Political – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com News Website Sat, 23 May 2026 12:04:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://parishkarpatrika.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-site-icon-32x32.png Political – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com 32 32 मुख्यमंत्री की ग्राम विकास चौपाल- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसंवाद को पहुंचाया गांव-गांव तक https://parishkarpatrika.com/chief-ministers-village-development-chaupal-chief-minister-bhajan-lal-sharma-took-public-dialogue-to-every-village/ https://parishkarpatrika.com/chief-ministers-village-development-chaupal-chief-minister-bhajan-lal-sharma-took-public-dialogue-to-every-village/#respond Sat, 23 May 2026 12:04:08 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5079

ग्राम विकास चौपाल बनी सुशासन का सशक्त माध्यममुख्यमंत्री का ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं का किया त्वरित समाधान, ग्रामीणों की मांग पर विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृतियां जारी 
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ के बम्बोरी, सीकर के जाजोद, अजमेर के कड़ैल, जालोर के पंसेरी, जयपुर के ठिकरिया, बांसवाड़ा के चुड़ादा एवं डूंगरपुर के धम्बोला गांव में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इन चौपालों में उन्होंने महिला, किसान, पशुपालक और युवाओं से बातचीत कर गांवों की वास्तविक स्थिति को जाना। साथ ही, उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री की इस जनसंवाद की अनूठी पहल से ग्रामीणों का डबल इंजन सरकार के कार्यों के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

     मुख्यमंत्री ने सात जिलों में जाकर देर रात तक ग्रामीणों से खेती-किसानी, पशुपालन और रोजगार जैसे अनेक विषयों पर बातचीत की तथा उनकी आवश्यकताओं को समझा। उन्होंने गांव में रात्रि विश्राम के बाद सुबह-सुबह घूमकर आमजन से रामा-श्यामा की तथा सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को गांवों के विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील कार्यशैली से गांवों के विकास को नई गति मिली है।

     मुख्यमंत्री से ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने जैविक एवं आधुनिक खेती और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आमदनी बढ़ाने तथा महिलाओं ने राजीविका से जुड़कर उनके जीवन में आए आर्थिक बदलाव के अनुभव साझा किए। युवाओं ने पेपरलीक पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश में अब भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता से आयोजित हो रही हैं, जिससे उनका सरकारी नौकरी पाने का सपना साकार हो रहा है। संवाद में पशुपालकों ने भी मोबाइल वेटरनरी यूनिट, मंगला पशु बीमा योजना एवं दूग्ध उत्पादक संबल जैसी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री ने की खेल स्टेडियम की घोषणा

     मुख्यमंत्री ने सीकर के जाजोद गांव में खिलाड़ियों की मांग पर खण्डेला में खेल स्टेडियम खोलने की घोषणा की। उन्होंने बालिकाओं की स्कूल में विज्ञान संकाय की मांग को सुबह-सुबह आदेश जारी करवाकर पूरा किया। वहीं, प्रातः भ्रमण के दौरान एक वीरांगना की भावनात्मक अपील पर भीलवाड़ा में कार्यरत उनके पुत्र की प्रतिनियुक्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी करवाए।

कड़ैल गांव में पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत के आदेश

     इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने पुष्कर के कडै़ल गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। साथ ही, परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त बस संचालन सुनिश्चित करने तथा बालिका विद्यालय की चारदीवारी निर्माण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर को विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश

     मुख्यमंत्री ने जालोर के पंसेरी गांव की चौहटा (गांव की चौपाल का मुख्य केंद्र) पर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर जिला कलक्टर को विभिन्न सड़कों के उन्नयन की कार्ययोजना बनाने, खेल स्टेडियम की जमीन का चिन्हीकरण करने, एनीकट निर्माण की व्यवहार्यता रिपोर्ट बनाने, सब्जी मंडी निर्माण की कार्ययोजना बनाने एवं पशु चिकित्सालय के लिए जमीन आवंटन के कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।

वित्तीय अनियमितता पर हुई एपीओ की कार्रवाई

     मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा के चुड़ादा गांव में आयोजित हुई ग्राम विकास चौपाल में राजीविका बहनों के लिए सीएलएफ कार्यशाला बनवाने एवं उत्पादों की पैकेजिंग यूनिट स्थापित करने के लिए जिला कलेक्टर को निर्देश दिए। साथ ही, सिंचाई के लिए हीरन नदी पर एनिकट निर्माण एवं पेयजल स्त्रोतों के लिए भी निर्देशित किया। वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुशलगढ़ के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विरूद्ध वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत को लेकर एपीओ की कार्रवाई की गई।

