Sport – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com News Website Sat, 03 Oct 2026 14:27:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://parishkarpatrika.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-site-icon-32x32.png Sport – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com 32 32 हिंदुस्तान स्काउट गाइड का पांच दिवसीय ध्रुपद एवं सात दिवसीय कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज आदर्श विद्या मंदिर चोमू जयपुर में https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%9f-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a1-%e0%a4%95/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%9f-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a1-%e0%a4%95/#respond Sat, 03 Oct 2026 14:27:48 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6214

परिष्कार पत्रिका जयपुर। 2 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर चोमू में हिंदुस्तान स्काउट गाइड का पांच दिवसीय ध्रुपदएवं सात दिवसीय कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि महेश सैनी स्थानीय विद्यालय की प्राचार्य सरिता चौधरी हिंदुस्तान स्काउट गाइड का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत्त शुभारंभ किया!
इस शिविर में कुल 100 संभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम संयोजक मुकेश सैनी डी ओ स्काउट जयपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस शिविर में महात्मा गांधी गवर्मेंट स्कूल मांसरोवर कावेरी पथ के विद्यार्थी भी शामिल हुए। विद्यालय के स्काउट मास्टर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि स्काउट गाइड कार्यक्रम जीवन में अनुशासन कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है जिसमें स्काउट गाइड शारीरिक क्रिया कलाप के साथ मानसिक रूप से मजबूत बनकर राष्ट्र निर्माण में सहयोगी भूमिका निभाते हैं ।


प्रशिक्षक में जिला प्रभारी गाइड महिमा सैनी, ट्रेनिंग काउंसलर प्रकाश बैरवा, आरती शर्मा, कोमल बैरवा, नीलम मीणा आदि उपस्थित रहे ।
जय हिंद जय भारत

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%9f-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a1-%e0%a4%95/feed/ 0
तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप-2027 की ट्रॉफी लॉन्च, पैरा थ्रोबॉल के संस्थापक डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेमकुमार, श्रीलंका पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन के प्रतिनिधि एन. रत्नायके इलुक्कुब्बुरा मौजूद रहे https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2/#respond Fri, 02 Oct 2026 14:38:37 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6201

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप-2027 की ट्रॉफी लॉन्च समारोह शुक्रवार को जयपुर में आयोजित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों का औपचारिक आगाज हो गया।

वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन की वर्ल्ड प्रेसिडेंट निर्मला रावत ने बताया कि समारोह में पैरा थ्रोबॉल के संस्थापक डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेमकुमार, श्रीलंका पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन के प्रतिनिधि एन. रत्नायके इलुक्कुब्बुरा तथा राजस्थान पैरा थ्रोबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सिंघानिया विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

समारोह में ब्रजराज सिंह शेखावत, शिवरामकृष्णम राजू, अधिवक्ता ललित शर्मा, मालती इनामती, बी. श्रीनिवास कुमार, बाबू सिंगारापु, टी. सेरिंग चोकी, राकेश यादव, जशवंत सिंह, दुर्गेश शर्मा, मुकेश कंचन और धरमबीर ताक सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

आयोजन सचिव रंजीत सिंह गुर्जर और रुकम सिंह गुर्जर ने बताया कि ट्रॉफी लॉन्च के साथ ही वर्ष 2027 में होने वाली तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप के आयोजन की औपचारिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से पैरा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2/feed/ 0
एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल बागडे ने दी बधाई https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8/#respond Sat, 26 Sep 2026 14:45:54 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6138

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेलों में भारत की महिला कबड्डी टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8/feed/ 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन की अनूठी पहल- शतरंज सीखने वाले 25 बच्चों को निःशुल्क दिखाई ‘हनुमान अंश’, संस्कार और परिवार के महत्व का दिया संदेश https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6/#respond Fri, 25 Sep 2026 13:53:10 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6117


ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन द्वारा एक अनूठी एवं सराहनीय पहल की गई। वाणी जैन ने शतरंज सीखने वाले 25 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को निःशुल्क ‘हनुमान अंश’ फिल्म दिखाई।
यह विशेष फैमिली मूवी शो 22 सितंबर 2026, मंगलवार को शाम 6:15 बजे Galaxy Cinema, Mansarovar में आयोजित किया गया। बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ फिल्म का आनंद लिया और इस अवसर पर मनोरंजन के साथ-साथ संस्कार, परिवार एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े सकारात्मक संदेश भी प्राप्त किए।
वाणी जैन ने कहा कि आज के समय में बच्चों को मोबाइल और डिजिटल दुनिया से कुछ समय दूर रखते हुए ऐसी फिल्मों और गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है, जिनसे उन्हें परिवार, संस्कार, साहस, सत्य, सदाचार और भारतीय संस्कृति के मूल्यों की सीख मिले। ‘हनुमान अंश’ जैसी पारिवारिक फिल्म बच्चों के मनोरंजन के साथ उन्हें अच्छे संस्कारों और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करने का माध्यम बन सकती है।
बच्चों के लिए प्रेरणादायी पहल
वाणी जैन स्वयं लंबे समय से बच्चों को शतरंज से जोड़ने और उन्हें खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि खेल, संस्कार, संस्कृति, परिवार और रचनात्मक गतिविधियों का भी उसमें महत्वपूर्ण योगदान है।
इसी सोच के साथ बच्चों के लिए निःशुल्क फिल्म शो आयोजित करना वाणी जैन की संवेदनशीलता और बच्चों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इस पहल की बच्चों और अभिभावकों ने सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को एक साथ परिवार के साथ समय बिताने तथा सकारात्मक मनोरंजन का अवसर प्रदान करते हैं।
अभिभावकों ने कहा कि वाणी जैन की यह पहल केवल बच्चों को फिल्म दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें संस्कार, परिवार और भारतीय मूल्यों से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह इस आयोजन की सफलता को बयां कर रहा था।
इस अवसर पर बच्चों ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया और अभिभावकों ने वाणी जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के लिए इस प्रकार की सकारात्मक एवं पारिवारिक गतिविधियां निरंतर आयोजित होनी चाहिए।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6/feed/ 0
ड्रिपबॉल खेल के एक वर्ष सफल पूर्ण, 14 राज्यों में पसरा रोमांच, आगामी वर्ष में राष्ट्रीय चैंपियनशिप और विस्तार की योजना https://parishkarpatrika.com/one-successful-year-of-dripball-game-thrill-spread-across-14-states/ https://parishkarpatrika.com/one-successful-year-of-dripball-game-thrill-spread-across-14-states/#respond Fri, 21 Aug 2026 03:43:24 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5930

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर/मथुरा। बृजनगरी से उत्पन्न स्वदेशी और रोमांचक खेल ‘ड्रिपबॉल’ ने आज सफलतापूर्वक अपना पहला वर्ष पूरा कर लिया है। एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह खेल आज देश के 14 राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। प्रथम वर्षगांठ के इस खास अवसर पर खेल संघ ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस खेल को समझा, अपनाया और इसे इस मुकाम तक पहुँचाया।

