दिल्ली ने पुरस्कार की समस्त राशि समिति को प्रदान की। राजेन्द्र लुगरिया वर्ष 2023 से लगातार प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित पुरस्कार वितरण में समस्त पुरस्कार राशि प्रदान करते हैं।


इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर धानका समाज नांगलोई नई दिल्ली के तत्वावधान में 9 अगस्त 2026 को धानका पुस्तकालय नांगलोई में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दिल्ली सहित राजस्थान के धानका समाज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में जयपुर, फुलेरा, नीमकाथाना, झुन्झुनू, कोटपूतली के विद्यार्थियों ने भाग लिया।। प्रतियोगिता का परिणाम स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को घोषित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा में संयुक्त निदेशक संदीप बागड़ी, आई ई एस अधिकारी संतराम, रिटायर्ड उप निदेशक रक्षा मंत्रालय बाबूलाल मावर, कस्टम अधिकारी सुदर्शन निरंकारी, रिटायर्ड चीफ एस्टीमेटर अशोक मावर, अंतरराष्ट्रीय कोच पंकज सिंह मावर, सामान्य भविष्य निधि संगठन से मक्खन खटक, जयपुर से परिष्कार पत्रिका के संपादक रवि सिंह किराड़, धानका समाज नांगलोई के पूर्व अध्यक्ष श्योराम लुगरिया, धानका महासंघ दिल्ली के अध्यक्ष जयसिंह किराड़, धानका जनजाति समाज समिति दिल्ली के अध्यक्ष रामसिंह निर्वाण, महासचिव रमेश मोरवाल, सचिव रामफूल, रंजीत आदि गणमन्य समाज सेवकों ने शिरकत की।
इस अवसर पर सभी विद्वान साथियों ने अपने संबोधन में नांगलोई टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में शैक्षणिक जागरुकता का अभियान शुरू करके नांगलोई टीम ने शिक्षा को विमर्श के केन्द्र में लाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में पधारे समाज के वरिष्ठ अधिकारियों और समाज सेवियों ने समिति को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करते हुए बहुत अच्छा योगदान दिया।।
इस प्रतियोगिता आयोजित करने में दीपक सोलंकी रवि गहलोत ताराचंद लुगरिया अशोक डाबी, प्रकाश खनगवाल, कन्हैया किराड़ ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्रतियोगिता प्रभारी के रूप समाजसेवी बनवारी लाल मास्टर और सुरेश कुमार सोलिया ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। धानका समाज नांगलोई के अध्यक्ष मोहनलाल लुगरिया महासचिव हेमन्त बागड़ी और कोषाध्यक्ष रवि किराड़ के नेतृत्व में यह एक नई पहल की गई।
स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों और गणमान्यों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत महासचिव ने कार्यक्रम में उपस्थ्तिि और सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

]]>
https://parishkarpatrika.com/dhanka-samaj-nagloi-delhi-organized-a-grand-event-on-15th-august-at-shiv-mandir-flag-hoisting-and-prize-distribution-program-on-the-occasion-of-independence-day/feed/ 0
निर्जला एकादशी के अवसर पर पूरे प्रदेश में दान-पुण्य की होड़, जगह-जगह शरबत और आईक्रीम का वितरण https://parishkarpatrika.com/on-the-occasion-of-nirjala-ekadashi-charity-competition-is-organized-across-the-state/ https://parishkarpatrika.com/on-the-occasion-of-nirjala-ekadashi-charity-competition-is-organized-across-the-state/#respond Thu, 25 Jun 2026 14:50:51 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5307

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार जयपुर।  निर्जला एकादशी के अवसर पर सोडाला के रामनगर में मेन रोड पर आमरस की स्टॉल लगाई गई। यहां महेश सिंगोदिया, दिनेश सिंगोदिया, राजेन्द्र सिंगोदिया, चंचल सिंगोदिया, जयेश सिंगोदिया, रा​धिका सिंगोदिया, य​श्विनी सैनी, हर्ष सिंगोदिया, हर्षित सिंगोदिया, दिव्यांश सिंगोदिया, कैलाश सैनी, मनीष सैनी, दिनेश भाटी, विनोद शाह और घनश्याम सैनी सहित अन्य लोगों ने सुबह से रात तक आमजन को आमरस पिलाया। इस मौके पर करीब 50 से अ​धिक कार्यकर्ताओं ने सुबह से रात तक सेवाएं दी। यशकुमार सिंगोदिया ने बताया कि इसके लिए तीन सौ किलो आम, तीन सौ किलो चीनी, दो सौ लीटर दूध तथा दो सौ लीटर आइसक्रीम का उपयोग किया गया। इससे पूर्व रामनगर के राधाकृष्ण मंदिर में भगवान राधा कृष्ण, भोलेनाथ और हनुमानजी के आमरस का भोग लगाया।

