Popular – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com News Website Fri, 16 Oct 2026 15:58:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://parishkarpatrika.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-site-icon-32x32.png Popular – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com 32 32 सन स्टार स्कूल का 24वां वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-24%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-24%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d/#respond Fri, 16 Oct 2026 15:58:03 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6307

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार
जयपुर। सनस्टार स्कूल द्वारा बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 24वें वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत भव्य और रंगारंग आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाट्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सर्वागीण प्रगति, खेत, भारतीय संस्कृति, विविध त्योहारों एवं राष्ट्रीय एकता को प्रभावशात्री ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने एक से बढक़र एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्ले-गुप एवं नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जंगल सफारी एवं मूव इट पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को दर्शाने वात्री विभिन्न प्रस्तुतियाँ समारोह का विशेष आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, यू केन, हनुमान चालीसा, यनिटी इन डायवर्सिटी और ड्रीम्स जैसे गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। इसके साथ ही कराटे शो तथा राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और आकर्षण को और बढ़ा दिया। भ्रगवान श्रीहनुमान की भक्ति, शक्ति, साहस एवं प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाते गीतों ने कार्यक्रम में विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। जैसे-जैसे प्रस्तुतियां आगे बढ़ीं, पूरा सभागार सीताराम, सीताराम के पावन जयघोष से गूंज उठा। यह दृश्य श्रद्धा, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक एकता का अद्भुत प्रतीक बन गया।
विद्यालय के चेयरमैन मदन मोहन भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यात्रय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं जीवन कौशल पर समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। विद्यालय के संस्थापक राजन भारद्वाज ने विद्यात्रय की उपत्रब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डात्रते हुए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों में मोबाइब के सीमित एवं संतुलित उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने सुझाव दिया कि भोजन के समय तथा परिवार के साथ बातचीत के दौरान नो मोबाइल जोन रखा जाए, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच संवाद एवं आपसी जुड़ाव को बढ़ावा मिले। राजन भारद्वाज ने अभिभावकों को 5-5-5 रूल के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अभिभावक प्रतिदिन सुबह 5 मिनट, दोपहर 5 मिनट और रात को 5 मिनट बच्चों से अवश्य बातचीत करें तथा इस दौरान उनके मन की बात सुनें। विद्यालय की प्राचार्या रागिनी भारद्वाज ने विद्यान्य की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया। उन्होंने विद्यालय की उपत्रब्धियों एवं विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-24%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d/feed/ 0
राष्ट्रीय डाक सप्ताह का शुभारंभ 9 से 15 अक्टूबर तक होगा आयोजन — नागरिक – केंद्रित सेवाओं और अंतिम छोर तक डाक सुविधाएँ पहुँचाने पर विशेष जोर https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6/#respond Sun, 11 Oct 2026 07:18:59 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6282

ब्यूरो चीफ परिष्कार पत्रिका जयपुर। भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय डाक सप्ताह 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की थीम “One Postal Network, Infinite Possibilities” (एक डाक नेटवर्क, असीम संभावनाएँ) के अनुरूप डाक विभाग की सेवाओं, नवाचारों तथा नागरिक-केंद्रित सुविधाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर राजस्थान परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सुशील कुमार ने कहा कि भारतीय डाक विभाग देश की एक महत्वपूर्ण सेवा संस्था है, जो अपनी गौरवशाली परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। माननीय केंद्रीय संचार मंत्री जी के संदेश में भी डाक नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने, सेवाओं के आधुनिकीकरण तथा प्रत्येक नागरिक तक डाक सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने की भावना प्रमुखता से व्यक्त की गई है।