संस्थापक डॉ अरविन्द चित्तौड़िया ने बताया ड्रिपबॉल खेल ने अपने पहले ही साल में देश के 14 राज्यों में अपनी पहुँच दर्ज कराई है।
​कम समय में हजारों युवाओं और खेल प्रेमियों ने इस खेल को अपनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
राज्य स्तर पर खेल समितियों का गठन कर प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
आगामी वर्ष में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्रिपबॉल का विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी राज्यों के प्रतिनिधियों से अन्य राज्यों के खेल प्रेमियों को जोड़ने का आह्वान किया गया है।
​ऑल इंडिया ड्रिपबॉल एसोसिएशन ने प्रथम रेफरी वर्कशॉप मथुरा, वही प्रथम राष्ट्रीय प्रतियोगिता तिरूपति आंध्र प्रदेश अब द्वितीय राष्ट्रीय ड्रिपबॉल चैंपियनशिप , महाराष्ट्र के पुणे शहर में प्रस्तावित है वही अभी भारतीय ड्रिपबॉल टीम 28 से 30 अगस्त साउथ एशियन ड्रिपबॉल चैंपियनशिप मैं प्रतिभाग करेगी जहां भारतीय टीम भूटान, पाकिस्तान, नेपाल के साथ खेलेगी।
जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तराशने के लिए ऑल इंडिया ड्रिपबॉल एसोसिएशन ने ड्रिपबॉल खेल को लोकप्रिय करने के लिए इंडियन पैरा स्कूल फेडरेशन, ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल लेबर एंड एंप्लाइज, भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के साथ मान्यता ली है वही जल्द ही आगामी हम सीबीएसई बोर्ड और यूनिवर्सिटी खेलो में ड्रिपबॉल खेल को शामिल कराएंगे
​खेल की बारीकियों और नियमों को मानकीकृत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कोच और रेफरी क्लिनिक आयोजित होंगे।

स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संघ ने सभी राज्य इकाइयों, खिलाड़ियों और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने राज्यों के प्रमुख समाचार पत्रों में इस उपलब्धि की खबर प्रकाशित करवाएं। साथ ही, पिछले एक वर्ष के अपने अनुभवों, तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करें ताकि इस खेल की गूंज हर घर तक पहुँच सके।
​”ड्रिपबॉल खेल को नया आयाम देने वाले सभी साथियों का धन्यवाद। आइए मिलकर इसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाएं।”

]]>
https://parishkarpatrika.com/one-successful-year-of-dripball-game-thrill-spread-across-14-states/feed/ 0
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सेवानिवृत्त अधिकारियों से संवाद—सामाजिक न्याय हमारी नीतियों की आत्मा—अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री की सराहना https://parishkarpatrika.com/dialogue-with-retired-officers-of-scheduled-castes-and-scheduled-tribes-social-justice-is-the-soul-of-our-policies-scheduled-caste-schedule/ https://parishkarpatrika.com/dialogue-with-retired-officers-of-scheduled-castes-and-scheduled-tribes-social-justice-is-the-soul-of-our-policies-scheduled-caste-schedule/#respond Tue, 11 Aug 2026 16:06:40 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5764

 सबका साथ-सबका विकास की भावना से वंचित वर्गों का हो रहा अभूतपूर्व उत्थान—बाबा साहब के आदर्शों को बनाया विकसित राजस्थान का आधार—राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी निभाएं सामाजिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार और समाज के बीच निरंतर संवाद पर बल देते हुए इसे नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में कारगर बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय को नीतियों की आत्मा और योजनाओं का सार मानते हुए राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है, जिससे वंचित वर्गों का अभूतपूर्व उत्थान हो रहा है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सेवानिवृत्त अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरकार की नीतियों और योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया और जनसेवा की है। अधिकारी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं लेकिन सामाजिक जिम्मेदारियों से कभी नहीं। उनका दायित्व है कि वे वर्षों के प्रशासनिक अनुभव, जमीनी परिस्थितियों के व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव का उपयोग करते हुए युवाओं को मार्ग दिखाएं।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार- सेवानिवृत्त अधिकारियों ने छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि, निःशुल्क कोचिंग योजना, कौशल विकास सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विरुद्ध अत्याचार के मामलों में प्रभावी जांच एवं त्वरित कार्रवाई के लिए भी सरकार की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी समाज के प्रेरणा स्रोत हैं और समाज उनके अनुभव एवं कार्यों का अनुकरण करता है। ऐसे में विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में उनका सहयोग और मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध— मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार स्थानीय आवश्यकताओं और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास का रोडमैप बना कर पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। रामजल सेतु लिंक परियोजना एवं यमुना जल समझौते जैसे महत्वपूर्ण कार्य डबल इंजन सरकार की इच्छाशक्ति का परिणाम हैं। हमारी सरकार ने महज ढाई वर्ष में 12 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन की उपलब्धि हासिल की है।  

उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट और पंच गौरव जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। स्थानीय स्तर पर भंडारण एवं प्रसंस्करण सुविधाओं के विस्तार से किसानों की आय बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

बाबा साहेब अंबेडकर आदर्श ग्राम विकास योजना से प्रशस्त हो रहा गांवों का विकास— मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में वंचित वर्ग की आबादी हेतु सड़क, पेयजल, वेस्ट मैनेजमेंट आदि के विकास के लिए बाबा साहेब अंबेडकर आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत करीब सवा चार लाख और अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 4 लाख 30 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि अंबेडकर तीर्थ स्थल यात्रा योजना के तहत बाबा साहब के स्मृति स्थलों का भम्रण, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत 887 करोड़ रुपये का ऋण वितरण तथा बारां जिले में पीएम-जनमन के तहत 14 हजार 636 पात्र परिवारों के आशियाने का सपना साकार हुआ है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को देय मैस भत्ते की राशि को 2 हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 3 हजार 250 रुपये प्रतिमाह और खेल अकादमियों में देय मैस भत्ते की राशि को 2 हजार 600 रुपये से बढ़ाकर 4 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया। उन्होंने कहा कि मां-बाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्मिकों के मानदेय में पिछले दो साल में लगातार 10-10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वहीं, 250 नए मां बाड़ी केंद्र खोलने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।  इस दौरान ललित के. पंवार, जे.पी. चंदेलिया, रवि प्रकाश मेहरड़ा, ओम प्रकाश बैरवा एवं अनिल गोठवाल सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा तथा प्रशासनिक एवं अन्य सेवाओं के सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/dialogue-with-retired-officers-of-scheduled-castes-and-scheduled-tribes-social-justice-is-the-soul-of-our-policies-scheduled-caste-schedule/feed/ 0
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री ने उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज खिलाड़ियों का किया भव्य अभिनंदन, जनजातीय खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह https://parishkarpatrika.com/union-minister-of-state-for-tribal-affairs-grandly-felicitates-international-lacrosse-players-in-udaipur-tribal-players/ https://parishkarpatrika.com/union-minister-of-state-for-tribal-affairs-grandly-felicitates-international-lacrosse-players-in-udaipur-tribal-players/#respond Tue, 14 Jul 2026 05:16:21 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5540

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान ओलंपिक खेल लैक्रोज में देश का नाम रोशन करने वाले जनजातीय क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, भारतीय महिला टीम की कप्तान सुनीता मीणा तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक नीरज बत्रा से आत्मीय मुलाकात कर उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की। 

केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से एशियन लैक्रोज गेम्स, रियाद (सऊदी अरब) में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर मोहनलाल गमेती के अदम्य साहस और जुझारूपन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इराक के विरुद्ध मुकाबले के दौरान ठुड्डी पर गंभीर चोट लगने और नौ टांके आने के बावजूद मोहनलाल ने हार नहीं मानी। चिकित्सकीय जोखिम के बावजूद उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध महत्वपूर्ण मुकाबले में मैदान पर उतरकर अद्वितीय साहस, आत्मविश्वास और देशभक्ति का परिचय दिया तथा सर्वाधिक गोल कर भारत की ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त किया। उनके इस संघर्ष और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई, जो आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राजस्थान आज भारत में लैक्रोज का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है और विशेष रूप से उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार शीघ्र ही लैक्रोज को खेल नीति में शामिल कर खिलाड़ियों को रोजगार एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने खिलाड़ियों को लक्ष्य ओलंपिक की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़ तथा पुष्कर तेली ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं लैक्रोज प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी ने जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के विकास हेतु राजस्थान सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए राजस्थान माइन्स एवं मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) द्वारा वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/union-minister-of-state-for-tribal-affairs-grandly-felicitates-international-lacrosse-players-in-udaipur-tribal-players/feed/ 0
सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, नेवटा, जयपुर द्वारा5th Arrupe Cup खेल प्रतियोगिता का सफल समापन https://parishkarpatrika.com/successful-completion-of-5th-arrupe-cup-sports-competition-by-st/ https://parishkarpatrika.com/successful-completion-of-5th-arrupe-cup-sports-competition-by-st/#respond Sun, 03 May 2026 09:49:57 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4917