राजेश कुमार मोरवाल के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा शीतल मिलकरोज का वितरण

]]>
https://parishkarpatrika.com/on-the-occasion-of-nirjala-ekadashi-charity-competition-is-organized-across-the-state/feed/ 0
शहरी सेवा शिविर: जेडीसी ने नागरिक सेवा केन्द्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिविरों में आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश https://parishkarpatrika.com/urban-service-camp-jdc-reached-the-citizen-service-center-and-took-stock-of-the-arrangements-there-will-be-quick-solution-to-the-problems-of-the-common-people-in-the-camps/ https://parishkarpatrika.com/urban-service-camp-jdc-reached-the-citizen-service-center-and-took-stock-of-the-arrangements-there-will-be-quick-solution-to-the-problems-of-the-common-people-in-the-camps/#respond Fri, 12 Jun 2026 15:10:23 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5207

पहले दिन जेडीए द्वारा 144 आवेदनों का किया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा की सोच को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक “शहरी सेवा शिविर–2026” आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जेडीए द्वारा आयोजित शिविर की तैयारियों का शुक्रवार को जयपुर विकास आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन ने नागरिक सेवा केन्द्र पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया।

इस दौरान विकास आयुक्त ने नागरिक सेवा केन्द्र में आमजन के लिए विकसित किए गए प्रतीक्षालय, टोकन व्यवस्था, आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया, अभिलेख संधारण एवं प्रकरणों की सुनवाई संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से शिविरों में आने वाले आवेदकों को सरल, सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जोन उपायुक्तों द्वारा जयपुर विकास आयुक्त को शिविर संचालन की तैयारियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ई-फाइलिंग प्रक्रिया, प्रकरणों के ऑनलाइन अग्रेषण की व्यवस्था तथा नागरिक सेवा केन्द्र में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया। जेडीसी ने ई-मित्र काउंटर का भी निरीक्षण कर आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन श्रीमती प्रियाबलराम शर्मा, जोन उपायुक्त प्रशासन व स्टोर सहित वरि. अधिकारीगण उपस्थित रहे।

महाजन ने जोनवार आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों की समीक्षा करते हुए विभिन्न जोनों के अधिकारियों से पट्टा वितरण, लंबित आवेदनों, नामांतरण, लीज, भवन निर्माण स्वीकृति एवं अन्य प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर अवधि में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब न होने पाए।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी जानकारी प्राप्त की कि प्रतिदिन कितने आवेदन प्राप्त हो रहे हैं तथा तैयार पट्टों का वितरण किस गति से किया जा रहा है। जेडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पट्टा प्राप्ति से संबंधित आवेदन प्राप्त होते ही नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर आवेदकों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए। साथ ही सभी जोन उपायुक्तों से तैयार पट्टों एवं लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

उल्लेखनीय है कि शहरी सेवा शिविर–2026 के अंतर्गत 12 जून, 2026 शुक्रवार को जोन 8, 14, 16 एवं 17 के लिए शिविर आयोजित किए गए। वहीं 15 जून 2026 को जोन C, 12, 23 एवं 24 के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विभिन्न ज़ोन में शुक्रवार को आयोजित शिविरों में आवेदनों का निस्तारण :