सुशील कुमार ने कहा कि “डाक सेवा, जन सेवा” भारतीय डाक विभाग का मूल भाव है। हमारा लक्ष्य केवल पत्रों और पार्सलों की डिलीवरी तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को उसकी आवश्यकता के अनुरूप सरल, सुलभ, विश्वसनीय और समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराना है। आज डाक विभाग तकनीक और मजबूत नेटवर्क के माध्यम से 24 घंटे के भीतर डाक की डिलीवरी करने की दिशा में कार्य कर रहा है। यह विभाग की कार्यक्षमता, प्रतिबद्धता और बदलते समय के अनुरूप सेवाओं में आए सुधार का गौरवपूर्ण उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने लॉजिस्टिक्स सेवाओं का विस्तार किया है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और ई-कॉमर्स क्षेत्र को बेहतर सुविधाएँ मिल रही हैं। बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से लोगों को घर बैठे वित्तीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, आधार सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य नागरिकों को सेवाओं के लिए अनावश्यक भागदौड़ से बचाना और सरकारी सुविधाओं को उनके निकट पहुँचाना है।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर आयोजित विभागीय बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक डाक सेवाएँ पहुँचाने तथा भविष्य में अधिकाधिक नागरिक-केंद्रित सेवाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। बैठक में डाक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक तकनीक के अधिकाधिक उपयोग, वित्तीय समावेशन, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के विस्तार और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि भविष्य में भारतीय डाक विभाग की भूमिका और अधिक व्यापक होगी। विभाग का प्रयास है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी शहरी क्षेत्रों के समान गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्राप्त हों। डाक नेटवर्क की व्यापक पहुँच का उपयोग करते हुए बैंकिंग, आधार, पार्सल और अन्य नागरिक-केंद्रित सेवाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा। इस दिशा में डाक कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, ग्राहकों से संवाद स्थापित करने तथा विभाग की उपलब्धियों और भावी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

युवाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक डाकघरों का विकास

सुशील कुमार ने कहा कि बदलते समय और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप भारतीय डाक विभाग अपनी सेवाओं एवं कार्यप्रणाली को आधुनिक स्वरूप प्रदान कर रहा है। इसी दिशा में राजस्थान में चार Gen Z डाकघर खोले गए हैं, जहाँ युवाओं की रुचि, आवश्यकताओं और बदलती जीवनशैली के अनुरूप आधुनिक सेवाएँ एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन डाकघरों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को डाक विभाग से जोड़ना तथा भारतीय डाक की सेवाओं को अधिक आकर्षक, सुलभ और आधुनिक बनाना है।

उन्होंने बताया कि इसी नवाचार को आगे बढ़ाते हुए जयपुर के मुरलीपुरा डाकघर को आधुनिक स्वरूप में विकसित कर ‘जनसेवा कनेक्ट डाकघर’ के रूप में परिवर्तित करने का कार्य प्रगति पर है। इस पहल का उद्देश्य डाकघर को केवल पारंपरिक डाक सेवाओं तक सीमित न रखते हुए नागरिकों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने वाले आधुनिक सेवा केंद्र के रूप में विकसित करना है। ऐसे डाकघर भविष्य में नागरिक-केंद्रित सेवाओं, तकनीकी नवाचार और बेहतर ग्राहक अनुभव के माध्यम से आमजन तथा डाक विभाग के बीच जुड़ाव को और मजबूत करेंगे।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि भारतीय डाक विभाग का प्रयास है कि परंपरा और आधुनिकता के समन्वय से प्रत्येक आयु वर्ग के नागरिक को उसकी आवश्यकता के अनुरूप सेवाएँ उपलब्ध हों। Gen Z डाकघर और जनसेवा कनेक्ट डाकघर जैसी पहलें इसी व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा हैं, जिनके माध्यम से डाक विभाग भविष्य की जरूरतों के अनुरूप स्वयं को निरंतर विकसित कर रहा है।

इसी क्रम में आज चित्तौड़गढ़ में डाक टिकट प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी भारतीय इतिहास, संस्कृति, कला, महान विभूतियों और राष्ट्रीय उपलब्धियों को डाक टिकटों के माध्यम से जानने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। डाक टिकट संग्रह अर्थात फिलेटली न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का माध्यम है, बल्कि विद्यार्थियों एवं युवाओं में इतिहास और ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सुशील कुमार ने कहा कि भारतीय डाक विभाग अपनी समृद्ध विरासत और जनविश्वास को आधार बनाकर आधुनिक भारत की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाओं का विस्तार कर रहा है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह हमें अपनी उपलब्धियों की समीक्षा करने, नई संभावनाओं को अपनाने और नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने तथा भारतीय डाक के साथ अपने विश्वास और जुड़ाव को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

“डाक सेवा, जन सेवा — एक डाक नेटवर्क, असीम संभावनाएँ।”