गांव के विकास के लिए हुई वित्तीय स्वीकृतियां जारी

     मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम चुड़ादा में मामा बालेश्वर दयाल मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग व सौंदर्यीकरण के लिए 7 लाख रुपये, गांव ठुम्मठ में मां बाड़ी केंद्र निर्माण के लिए 16.20 लाख रुपये तथा ठुम्मठ चौराहा पर सिंगल फेज ट्यूबवेल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की तत्काल स्वीकृति जारी की गई। मुख्यमंत्री ने राजकीय विद्यालय में दो कक्षा-कक्षों के निर्माण एवं गांव के समीप दूध संकलन केन्द्र की स्थापना को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, कार्मिक के हुए पदस्थापन आदेश

     चुड़ादा गांव में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री से रोशनी कलाल ने सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित अपने पुत्र की बीमारी के कारण पति के पदस्थापन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेमेंद्र कुमार कलाल (सहायक अभियंता) का पदस्थापन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय सागवाड़ा से कार्यालय अधिशासी अभियंता परियोजना खंड बांसवाड़ा करने के आदेश जारी हुए।

     मुख्यमंत्री ने डूंगरपुर के धम्बोला गांव में जिला प्रशासन को तालाब पर विकास कार्यों के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर खेल सुविधाओं के विस्तार एवं राजकीय विद्यालय में कक्षा-कक्षों के निर्माण के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा और डूंगरपुर में जिला प्रशासन की बैठक लेकर कृषि, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी सहित आधारभूत सुविधाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

     उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम को जनसंवाद और सुशासन का प्रभावी माध्यम बनाया है। मुख्यमंत्री चौपालों के जरिए गांवों तक पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं, योजनाओं की जमीनी हकीकत परख रहे हैं और अधिकारियों को मौके पर ही विकास कार्यों के निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की यह अनूठी पहल केवल जनसंवाद ही नहीं, बल्कि विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए गांवों को आत्मनिर्भर और सहभागी बनाने का सशक्त माध्यम बन रही है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/chief-ministers-village-development-chaupal-chief-minister-bhajan-lal-sharma-took-public-dialogue-to-every-village/feed/ 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल https://parishkarpatrika.com/chief-minister-bhajanlal-sharma-attended-the-swearing-in-ceremony-in-kolkata/ https://parishkarpatrika.com/chief-minister-bhajanlal-sharma-attended-the-swearing-in-ceremony-in-kolkata/#respond Sat, 09 May 2026 11:56:36 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4951

सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पदकी शपथ लेने पर दी बधाई 

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री एवं अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करेगी। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह , केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्यों सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री , मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/chief-minister-bhajanlal-sharma-attended-the-swearing-in-ceremony-in-kolkata/feed/ 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब पश्चिम बंगाल छुएगा विकास की नई बुलंदियां : मदन राठौड़ , ”कश्मीर हो या हो गोवाहाटी — अपना देश अपनी माटी” के लिए करें एकजुटता के साथ कार्य : भजनलाल शर्मा https://parishkarpatrika.com/now-west-bengal-will-touch-new-heights-of-development-under-the-leadership-of-prime-minister-narendra-modi-madan-rathore-be-it-kashmir-or-guwahati-apna-de/ https://parishkarpatrika.com/now-west-bengal-will-touch-new-heights-of-development-under-the-leadership-of-prime-minister-narendra-modi-madan-rathore-be-it-kashmir-or-guwahati-apna-de/#respond Mon, 04 May 2026 13:53:09 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4931

पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं में नजर आया भारी उत्साह, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, खिलाई मिठाईयां

पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के मंसूबों को किया नेस्तनाबूत :— मदन राठौड़
ममता ने तुष्टिकरण,भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा, दुकानदार, व्यापारी, आमजन सब थे परेशान :— भजनलाल शर्मा


ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भव्य उत्सव मनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा पदाधिकारीगण, सरकार के मंत्रीगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बंगाली मिठाई ‘संदेश’, मिष्टी दोई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झालमुडी खाई तथा कार्यकर्ताओं को खिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सहित असम और पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पूरे हिंदुस्तान के राष्ट्रभक्त नागरिकों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब पश्चिम बंगाल विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। भाजपा सरकार अब पश्चिम बंगाल की जनता को सुशासन देगी। राठौड़ ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उनकी टीम को भी पश्चिम बंगाल चुनाव में जनजागरण चलाने और भारी बहुमत के साथ कमल खिलाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से आमजन परेशान हो गया था। ममता बनर्जी ने बांग्लादेश से जुड़े क्षेत्रों में लगातार घुसपैठियों को देश में प्रवेश करवाया। इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने जैसा आचरण वहां की जनता के साथ किया, उससे परेशान मतदाताओं ने ममता को हराकर कमल खिलाने का काम किया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के मंसूबों को नेस्तनाबूत करने का काम किया। अब देश में एक भी घुसपैठिया नहीं घुस पाएगा। ममता के गुंडे राष्ट्रभक्त लोगों के साथ मारपीट करते थे, जबरन उनके घरों में आग लगाने जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में अब बदलाव की बयार आई है। भाजपा की प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को लगातार एक के बाद एक पूरा कर रहे हैं। मुखर्जी के धारा 370 हटाने के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया। अब पश्चिम बंगाल में सुशासन का सपना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि उस नरेंद्र ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, और इस नरेंद्र ने इसे साकार करने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के संघर्ष पर साधुवाद दिया और उनके अथक मेहनत व परिश्रम के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रण दिलाया कि “कश्मीर हो या हो गुवाहाटी — अपना देश, अपनी माटी” के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। राष्ट्र के लिए, प्रदेश के लिए और जनता के लिए हम कैसे कार्य कर सकते हैं, यही हमारा विजन होना चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने सदैव तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। वहां ममता के राज में दुकानदार, व्यापारी और आमजन सभी परेशान थे। अब पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार विकास करेगी। सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो विजन लेते हैं, उसे पूरा करते ही हैं।

उन्होंने राजस्थान की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजस्थान में विकास के लिए जो मांगा, उससे अधिक दिया। मोदी का सिर्फ और सिर्फ एक ही एजेंडा है — विकास। मोदी की इसी नीति के चलते राजस्थान में 2028 के विधानसभा चुनावों में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सतीश पूनिया, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी, डॉ. मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, अजीत मांडण, एकता अग्रवाल, सीताराम पोसवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल, हीरालाल नागर, मदन दिलावर, गौतम दक, केके विश्नोई, मंजू बाघमार, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कन्हैयालाल चौधरी, विजय सिंह, विधायक गोपाल शर्मा, बाल मुकुंदाचार्य महाराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/now-west-bengal-will-touch-new-heights-of-development-under-the-leadership-of-prime-minister-narendra-modi-madan-rathore-be-it-kashmir-or-guwahati-apna-de/feed/ 0
इंतज़ार शास्त्र के जवाब में पूरी सरकार बैकफुट पर, जनता के मुद्दों से इन्हें कोई सरोकार नहीं : महिला आरक्षण पर भ्रम फैला रही भाजपा : अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान https://parishkarpatrika.com/in-response-to-inteza-shastra-the-entire-government-is-on-the-backfoot/ https://parishkarpatrika.com/in-response-to-inteza-shastra-the-entire-government-is-on-the-backfoot/#respond Tue, 21 Apr 2026 14:15:24 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4863

रिफाइनरी में आग लगने के पीछे या तो कोई चूक हुई है या फिर जल्दबाज़ी में कार्य पूरा करने का मनोवैज्ञानिक दबाव रहा होगा।

  • किसान बेहद दबाव में, कांग्रेस सरकार के पैटर्न में कर्जमाफी की मांग

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। मंगलवार को अपने निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में गहलोत ने तथ्यों के साथ सरकार की घेराबंदी की। गहलोत ने कहा कि रिफाइनरी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आग की घटना पर कहा है या तो यह चूक है या दबाव पड़ा होगा कि जल्दी कीजिए।उन्होंने ‘इंतज़ारशास्त्र’ का उल्लेख करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि बयानबाजी के इतर धरातल पर कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है।
महिला आरक्षण के विषय पर भाजपा की ‘कथनी और करनी’ के अंतर को साफ करते हुए उन्होंने कहा कि परिसीमन का मुद्दा था न कि महिला आरक्षण का ।
वहीं आदर्श घोटाले में हितों का टकराव जगजाहिर होने के बावजूद सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर कहा है कि सरकार और आरोपी में सांठगांठ है तथा सरकार को गरीबों के साथ न्याय से कोई मतलब नहीं है।