* जोन 8 : 18 पट्टे, 15 नाम हस्तांतरण, 5 उपविभाजन/पुनर्गठन, 1 खांचा भूमि

* जोन 14 : 80 पट्टे, 3 नाम हस्तांतरण, 2 उपविभाजन/पुनर्गठन

* जोन 16 : 02 पट्टे, 02 उपविभाजन/पुनर्गठन

* जोन 17 : 07 पट्टे, 04 कब्जा पत्र, 05 नाम हस्तांतरण

शिविरों में भू-प्रबंधन, लीज, नामांतरण, पट्टा, आवंटन, भवन निर्माण स्वीकृति, राजस्व वसूली, संस्थागत एवं आवासीय प्रकरणों सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। जयपुर विकास प्राधिकरण का प्रयास है कि अधिकतम प्रकरणों का समाधान मौके पर ही कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए।

जयपुर विकास प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित जोन की निर्धारित तिथि पर नागरिक सेवा केन्द्र में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपने लंबित प्रकरणों का निस्तारण करवाएं तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।

]]>
https://parishkarpatrika.com/urban-service-camp-jdc-reached-the-citizen-service-center-and-took-stock-of-the-arrangements-there-will-be-quick-solution-to-the-problems-of-the-common-people-in-the-camps/feed/ 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब पश्चिम बंगाल छुएगा विकास की नई बुलंदियां : मदन राठौड़ , ”कश्मीर हो या हो गोवाहाटी — अपना देश अपनी माटी” के लिए करें एकजुटता के साथ कार्य : भजनलाल शर्मा https://parishkarpatrika.com/now-west-bengal-will-touch-new-heights-of-development-under-the-leadership-of-prime-minister-narendra-modi-madan-rathore-be-it-kashmir-or-guwahati-apna-de/ https://parishkarpatrika.com/now-west-bengal-will-touch-new-heights-of-development-under-the-leadership-of-prime-minister-narendra-modi-madan-rathore-be-it-kashmir-or-guwahati-apna-de/#respond Mon, 04 May 2026 13:53:09 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4931

पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं में नजर आया भारी उत्साह, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, खिलाई मिठाईयां

पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के मंसूबों को किया नेस्तनाबूत :— मदन राठौड़
ममता ने तुष्टिकरण,भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा, दुकानदार, व्यापारी, आमजन सब थे परेशान :— भजनलाल शर्मा


ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भव्य उत्सव मनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा पदाधिकारीगण, सरकार के मंत्रीगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बंगाली मिठाई ‘संदेश’, मिष्टी दोई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झालमुडी खाई तथा कार्यकर्ताओं को खिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सहित असम और पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पूरे हिंदुस्तान के राष्ट्रभक्त नागरिकों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब पश्चिम बंगाल विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। भाजपा सरकार अब पश्चिम बंगाल की जनता को सुशासन देगी। राठौड़ ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उनकी टीम को भी पश्चिम बंगाल चुनाव में जनजागरण चलाने और भारी बहुमत के साथ कमल खिलाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से आमजन परेशान हो गया था। ममता बनर्जी ने बांग्लादेश से जुड़े क्षेत्रों में लगातार घुसपैठियों को देश में प्रवेश करवाया। इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने जैसा आचरण वहां की जनता के साथ किया, उससे परेशान मतदाताओं ने ममता को हराकर कमल खिलाने का काम किया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के मंसूबों को नेस्तनाबूत करने का काम किया। अब देश में एक भी घुसपैठिया नहीं घुस पाएगा। ममता के गुंडे राष्ट्रभक्त लोगों के साथ मारपीट करते थे, जबरन उनके घरों में आग लगाने जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में अब बदलाव की बयार आई है। भाजपा की प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को लगातार एक के बाद एक पूरा कर रहे हैं। मुखर्जी के धारा 370 हटाने के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया। अब पश्चिम बंगाल में सुशासन का सपना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि उस नरेंद्र ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, और इस नरेंद्र ने इसे साकार करने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के संघर्ष पर साधुवाद दिया और उनके अथक मेहनत व परिश्रम के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रण दिलाया कि “कश्मीर हो या हो गुवाहाटी — अपना देश, अपनी माटी” के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। राष्ट्र के लिए, प्रदेश के लिए और जनता के लिए हम कैसे कार्य कर सकते हैं, यही हमारा विजन होना चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने सदैव तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। वहां ममता के राज में दुकानदार, व्यापारी और आमजन सभी परेशान थे। अब पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार विकास करेगी। सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो विजन लेते हैं, उसे पूरा करते ही हैं।