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6/feed/ 0
समाजसेवी डॉ. माल्या “ इंडियन आइकॉन ह्यूमेनिटेरियन ” अवार्ड से सम्मानित https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf/#respond Sun, 11 Oct 2026 07:14:20 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6279

ब्यूरो चीफ परिष्कार पत्रिका जयपुर। प्रभात पोस्ट साप्ताहिक समाचार पत्र की ओर से 12 वें स्थापना दिवस पर समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या को “ इंडियन आइकॉन ह्यूमेनिटेरियन” से नवाजा गया।
डॉ. माल्या को यह अवार्ड जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब स्थित सभागार में आयोजित प्रभात पोस्ट समाचार पत्र के वार्षिक समारोह में समर्पण संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला व बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार व विधायक रफ़ीक़ ख़ान ने दिया ।
उल्लेखनीय है कि डॉ. माल्या को इससे पूर्व भी उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए अनेक संस्थाएँ सम्मानित कर चुकी है ।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf/feed/ 0
श्रीसनातन धर्म महोत्सव समिति के तत्वावधान मे जयपुर के रामलीला मैदान मे 11 अक्टूबर से https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%b8/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%b8/#respond Sat, 10 Oct 2026 09:28:18 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6273

होगा भव्य एवं पौराणिक स्वरूप सजीव रामलीला का मंचन – मंजू शर्मा (सांसद जयपुर एवं संरक्षक सनातन धर्म महोत्सव समिति)

ब्यूरो चीफ रवि सिंह किरार / परिष्कार पत्रिका जयपुर। हमारी गुलाबी नगरी जयपुर, विश्व में अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिये जानी जाती है। आधुनिक युग में समय अनुसार अपनी विरासत को भव्य बनाते हुए नई पीढ़ी भी इस कार्य में जुड़ी हुई है।

मंजु शर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जयपुर में रामलीला का एक समृद्ध इतिहास रहा है जिसे इस वर्ष एक भव्य एवं वही ऐतिहासिक पौराणिक स्वरूप मे दिनांक 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जायेगा, जिसमे दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को श्रीराम विवाह प्रसंग का मंचन होगा, उससे पूर्व जयपुर शहर में श्रीरामजी की बारात जयपुर के प्राचीन श्री रामचन्द्र जी के मन्दिर, चांदपोल बाजार से प्रारम्भ होकर, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार न्यू गेट से होती हुई रामलीला मैदान पर पहुंचेगी। जयपुर के नगर वासी भगवान श्रीराम की बारात के साक्षी बनेंगें एवं अलग-अलग स्थानों पर बारात का स्वागत भी करेगें।

प्रेसवार्ता मे समिति मार्गदर्शक प्रवीण जी बड़े भैया ( सरस निकुंज) ने बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को अधर्म पर धर्म की जीत के महापर्व विजयदशमी के दिन विशाल 51 फुट के रावण का दहन किया जाएगा साथ ही रामलीला महोत्सव में मेले के आयोजन में खाने पीने की स्टॉल के साथ बच्चों के लिये मनोरंजक झूलों का स्थान भी सुनिश्चित किया गया है।

अनुराग शर्मा स्वागत अध्यक्ष समिति ने बताया कि रामलीला महोत्सव समारोह के प्रचार-प्रसार हेतु संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जयपुर के विभिन्न मंदिरों, सामाजिक संगठनों से पोस्टर विमोचन का कार्य करवाया गया है। रामलीला में रामायण प्रसंग का मंचन करने के लिये मथुरा से भारत के प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया गया है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%b8/feed/ 0
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में फिलेटली क्लब का गठन, 200 वर्ष पुराने डाक टिकटों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6-2/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6-2/#respond Sat, 10 Oct 2026 09:22:08 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6263

ब्यूरो चीफ / परिष्कार पत्रिका जयपर। विश्व डाक दिवस (9 अक्टूबर) एवं राष्ट्रीय डाक दिवस (10 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कावेरी पथ, मानसरोवर, जयपुर में आज फिलेटली क्लब (डाक टिकट संग्रह क्लब) का गठन किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 वर्ष पुराने डाक टिकटों की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसने विद्यार्थियों को भारतीय डाक व्यवस्था के गौरवशाली इतिहास एवं डाक टिकट संग्रह की रोचक दुनिया से परिचित कराया।