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, नेवटा, जयपुर द्वारा आयोजित 5th Arrupe Cup Football, Basketball एवं Volleyball Tournament (Boys & Girls) का सफल समापन आज दिनांक 2 मई को हुआ। यह भव्य खेल प्रतियोगिता 30 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी, जिसमें जयपुर शहर की 109 से अधिक विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीजीपी मनोज भट्ट रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन में अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

Football Girls : सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, नेवटा विजेता रहा।
Football Boys : नीरजा मोदी स्कूल विजेता रहा।
Basketball Girls : एमजीपीएस स्कूल विजेता रहा।
Basketball Boys : विद्यास्थली स्कूल विजेता रहा।
Volleyball Girls : एमजीपीएस स्कूल विजेता रहा।
Volleyball Boys : टैगोर इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर संगीथ राज एस.जे. ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में जयपुर शहर की 109 से अधिक स्कूल टीमों ने भाग लेकर प्रतियोगिता को अत्यंत सफल बनाया। विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉन रवि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में वर्तमान पीढ़ी के खिलाड़ियों को वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन एवं जेमिमा रोड्रिग्स जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने खेल विभाग को इस भव्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। समारोह के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

]]>
https://parishkarpatrika.com/successful-completion-of-5th-arrupe-cup-sports-competition-by-st/feed/ 0
विफलताओं से मिले सबक की बुनियाद पर ही खड़ी होती है सफलता की इमारत — राजस्थान डिजिफेस्ट–टाई ग्लोबल समिट 2026 में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र https://parishkarpatrika.com/the-building-of-success-stands-on-the-foundation-of-lessons-learned-from-failures-successful-entrepreneurs-shared-at-rajasthan-digifest-tie-global-summit-2026/ https://parishkarpatrika.com/the-building-of-success-stands-on-the-foundation-of-lessons-learned-from-failures-successful-entrepreneurs-shared-at-rajasthan-digifest-tie-global-summit-2026/#respond Tue, 06 Jan 2026 14:39:59 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4263

यूनिकॉर्न के सपने को साकार करने वाले भाइयों की जोड़ियों ने रखे बेबाक विचार

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। हितधारकों के हितों के संरक्षण के साथ विफलताओं से मिले सबक की बुनियाद पर ही किसी सफल स्टार्टअप की मजबूत इमारत खड़ी होती है। किसी भी स्टार्टअप की सफलता तभी सार्थक मानी जा सकती है, जब वह अपने उपभोक्ताओं, कर्मचारियों और सभी हितधारकों के हितों को सर्वोपरि रखे। मूल्यों पर आधारित निर्णय ही दीर्घकालिक सफलता की नींव बनते हैं। सफलता का रास्ता कभी सीधा नहीं होता, लेकिन यदि विश्वास, मूल्य और नवाचार साथ हों, तो हर असफलता अगली सफलता की भूमिका बन जाती है। यह विचार जयपुर से पहले यूनिकॉर्न बने ‘कारदेखो डॉट कॉम’ के को-फाउंडर अमित जैन ने व्यक्त किए। जैन ने यह उद्गार राजस्थान डिजिफेस्ट–टाई ग्लोबल समिट 2026 के अंतर्गत आयोजित ‘द एल्केमी ऑफ स्केल: थ्री इंडस्ट्रीज, वन ग्रोथ माइंडसेट’ विषयक संवाद सत्र को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समिट के मुख्य हॉल में मंगलवार को देश के सफल उद्यमियों ने अपनी-अपनी सफलता की यात्राओं के अनुभव साझा किए। संवाद सत्र में ‘कारदेखो डॉट कॉम’ के को-फाउंडर अमित जैन एवं अनुराग जैन के साथ-साथ ‘मिनिमिलिस्ट’ के को-फाउंडर मोहित यादव और राहुल यादव ने भी अपने उद्यमी सफर के खट्टे-मीठे अनुभवों को खुलकर साझा किया।