रिफाइनरी के लोकार्पण में देरी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल : रिफाइनरी में आग लगने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अशोक गहलोत ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एक विशेषज्ञ केमिकल इंजीनियर से इस विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “विशेषज्ञ के अनुसार 20–25 वर्ष पुरानी रिफाइनरी में आग लगना तकनीकी कारणों से संभव हो सकता है, लेकिन किसी नई रिफाइनरी में इस प्रकार की घटना होना असामान्य है। उनके मत में नई रिफाइनरी में आग लगने के पीछे या तो कोई चूक हुई है या फिर जल्दबाज़ी में कार्य पूरा करने का मनोवैज्ञानिक दबाव रहा होगा।”

इंतज़ार शास्त्र’ सीरीज़ और सरकार की विफलता : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए गए जनहित के प्रोजेक्ट्स की वर्तमान में हो रही दुर्दशा पर चलाई गई अपनी सोशल मीडिया सीरीज़ इंतज़ार शास्त्र को बेहद लोकप्रिय बताते हुए भाजपा नेताओं द्वारा की गई ऊलजलूल टिप्पणियों पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि इंतज़ार शास्त्र के कारण पूरी सरकार ही डिफेंस में आ गई, बयानबाजी खूब की परन्तु तथ्यों के साथ जवाब नहीं दे पाए कि कौन सा प्रोजेक्ट कब शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व होता है कि वो जवाब दे।

PHED में भुगतान संकट और ठेकेदारों का अल्टीमेटम : उन्होंने एक और बड़ा महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए कहा कि PHED में पिछले 33 महीनों से लगभग 4500 करोड़ रुपये का भुगतान अटका होने को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदार अब आर पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं. जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठेकेदारों और औद्योगिक संगठनों ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए ‘भुगतान नहीं तो काम नहीं’ और ‘पानी रोको आंदोलन’ शुरू करने की चेतावनी दी है।
जिस उद्देश्य से RGHS योजना शुरू की थी, उसे विफल किया जा रहा है : अशोक गहलोत ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरह से लागू न होने पर दुःख जताते हुए कहा कि RGHS को लेकर पूरा पेंशनर समाज दुखी है। जिस उद्देश्य से हमने RGHS योजना शुरू की थी, उसे विफल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोगों ने बेईमानी की है तो इसका अर्थ यह नहीं कि पूरी योजना को ही बर्बाद कर दिया जाए। मेडिकल स्टोर्स के हजारों करोड़ रुपये बकाया हैं।

वहीं एफआईआर दर्ज करने को अनिवार्य बनाए जाने संबंधी उनकी घोषणा को याद करते हुए गहलोत ने कहा कि एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य किया गया था, जिसका PHQ ने विरोध भी किया। एक बार इस योजना को रोक दिया गया था और मुझे समझाया गया, लेकिन बाद में मैंने पुनः इसकी घोषणा की। अन्नपूर्णा किट योजना बहुत लोकप्रिय थी।

किसान हित में बड़ी आवाज़ उठाते हुए गहलोत ने किसान कर्जमाफी की मांग की है । उन्होंने कहा कि किसान आज दबाव और कठिनाइयों में है। जिस पैटर्न पर हमने पहले कर्जमाफी की थी, उसी तरह दोबारा किसान कर्जमाफी की जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के किसानों को लेकर दिए बयान कि किसान बीस पच्चीस दिन ही काम करता है को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों की बड़ी बेइज्जती की है तथा इसको लेकर किसानों में बेहद आक्रोश है।

महिला आरक्षण: भाजपा के भ्रामक दावों का पर्दाफाश : महिला आरक्षण के विषय पर भाजपा द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे तथ्यों को भ्रामक बताते हुए गहलोत ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि हाल ही में संसद में जो विधेयक लाए गए थे वो परिसीमन से जुड़े मुद्दे पर थे। गहलोत ने वस्तुस्थिति पर जोर देते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक तो सितंबर 2023 में ही संसद के दोनों सदनों द्वारा सर्वसम्मति से पारित होकर कानून का रूप ले चुका है।

एनडीए सरकार की नीयत में खोट बताते हुए गहलोत ने कहा कि तीन वर्ष होने के बावजूद इस कानून का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया था और अब जाकर इस कानून का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल में दिए राष्ट्र के नाम संबोधन को गहलोत ने राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि ऐसा कभी नहीं किया जाता है कि राष्ट्र के नाम संबोधन में राजनीतिक भाषण दिया जाए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही थी लेकिन सरकार ने विपक्ष की मांग को अनसुना कर दिया।
महिला आरक्षण की चर्चा करते हुए गहलोत ने इस ओर भी ध्यान दिलाया कि ऐसे वक़्त जब महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं , प्रदेश में महिला आयोग के अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है।

पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव में हो रहा विलंब संवैधानिक तौर पर सही नहीं : पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव में हो रहे विलंब पर कड़ा एतराज जताते हुए श्री गहलोत ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 के प्रावधानों और राजस्थान उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के अनुरूप ये चुनाव अब तक संपन्न हो जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अनिवार्यताओं की इस प्रकार अनदेखी करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।
गहलोत ने याद दिलाया कि एक बार कांग्रेस सरकार के समय हड़ताल के चलते चुनाव न करवाने की अपील की गई थी जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था और चुनाव करवाए गए थे।

आदर्श घोटाला: सरकार और आरोपियों की मिलीभगत : आदर्श क्रेडिट घोटाला मामले में सरकार और आरोपी पक्ष की मिलीभगत का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने भी यह मुद्दा उठाया था और प्रेस वार्ता भी की थी कि राजस्थान सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में इस केस की पैरवी कर रहे वकील शिवमंगल शर्मा और उनकी लॉ फर्म ‘ऑरा एंड कंपनी’ का इस घोटाले के आरोपियों के साथ गहरा संबंध है। यह हितों से टकराव का मुद्दा है लेकिन राज्य सरकार इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है और यह साबित करता है कि सरकार और आरोपी मिले हुए हैं।

]]>
https://parishkarpatrika.com/in-response-to-inteza-shastra-the-entire-government-is-on-the-backfoot/feed/ 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अजमेर दौरा-हम सत्ता भाव से नहीं, संवेदनशीलता से करते हैं काम-राजस्थान को अवसरों की भूमि बना रही डबल इंजन सरकार-राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर-वादों को तेजी के साथ पूरा कर रही राज्य सरकार- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी https://parishkarpatrika.com/prime-minister-narendra-modis-visit-to-ajmer-we-work-with-sensitivity-not-with-a-sense-of-power-double-engine-is-making-rajasthan-a-land-of-opportunities/ https://parishkarpatrika.com/prime-minister-narendra-modis-visit-to-ajmer-we-work-with-sensitivity-not-with-a-sense-of-power-double-engine-is-making-rajasthan-a-land-of-opportunities/#respond Sun, 01 Mar 2026 03:32:23 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4460

विकसित भारत 2047 के विजन का ग्रोथ इंजन बनेगा राजस्थान प्रधानमंत्री के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भारत बन रहा वैश्विक ताकत- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार सत्ता भाव से नहीं, संवेदनशीलता के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार राजस्थान को अवसरों की भूमि बनाने के लिए विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है। इन दो साल में राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। 

प्रधानमंत्री ने शनिवार को अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात देने के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित राजस्थान से विकसित भारत के मंत्र पर हम लगातार काम कर रहे हैं। विकास के जिन वादों के साथ राजस्थान में डबल इंजन सरकार सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। 

डबल इंजन सरकार में युवाशक्ति हो रही सशक्त

मोदी ने कहा कि आज करीब 17 हज़ार करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि दो साल पहले तक राजस्थान में भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की ही खबरें आती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। आज डबल इंजन सरकार में युवाशक्ति और सशक्त हो रही है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 21,863 युवाओं को शुभकामनाएं भी दी।

नारीशक्ति की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ किया समाधान

प्रधानमंत्री ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि अगर मां स्वस्थ होती है, तो परिवार हर संकट का सामना करने में सक्षम रहता है। इसी भावना से केन्द्र सरकार ने महिलाओं को संबल देने वाली अनेक योजनाएं चलाई हैं। वर्ष 2014 से पहले के दौर में शौचालय की समुचित सुविधा नहीं होने से बहनों-बेटियों को पीड़ा और अपमान झेलना पड़ता था। अलग टॉयलेट की सुविधा नहीं होने के कारण बच्चियां स्कूल छोड़ देती थी। पहले इन समस्याओं की चर्चा तक नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि हमने इन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ मिशन मोड पर समाधान किया। गर्भावस्था के दौरान मां को पोषक आहार मिल सके इसके लिए 5 हजार रुपए बहनों के खाते में जमा करने की मातृ वंदना योजना शुरु की। महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला गैस योजना की शुरूआत की।

