Sport – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com News Website Fri, 10 Jan 2025 14:29:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://parishkarpatrika.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-site-icon-32x32.png Sport – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com 32 32 राज्यपाल ने विद्यार्थी पालक क्रीडा स्पर्धा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया https://parishkarpatrika.com/the-governor-honored-those-who-performed-excellently-in-the-student-parent-sports-competition/ https://parishkarpatrika.com/the-governor-honored-those-who-performed-excellently-in-the-student-parent-sports-competition/#respond Fri, 10 Jan 2025 14:29:14 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=1698

परिष्कार पत्रिका
जयपुर।  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति संभाजी नगर में शुक्रवार को जिला स्तरीय विद्यार्थी पालक क्रीडा स्पर्धा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

उन्होंने इस अवसर पर क्रीडा आयोजनों को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि खेलकूद से ही स्वस्थ मन और तन का निर्माण होता है। शारीरिक व्यायाम से जुड़ी खेलकूद स्पर्धाएं बच्चों के बौद्धिक स्तर का विकास करती है। राज्यपाल ने मराठा यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में प्रतियोगिताओं में विजेताओं को बधाई देते हुए निरंतर उत्कृष्ट करने का आह्वान किया।

]]>
https://parishkarpatrika.com/the-governor-honored-those-who-performed-excellently-in-the-student-parent-sports-competition/feed/ 0
सेंट जेवियर विद्यालय नेवटा जयपुर के १२वीं के छात्र कुशाग्र सिंह राजावत ने 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन, कुशाग्र ने पांच व्यक्तिगत पदक जीतकर किए तीन नए राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित https://parishkarpatrika.com/kushagra-singh-rajawat-class-12th-student-of-st/ https://parishkarpatrika.com/kushagra-singh-rajawat-class-12th-student-of-st/#respond Fri, 10 Jan 2025 13:51:47 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=1674

परिष्कार पत्रिका
जयपुर/भोपाल। 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैपियनशिप 2024 में सेंट जेवियर्स विद्यालय नेवटा के १२ कक्षा के छात्र और 17 वर्षीय युवा निशानेबाज कुशाग्र सिंह राजावत ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। भोपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुशाग्र ने व्यक्तिगत इवेंट्स में कुल पाँच पदक जीते, जिनमें 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने तीन नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए, जिसमें से एक सीनियर श्रेणी में है। कुशाग्र ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में स्वर्ण पदक जीतते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इस इवेंट में उन्होंने सीनियर श्रेणी में भी राष्ट्ीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे उन्होंने दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। कुशाग्र सिंह राजावत की इस उपलब्धि ने न केवल उन्हें भारतीय निशानेबाजी का उभरता सितारा बना दिया है, बल्कि युवा निशानेबाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी। उनकी यह उपलब्धि भारतीय खेल इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जाएगी। भोपाल में आयोजित यह चैपियनशिप भारतीय निशानेबाजी का सबसे बड़ा मंच है, जहां कुशाग्र का प्रदर्शन भारतीय खेल जगत के उज्जवल भविष्य का संकेत दे रहा है। इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार की ओर से प्रिंसिपल फादर संगीथराज ने कुशाग्र को हार्दिक शुभकानाएं देते हुए माता-पिता एवं परिवारजनों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुशाग्र के तीन राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। इसके लिए मैं कुशाग्र सिंह राजावत के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और हार्दिक बधाई देता हूं।

]]>
https://parishkarpatrika.com/kushagra-singh-rajawat-class-12th-student-of-st/feed/ 0
राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी का समापन https://parishkarpatrika.com/state-level-inspire-award-standard-exhibition-concludes/ https://parishkarpatrika.com/state-level-inspire-award-standard-exhibition-concludes/#respond Wed, 12 Jun 2024 16:43:09 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=1089

परिष्कार पत्रिका जयपुर। 12 जून को राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस प्रदर्शनी में राजस्थान के सभी जिलों से जिले स्तर पर चयनित 264 प्रतिभागियों को भाग लेना था, जिसमें से 233 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दी। उपस्थित प्रतिभागियों में नियम अनुसार 10 प्रतिशत का राष्ट्रीय स्तर पर के लिए चयन किया जाता है। अत: उपस्थित 233 प्रतिभागियों में से 23 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। इसमें सबसे अधिक चार प्रतिभागियों का चयन हनुमानगढ़ से जयपुर, सीकर, अलवर, कोटा तथा नागौर से दो-दो प्रतिभागी तथा बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौडग़ढ़, चूरू, झुंझुनू, जोधपुर तथा उदयपुर से एक-एक प्रतिभागी का चयन हुआ।

]]>
https://parishkarpatrika.com/state-level-inspire-award-standard-exhibition-concludes/feed/ 0