कार्यक्रम में राजस्थान डाक टिकट प्रदर्शनी में सम्मानित डाक विशेषज्ञ श्री विश्व मोहन माथुर ने विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह (Philately) के महत्व, इसके ऐतिहासिक एवं शैक्षिक पक्ष तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को डाक टिकटों के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों एवं देश की विविध उपलब्धियों को जानने के लिए प्रेरित किया।

फिलेटली क्लब के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार जाखड़ ने भारत सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय स्पर्श योजना (Deen Dayal SPARSH Yojana) की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इस योजना के उद्देश्यों एवं डाक टिकट संग्रह के प्रति रुचि विकसित करने के महत्व से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग का इतिहास डेढ़ सौ वर्ष से भी अधिक पुरानी विरासत से जुड़ा है। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल संचार के दौर में भी डाक विभाग का अपना विशिष्ट महत्व है। नई पीढ़ी, विशेषकर जेन-Z के विद्यार्थियों को डाक व्यवस्था की ऐतिहासिक भूमिका, सामाजिक योगदान एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना आवश्यक है। फिलेटली विद्यार्थियों में जिज्ञासा, ऐतिहासिक समझ, ज्ञान अर्जन और संग्रह की सकारात्मक प्रवृत्ति विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज शर्मा, उपप्रधानाचार्य मदन मोहन शर्मा, फिलेटली क्लब प्रभारी डॉ. संतोष कुमार जाखड़, व्याख्याता लोकेश जैन, नीतेश पूनिया, भारती मूंगा एवं कविता श्रीवास्तव सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें भारतीय डाक विभाग की समृद्ध विरासत से जोड़ना रहा।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6-2/feed/ 0
जयपुर पश्चिम ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80/#respond Mon, 05 Oct 2026 16:44:06 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6248

किशोरी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम — विजेता बालिकाएं जिला स्तर पर करेंगी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कावेरी पथ, मानसरोवर में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को जयपुर पश्चिम ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेला-2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरी सशक्तिकरण, मीना-राजू, गार्गी मंच तथा माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जयपुर पश्चिम ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालिकाओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम मुरारी रंकावता, ACBEO जयपुर पश्चिम एवम पूर्व पार्षद रामअवतार गुप्ता रहे। कार्यक्रम में सीमा विज, CRC, MGGS थड़ी मार्केट, SDMC सदस्य विकास गुप्ता एवं K.K. गुप्ता तथा संस्था प्रधान नीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं में चयनित बालिकाएं जिला स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व

ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में विभिन्न स्तरों एवं जोन के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जयपुर पश्चिम ब्लॉक के प्रतिनिधित्व हेतु किया गया।

प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में चयनित विजेताओं में जोन-1 से हिमांशी सैनी, जोन-2 से खुशबू महावर एवं जोन-3 से दिव्या सैनी शामिल रहीं।

सभी वहीं माध्यमिक स्तर में जोन-1 से गुनिशा शर्मा, जोन-2 से तनिष्का सोनी एवं जोन-3 से सोम्या कुशवाहा का चयन किया गया।

चयनित अभी बालिकाएं जिला स्तर पर विद्यालय एवं जयपुर पश्चिम ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करने हेतु ACBEO श्याम मुरारी रंकावता एवं पूर्व पार्षद श्री रामअवतार गुप्ता संस्था प्रधान श्री नीरज शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिताओं के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक के रूप में राकेश कुमार जाट, डॉ. कुलदीप शर्मा, श्रीमती संज्ञा शर्मा, श्री श्रद्धा नंद शर्मा, श्री ऋषभ जैन एवं श्रीमती सीमा शर्मा श्रीमती आशा पारीक, अंजु पालीवाल ने अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन टीम में श्रीमती बबीता शर्मा, श्रीमती सुमन टांक, श्रीमती भारती मोंगा, श्रीमती नीतेश पूनिया, डॉ. प्रतभा चौधरी, श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती रेणुका वाटवानी, श्रीमती सीना, श्रीमती इंदु मीणा, श्रीमती ऋतु गुप्ता, श्री जितेंद्र कुमार टेलर, डॉ. संतोष कुमार जाखड़ एवं श्री दीपक खत्री ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।