कनेक्टिविटी बढ़ने से राजस्थान में बढ़ रहे निवेश के अवसर

मोदी ने कहा कि आज का समय राजस्थान के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छी सड़क, रेल और हवाई सुविधा से सिर्फ सफर आसान नहीं होता बल्कि पूरे क्षेत्र की किस्मत बदल जाती है, इसलिए हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक कनेक्टिविटी पर बहुत बल दे रही है। कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन बढ़ता है। पर्यटक आते हैं तो होटल, ढाबे, टैक्सी, गाइड आदि को काम मिलता है, राजस्थान के कारीगरों का बनाया सामान बिकता है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी बढ़ने से राजस्थान में निवेश के लिए अवसर भी बढ़ रहे हैं। 

सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन राजस्थान की पूर्ववर्ती सरकार ने सिंचाई की परियोजनाओं को दशकों तक लटकाए रखा। ईआरसीपी परियोजना को फाइलों और घोषणाओं में उलझाकर रखा लेकिन हमारी सरकार ने आते ही इस स्कीम को फाइलों से निकालकर धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना हो या यमुना-राजस्थान लिंक प्रोजेक्ट, नदियों को जोड़ने के अभियान का राजस्थान को भी बड़ा फायदा मिलेगा। 

सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती 

मोदी ने कहा कि राजस्थान अब सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती बन रहा है। राजस्थान में धूप की कोई कमी नहीं और अब प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं से यही धूप आमजन के लिए बचत और कमाई का साधन बन रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में सरकार लोगों को छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए 78 हजार रुपए की सहायता सीधे बैंक खाते में दे रही है। प्रदेश में सवा लाख से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं और इस योजना की वजह से कई घरों का बिजली बिल अब लगभग जीरो आ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के आरंभ में तीर्थराज पुष्कर, सावित्री माता, वीर तेजा जी महाराज, भगवान देवनारायण, वरुण अवतार भगवान झूलेलाल को नमन किया। उन्होंने कहा कि अजमेर, आस्था और शौर्य की धरती है, यहां तीर्थ भी हैं और क्रांतिवीरों के पद्चिन्ह भी हैं। उन्होंने मेजर दलपत सिंह के शौर्य को याद करते हुए कहा कि राजस्थान के वीरों की इज़रायल के हाइफा शहर को आज़ाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका थी।

डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को दे रही राहत -मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजस्थान की धरा पर अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया में अब तक 29 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत होकर विश्व मंच पर 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है। हाल ही में सम्पन्न हुई एआई समिट में पूरे विश्व ने देखा कि भारत भविष्य के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भारत अब वैश्विक ताकत बनकर उभर रहा है। 

प्रधानमंत्री का राजस्थान के प्रति विशेष लगाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान के प्रति विशेष लगाव रहा है। वे जब भी राजस्थान आए हैं हमेशा प्रदेश को विकास की अनेक सौगातें देते हैं। उनके मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री के ‘राजस्थान राइजिंग, रिलाएबल, रिसेप्टिव और रिफाइन’ की अवधारणा को अपना ध्येय मान कर आगे बढ़ रहे हैं।

युवाओं को 4 लाख भर्तियों के संकल्प की दिशा में उठाए ठोस कदम

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। गत सरकार के समय हुए पेपरलीक के माफिया अब गिरफ्त में हैं। राज्य सरकार ने युवाओं को 4 लाख भर्तियों के संकल्प की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। अब तक सवा लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं। 1 लाख 33 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। वर्ष 2026 में 1 लाख से अधिक नए पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। इन सभी निर्णयों से युवाओं में हमारी सरकार के प्रति विश्वास बहाली हुई है।

कृषि बजट जीएसडीपी का 5.55 प्रतिशत, 16 लाख से अधिक लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदत्त 6 हजार की राशि में तीन हजार रुपये जोड़कर 9 हजार रुपये किया गया है। वर्ष 2026-27 के राज्य के कृषि बजट में 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जोकि राज्य की जीएसडीपी का 5.55 प्रतिशत है। साथ ही, 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में 16 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया गया है। मां वाउचर के माध्यम से सवा दो लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की गई है। 

वीबी-जी राम जी के लिए 4 हजार करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 लाख से अधिक आवास तथा एनएफएसए में 72 लाख से अधिक नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी का राज्य में सभी सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। राज्य सरकार द्वारा भी बजट 2026-27 में इसके लिए 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमारी सरकार ने भी विकसित राजस्थान 2047 का विजन दस्तावेज जारी किया है। हमारी सरकार ने इस वर्ष के बजट में वर्ष 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। 

प्रधानमंत्री के सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति से हुए लंबित जल विवादों के समाधान