इस अवसर पर श्री अनुराग जैन ने कहा कि हर बड़ा सपना हकीकत बनने से पहले पागलपन ही लगता है। स्टार्ट-अप की दुनिया में थोड़ा पागलपन जरूरी होता है। अपने विचारों पर अटूट विश्वास, अपने फैसलों का सम्मान और उनके परिणामों की जिम्मेदारी लेने का साहस ही अंततः आपको सफलता तक पहुंचाता है।

उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप में सफलता एक दिन में नहीं मिलती। यह उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को गहराई से समझने, गलतियों से सीखने और असफलताओं को खुले मन से स्वीकार करने की सतत प्रक्रिया है। यह जरूरी नहीं कि हर स्टार्टअप सफल ही हो, वास्तविकता यह है कि अधिकांश सफल उद्यम असफलताओं की नींव पर ही खड़े होते हैं।

‘मिनिमिलिस्ट’ के को-फाउंडर श्री मोहित यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमारे भी कई स्टार्टअप असफल हुए, लेकिन उन्हीं अनुभवों ने हमें और अधिक मजबूत बनाया। कोई भी कंपनी केवल उत्पाद से नहीं बनती, बल्कि वह अपने मूल्यों से पहचान बनाती है। एक मजबूत मूल्य-आधारित कार्य संस्कृति, टीम को काम करने की आजादी, नवाचार की स्वतंत्रता और असफल होने की आजादी—यही किसी संगठन की असली ताकत होती है।

वहीं श्री राहुल यादव ने कहा कि स्टार्टअप में सभी को एक ही दिशा में काम करना होता है, लेकिन विचारों की विविधता का सम्मान करना भी उतना ही आवश्यक है। जैसे हर सितारे की रोशनी अलग होती है, वैसे ही हर व्यक्ति की सोच और योगदान का अपना विशेष महत्व होता है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता का विश्वास जीतना किसी भी स्टार्टअप के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी है और सबसे बड़ी उपलब्धि भी। टीम के भीतर विश्वास और हितधारकों के साथ पारदर्शिता ही किसी उद्यम को आगे बढ़ाने की मजबूत नींव बनती है। स्टार्टअप की दुनिया में हम भले ही सफलता के लिए जाने जाते हों, लेकिन सच्चाई यह है कि हम असफलताओं से बने होते हैं। आपदा को अवसर में बदलने की क्षमता ही सच्ची उद्यमिता की पहचान है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/the-building-of-success-stands-on-the-foundation-of-lessons-learned-from-failures-successful-entrepreneurs-shared-at-rajasthan-digifest-tie-global-summit-2026/feed/ 0
इमैनुएल मिशन स्कूल झोटवाड़ा की छात्रा आरुषि राठौड़ का बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन https://parishkarpatrika.com/aarushi-rathod-a-student-of-emmanuel-mission-school/ https://parishkarpatrika.com/aarushi-rathod-a-student-of-emmanuel-mission-school/#respond Wed, 31 Dec 2025 13:36:57 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4235

कोच संदीप मेहरा के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  इमैनुएल मिशन स्कूल, झोटवाड़ा, जयपुर की कक्षा 12वीं (आर्ट्स) की छात्रा आरुषि राठौड़ का बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता बाड़मेर में 2 जनवरी से 6 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

आरुषि राठौड़ ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने कोच संदीप मेहरा को देते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और प्रेरणा के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। विद्यालय की प्रधानाचार्या ब्लेसी जॉन ने आरुषि को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय परिवार ने भी आरुषि एवं कोच संदीप मेहरा को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

]]>
https://parishkarpatrika.com/aarushi-rathod-a-student-of-emmanuel-mission-school/feed/ 0