उन्होंने राजस्थान की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजस्थान में विकास के लिए जो मांगा, उससे अधिक दिया। मोदी का सिर्फ और सिर्फ एक ही एजेंडा है — विकास। मोदी की इसी नीति के चलते राजस्थान में 2028 के विधानसभा चुनावों में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सतीश पूनिया, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी, डॉ. मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, अजीत मांडण, एकता अग्रवाल, सीताराम पोसवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल, हीरालाल नागर, मदन दिलावर, गौतम दक, केके विश्नोई, मंजू बाघमार, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कन्हैयालाल चौधरी, विजय सिंह, विधायक गोपाल शर्मा, बाल मुकुंदाचार्य महाराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/now-west-bengal-will-touch-new-heights-of-development-under-the-leadership-of-prime-minister-narendra-modi-madan-rathore-be-it-kashmir-or-guwahati-apna-de/feed/ 0
अपने भीतर की ऊर्जा को पहचानें और सही दिशा में लगाएं : अर्जुनराम मेघवाल https://parishkarpatrika.com/identify-your-inner-energy-and-channelize-it-in-the-right-direction-arjunram-meghwal/ https://parishkarpatrika.com/identify-your-inner-energy-and-channelize-it-in-the-right-direction-arjunram-meghwal/#respond Sat, 31 Jan 2026 04:13:43 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4349

लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व अन्य विभिन्न उद्घाटन व लोकार्पण करते हुए।

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका लाडनूं। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री तथा जैविभा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। हर एक के अंदर ऊर्जा होती है, बस उस ऊर्जा के सही उपयोग की जरूरत है। वे यहां जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से सीखने पर जोर देते हुए विभिन्न आयुवर्ग में सीखने की स्थिति की जानकारी दी। मेघवाल ने बताया कि अपने घर से शुरू करके विश्वविद्यालय तक सीखते हुए ही पहुंचता है। उन्होंने मल्टी डिसीप्लेन विकसित करने और किसी भी खेल को अपना कर शरीर को स्वस्थ रखने, संगीत को अपना कर तनाव को कम करने तथा गणित को अपना कर दिमाग की एक्सराईज किए जाने की आवश्यकताएं बताईं। साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने संस्कारों की जरूरत पर भी बल दिया और कहा कि किशोरावस्था की 12 से 17 साल की आयु में जो भी सीखा जाता है, वे सारे अच्छे या बुरे संस्कार उस पर जीवन भर हावी रहेते हैं। अगर अच्छे संस्कार ग्रहण किए गए तो जीवन भी वह अच्छा बना रहेगा और बुराई सीखने पर वह जीवन में बुराई की तरफ ही आकर्षित होता रहेगा।
विश्वविद्यालय परिसर में आचार्य तुलसी की ऊर्जा का अनुभव
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने जैन विश्वभारती संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यहां नैतिकता का पाठ पढाया जाता है। उन्होंने यहां पढने वाले हर विद्यार्थी को भाग्यशाली बताया ओर कहा कि आचार्य तुलसी की कल्पना शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण थी। इस परिसर में आज भी उनकी ऊर्जा महसूस की जा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत बनाने में युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इस दिशा में आप सभी का श्रम ही काम आएगा। उन्होंने 21वीं शताब्दी को एशिया की और विशेष रूप से भारत के नेतृत्व की शताब्दी बताया ओर देश की विशेषताओं को उल्लेखित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विकसित भारत पर लिखी गई अपनी एक कविता ‘हम हैं भारत के लोग’ का गान भी करके सुनाया।
विभिन्न उद्घाटन व लोकार्पण किए
जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में कुलाधिपति केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल एवं कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने विभिन्न नवनिर्मित भवनों, नवीन अवसंरचनाओं एवं डिजीटल एप्लीकेशंस का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आचार्य महाप्रज्ञ प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र मेंनवनिर्मित डीलक्स ब्लाॅक के प्रथम तल, आवासीय क्वार्टर व व्यायामशाला, आचार्य महाश्रमण काॅलोनी में नवनिर्मित आवासीय क्वार्टर तथा सत्कार अतिथि गृह एवं केंटीन की नवीन अवसंरचना एवं लिफ्ट स्थापना का उद्घाटन किया। साथ ही डिजीटल प्लेटफार्म में मोबाईल कनेक्ट एप्लिकेशन, एल्यूम्नी नेटवर्क  पोर्टल एवं लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उप कुलसचिव अभिनव सक्सेना ने केन्द्रीय मंत्री को सभी डिजीटल एप्लीकेशंस की विशेषताएं बताई। इस अवसर पर जैन विश्व भारती के उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़, आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद, प्रकाश बैद, टीकमचंद सेठिया, विश्वविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव देबाशीष गोस्वामी ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. युवराज सिंह खंगारोत ने किया।