मुख्यमंत्री ने वर्षों से लंबित जल विवादों के समाधान के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हथिनी कुण्ड बैराज से यमुना का पानी लाने की परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र की जल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। वहीं, रामजल सेतु लिंक परियोजनाओं से 17 जिलों को पेयजल और सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में भी हमारी सरकार ने गत दो साल में 14 लाख से अधिक जल कनेक्शन दिए हैं। साथ ही, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत 4 लाख से अधिक भू जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। 

11 योजनाओं में राजस्थान पहले स्थान पर

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार प्रवर्तित योजनाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। देश की 11 योजनाओं में राजस्थान पहले स्थान पर, 5 में दूसरे और 7 योजनाओं में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि कुसुम कॉम्पोनेन्ट ए और सी में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर हैं। पीएम सूर्यघर योजना में भी हमारी सरकार ने 1 लाख 31 हजार रुफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों में औसतन 14 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में भी 10 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि गत 2 वर्षों में अब तक दर्जनभर से अधिक नीतियां लागू की गई हैं। साथ ही, राइजिंग राजस्थान में हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग की जा चुकी है। 

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मदन राठौड़ सहित राज्य सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/prime-minister-narendra-modis-visit-to-ajmer-we-work-with-sensitivity-not-with-a-sense-of-power-double-engine-is-making-rajasthan-a-land-of-opportunities/feed/ 0
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा—मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन https://parishkarpatrika.com/prime-minister-shri-narendra-modis-proposed-visit-to-ajmer-on-february-28-chief-minister-inspected-the-preparations-at-the-venue/ https://parishkarpatrika.com/prime-minister-shri-narendra-modis-proposed-visit-to-ajmer-on-february-28-chief-minister-inspected-the-preparations-at-the-venue/#respond Tue, 24 Feb 2026 15:04:20 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4437

अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश—सफल आयोजन के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ करें काम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र- एचपीवी वैक्सीन की होगी लॉन्चिंग

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अजमेर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। शर्मा ने सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन किया और उच्च अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शर्मा ने आयोजन स्थल पर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि यातायात सुचारू रहने के साथ पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगातें देंगे। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग भी की जाएगी। साथ ही, बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए। 

इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/prime-minister-shri-narendra-modis-proposed-visit-to-ajmer-on-february-28-chief-minister-inspected-the-preparations-at-the-venue/feed/ 0
राष्ट्रमण्डल देशों की संसदीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मेलन 14 से 16 जनवरी को नई दिल्ली में https://parishkarpatrika.com/conference-of-representatives-of-parliamentary-institutions-of-commonwealth-countries-from-14-to-16-january-in-new-delhi/ https://parishkarpatrika.com/conference-of-representatives-of-parliamentary-institutions-of-commonwealth-countries-from-14-to-16-january-in-new-delhi/#comments Thu, 01 Jan 2026 14:39:47 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4244

17 से 18 जनवरी तक राजस्थान का भ्रमण कर संसदीय परम्पराओं का करेंगे अध्ययन, पर्यटन स्थलों पर भी जाने का है कार्यक्रम

 कॉंन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ द कॉमनवेल्थ(सीएसपीओसी) प्रतिनिधियों के द्विवार्षिक सम्मेलन की मेजबानी इस बार नई दिल्ली को मिली है। आगामी 14 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए अब तक 60 देशों के 166 प्रतिनिधियों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। ये प्रतिनिधि 17 से 18 जनवरी तक राजस्थान आकर यहां की संसदीय परम्पराओं को जानेंगे और राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।

इस दौरे की तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के लिए गुरूवार को मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सम्बंधित अधिकारियों की सचिवालय में बैठक ली। उन्होंने  कहा कि राष्ट्रमण्डल देशों की राष्ट्रीय संसदों के प्रतिनिधियों का दौरा राज्य के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। अतिथि देवो भव की परम्परा के अनुसार उनका सत्कार किया जाएगा ताकि वे अपने साथ यहां की सुखद छवि लेकर जाएं। यहां की संस्कृति, लोक कला की झांकी भी उनके समक्ष प्रस्तुत की जाएगी ताकि पर्यटन में राजस्थान का वैश्विक ब्रांड अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने आवास, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग व पयर्टन स्थलों पर सुविधाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सीएसपीओसी राष्ट्रमण्डल देशों के बीच संसदीय परंपराओं और नवाचारों के अनुभवों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है। इसका पिछला सम्मलेन जनवरी, 2024 में युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित किया गया था। नई दिल्ली ने पिछली बार वर्ष 2010 में इस सम्मलेन की मेजबानी की थी। 