अंत में सभी चयनित विजेता बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए जयपुर पश्चिम ब्लॉक की टीम के जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की गई।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80/feed/ 0
डॉ. सुनील धायल बने आम आदमी पार्टी के राजस्थान मीडिया प्रभारी https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa/#respond Mon, 05 Oct 2026 14:20:53 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6244

परिष्कार पत्रिका जयपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस एवं सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी राजस्थान के मीडिया प्रभारी के तौर पर डॉ. सुनील धायल की नियुक्ति की है । पार्टी के अनुसार डॉ. धायल मीडिया समन्वय और संचार रणनीति को सुदृढ़ करने में सहयोग करेंगे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa/feed/ 0
भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ “WELCOME GARBA CARNIVAL” महा गरबा रास में उमड़ा उत्साह, विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8/#respond Sun, 04 Oct 2026 14:05:05 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6234

परिष्कार पत्रिका जयपुर।  जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन, अंतर्गत पूर्वोत्तर राजस्थान प्रदेश की ओर से जवाहर कला केंद्र, जयपुर में आयोजित भव्य “WELCOME GARBA CARNIVAL” का रविवार को उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में समाज के परिवारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं, सम्मान समारोह, लकी ड्रॉ और गरबा रास ने उपस्थित लोगों को जोड़े रखा। बच्चों एवं युवाओं के लिए आयोजित ड्राइंग एवं गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में संतति रक्षक सम्मान समारोह के साथ विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात इंटर क्लब प्रस्तुतियों एवं “धरती धोरा री” इंटरजोन प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति के रंग बिखेरे। वहीं आगामी नए प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

रात्रि में आयोजित महा गरबा रास में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा एवं डांडिया के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं आयोजनों के 75 विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

आयोजन की सफलता पर जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सविता राठी ने सभी समाजबंधुओं, अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी जुड़ाव, महिला नेतृत्व और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम की सफलता में उमा सोमानी , उमा परवाल, उर्मिला लोहिया एवं प्रचार मंत्री दुर्गा राठी सहित संगठन की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन तक विभिन्न जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया।

प्रचार मंत्री दुर्गा राठी ने कहा कि “WELCOME GARBA CARNIVAL” केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की महिलाओं, बच्चों, युवाओं और परिवारों को एक साथ जोड़ने वाला उत्सव रहा। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं यादगार बन सका।जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए उमा सोमानी और उमा परवाल ने सभी समाजबंधुओं, अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं पूरी आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8/feed/ 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण को दी नई दिशा, विभिन्न योजनाओं से महिलाओं का जीवन बना आसान, प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई अनेक योजनाएं – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae-4/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae-4/#respond Sat, 03 Oct 2026 13:58:52 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6205

नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम : सशक्त महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार
मातृशक्ति की प्रतिबद्धता, परिश्रम और सामूहिक शक्ति से राजस्थान बनेगा आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम 
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार हैं। महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान रहा है और यहां तो कहा भी गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।  

मुख्यमंत्री शनिवार को यूनिवर्सिटी कॉमर्स कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे यहां शक्ति, ज्ञान और समृद्धि की प्रतीक मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के रूप में नारी शक्ति की पूजा की जाती है। भारत का इतिहास महिलाओं के साहस, वीरता, त्याग और बलिदान की अनगिनत गाथाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की सफलता की कहानियों में संघर्ष, साहस, आत्मविश्वास और संकल्प की वह शक्ति दिखाई देती है, जो किसी भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है।

उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के कुशल प्रशासन, न्याय-परायणता एवं कल्याणकारी कार्यों का आज भी गुणगान किया जाता है। रानी लक्ष्मीबाई का साहस, मातृभूमि के लिए उनका बलिदान, आज भी हम सभी देशवासियों के हृदय में प्रेरणा का दीप जलाता है। वहीं, सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा की ज्योति जलाई, उसका प्रकाश आज देश के कोने-कोने को आलोकित कर रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की अनेक नारियों ने त्याग, समर्पण, भक्ति और बलिदान की मिसाल कायम की हैं। भक्त शिरोमणि मीराबाई ने कृष्ण-भक्ति और आध्यात्मिक साधना से राजस्थान की धरती को गौरवान्वित किया और पन्नाधाय ने अपने पुत्र का बलिदान देकर स्वामीभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा का दुर्लभ उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं, हाड़ी रानी ने मातृभूमि की रक्षा और अपने कर्तव्य के लिए अद्वितीय साहस और बलिदान का परिचय दिया तथा वीर बाला कालीबाई ने अपने गुरु की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान देकर गुरु भक्ति की अमर गाथा लिखी। उन्होंने कहा कि अमृता देवी ने प्रकृति और वृक्षों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल कायम की। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि माताएं, बहनें और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल से मां भारती का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 12 वर्षों में महिला सशक्तीकरण की दिशा में नई सोच और संकल्प के साथ अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन को आसान बनाया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा मिल रही है तथा लखपति दीदी योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी महत्वपूर्ण पहल की गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले पौने तीन साल में महिलाओं के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये की गई है। मा वाउचर योजना के तहत सोनोग्राफी के लिए 5 लाख 74 हजार कूपन जारी किए जा चुके हैं तथा पात्र परिवारों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 13 लाख 85 हजार साइकिलों एवं कालीबाई उच्च शिक्षा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत लगभग 46 हजार स्कूटियों का वितरण किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत करीब 19 लाख पेंशनर्स को 8 हजार 866 करोड़ रुपए की पेंशन राशि दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत गरीब परिवारों को बालिकाओं के जन्म पर डेढ़ लाख रुपये का सेविंग बॉण्ड दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, शिशु पालना गृह कार्यकर्ताओं और साथिनों के मानदेय में पिछले तीन वर्षों में हर वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। राज्य की 1 करोड़ 22 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं को हर माह 12 सैनेटरी नैपकिन निशुल्क दिए जा रहे हैं। वहीं, लखपति दीदी योजना के तहत 26 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी का प्रशिक्षण प्रदान कर लगभग 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की प्रतिबद्धता, परिश्रम और सामूहिक शक्ति राजस्थान को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य बनाएगी तथा उनकी सक्रिय भागीदारी ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प साकार करने की शक्ति बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं प्रदेश की महिलाओं में नया आत्मविश्वास और जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया और योजनाओं के लाभ से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को जाना। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजीविका की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लाभार्थी महिलाओं के बीच पहुंचे और आत्मीयतापूर्ण बातचीत की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, महेन्द्रपाल मीणा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही तथा वीसी के जरिए सभी जिलों से भी महिलाएं जुड़ीं। इस कार्यक्रम से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी वीसी के जरिए जुड़े। 

मुख्यमंत्री की लाभार्थियों को बड़ी सौगातें

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एनएचएम के तहत 60 एम्बुलेंस, 9 आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर तथा 185 ऑटो टिपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा लखपति दीदियों को स्कूटी की चाबी वितरित की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को मकानों की चाबी एवं 27 हजार से अधिक लाभार्थियों को 150 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी की। वहीं, 29 हजार 222 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना में 8.79 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। 

मुख्यमंत्री ने दिए विभिन्न योजनाओं के चेकमुख्यमंत्री ने राजस्थान महिला निधि के तहत मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना के अंतर्गत 3 हजार 274 लखपति दीदियों को 25 करोड़ रुपये तथा वित्तीय समावेशन के तहत 2 हजार 823 स्वयं सहायता समूहों को 93 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। उन्होंने एसएचजी समूह की महिलाओं को इससे संबंधित प्रतीकात्मक चेक सौंपे। इसी प्रकार 3 हजार 300 एसएचजी को 25 करोड़ रुपये की आजीविका संवर्धन राशि से लाभांवित किया। 

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae-4/feed/ 0
राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत , पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में प्रो. नरसी राम विश्नोई कुलगुरु नियुक्त https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af/#respond Fri, 25 Sep 2026 13:27:39 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6106

राज्यपाल ने तीन विश्वविद्यालयों में कुलगुरु नियुक्त करने के आदेश जारी किए  

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को आदेश जारी कर राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में  डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत को, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह को तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में प्रो. नरसी राम विश्नोई को कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से कुलगुरु पद पर नियुक्तियां के यह आदेश जारी किये है।

बागडे ने कुलगुरु पद पर यह नियुक्तियां कुलगुरु के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af/feed/ 0