]]>
https://parishkarpatrika.com/identify-your-inner-energy-and-channelize-it-in-the-right-direction-arjunram-meghwal/feed/ 0
राष्ट्रीय मतदाता दिवस— मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी पर टिकी है लोकतंत्र की नींव — आयुक्त, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग https://parishkarpatrika.com/national-voters-day-the-foundation-of-democracy-rests-on-the-active-participation-of-voters-commissioner-information-technology-and-communications-department/ https://parishkarpatrika.com/national-voters-day-the-foundation-of-democracy-rests-on-the-active-participation-of-voters-commissioner-information-technology-and-communications-department/#respond Fri, 23 Jan 2026 16:00:08 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4328

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। लोकतंत्र की नींव मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी पर टिकी है। इसी भावना को मजबूत करने के लिए 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पूर्व सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। विभाग के आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि लोकतंत्र को जीवंत और अक्षुण्ण रखने वाला सर्वोच्च कर्तव्य है। जब हर नागरिक अपने मत का प्रयोग जिम्मेदारी से करता है, तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित होती है।

इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव आर.एल. सोलंकी, तकनीकी निदेशक अखिलेश मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/national-voters-day-the-foundation-of-democracy-rests-on-the-active-participation-of-voters-commissioner-information-technology-and-communications-department/feed/ 0
Best Natural and Organic Makeup https://parishkarpatrika.com/best-natural-and-organic-makeup/ Mon, 19 Nov 2018 09:18:20 +0000 https://www.themehorse.com/preview/newscard/?p=64 Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Aliquam eros ante, placerat ac pulvinar at, iaculis a quam. Duis ut risus lobortis diam molestie vehicula. Nunc aliquet lectus at egestas tristique. Orci varius natoque penatibus et magnis dis parturient montes, nascetur ridiculus mus. Ut commodo vel quam sit amet aliquam. Nulla facilisi. Sed enim libero, pellentesque euismod hendrerit sed, vestibulum nec mi. Integer aliquam purus blandit eleifend auctor. Maecenas porttitor eros at pulvinar lobortis. Donec arcu ante, fringilla id orci id, dignissim mollis sapien. Aenean vehicula justo mauris, eget interdum turpis dapibus a.

Quisque massa mauris, imperdiet in nisl vitae, mollis faucibus enim. Suspendisse mollis tempus enim, id tincidunt velit lacinia eget. Nam tincidunt lorem sit amet malesuada aliquet. Morbi pellentesque pharetra turpis vel mattis. Proin vulputate aliquet tincidunt. Nulla sed urna consequat, aliquam diam in, congue metus. Nullam sit amet aliquam orci.

Donec lorem metus, pulvinar sit amet augue ut, tristique euismod neque. Nullam vitae hendrerit tellus, sit amet maximus lorem. Praesent commodo orci ut venenatis dictum. Pellentesque odio quam, rutrum a mi sed, aliquet ullamcorper ipsum. Phasellus bibendum elit ligula, sed placerat diam hendrerit non. Suspendisse commodo tempus leo at congue. Curabitur aliquet efficitur nisi, eu dignissim dui consectetur vitae. Aenean eget magna quis est tincidunt maximus. Nunc non metus vitae sem imperdiet scelerisque. Aenean egestas euismod ante, id congue ligula egestas sed. Quisque eros enim, dignissim non efficitur posuere, viverra in velit. Aliquam ac pretium sem. Suspendisse fringilla mattis orci in consequat. Mauris quis nulla sed dui volutpat semper eget at neque.

]]>