]]>
https://parishkarpatrika.com/conference-of-representatives-of-parliamentary-institutions-of-commonwealth-countries-from-14-to-16-january-in-new-delhi/feed/ 2
भाजपा राजस्थान को विकसित और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध : मदन राठौड़ https://parishkarpatrika.com/bjp-committed-to-develop-rajasthan-and-make-india-self-reliant-madan-rathod/ https://parishkarpatrika.com/bjp-committed-to-develop-rajasthan-and-make-india-self-reliant-madan-rathod/#respond Thu, 01 Jan 2026 14:34:40 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4241

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों को अंग्रेजी कैलेंडर के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नव वर्ष राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने और भारत को और अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प लेकर आया है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2025 में भारत की विश्व मंच पर प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है। भारत आज विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया। देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ा है और कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल कर चुका है। अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने अल्प समय में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। चाहे जल प्रबंधन का क्षेत्र हो, बिजली आपूर्ति, रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण हो या किसानों को सशक्त बनाने की योजनाएं— सरकार ने प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र के हित में ठोस निर्णय लिए हैं। राठौड़ ने कहा कि सोलर ऊर्जा के माध्यम से किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कृषि के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। इससे राजस्थान समृद्ध बनेगा और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्षी दलों में आपसी कलह, फूट और सिर फुटव्वल साफ दिखाई दे रही है। इसी कारण जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है और लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। राजस्थान रिफाइनरी के विषय में राठौड़ ने कहा कि इसकी प्रक्रिया वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुई थी। कांग्रेस सरकार ने सितंबर 2013 में रिफाइनरी को लेकर ऐसा एमओयू किया, जिसमें राज्य सरकार को 15 वर्षों तक बिना ब्याज के प्रतिवर्ष 3871 करोड़ रुपये देने थे तथा 15 वर्ष बाद 26 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलती, यह राज्य पर अत्यधिक आर्थिक बोझ डालने वाला समझौता था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में वसुंधरा राजे सरकार ने एचपीसीएल के साथ नया एमओयू किया, जिसके तहत राज्य सरकार प्रतिवर्ष लगभग 1100 करोड़ रुपए देगी, उस पर ब्याज भी मिलेगा और राज्य की हिस्सेदारी भी सुनिश्चित की गई। कांग्रेस की योजना में जहां 15 वर्षों में लगभग 56 हजार करोड़ रुपये का भार पड़ता, वहीं भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 16,845 करोड़ रुपये कर दिया। इससे राज्य को लगभग 39,328 करोड़ रुपये की बचत हुई। राठौड़ ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023 में रिफाइनरी परियोजना की लागत बढ़ाकर 72,937 करोड़ रुपये कर दी, जिसके बाद संशोधित लागत 79,459 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राजस्थान के हितों के साथ कोई समझौता न हो। भाजपा सरकार ने हमेशा राजस्थान के हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम किया है, जबकि कांग्रेस ने “बंदरबांट” की राजनीति की। इस सच्चाई को जनता तक पहुंचाना आवश्यक है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/bjp-committed-to-develop-rajasthan-and-make-india-self-reliant-madan-rathod/feed/ 0
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, पुलिस प्रमुख राजीव शर्मा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संकल्प https://parishkarpatrika.com/a-grand-event-was-organized-on-the-150th-birth-anniversary-of-sardar-patel-police-chief-rajiv-sharma-and-all-senior-officers-took-a-pledge/ https://parishkarpatrika.com/a-grand-event-was-organized-on-the-150th-birth-anniversary-of-sardar-patel-police-chief-rajiv-sharma-and-all-senior-officers-took-a-pledge/#respond Sat, 01 Nov 2025 12:35:10 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4031

एक भारत, श्रेष्ठ भारत का आह्वान: जयपुर में एकता दौड़ के साथ डीजीपी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर में राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए एक भव्य रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस दौड़ में महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा सहित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए नागरिकों को प्रेरित करना है। यह एकता दौड़ शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। गांधी सर्किल से शुरू हुई यह दौड़ बिड़ला मंदिर, रामबाग और अंबेडकर सर्किल होते हुए  अमर जवान ज्योति पर समाप्त हुई। दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश देते हुए जोड़ा गया, जिसने जयपुर शहर में एक सकारात्मक और देशभक्तिपूर्ण माहौल का निर्माण किया।

पुलिस मुख्यालय में शपथ ग्रहण समारोह—दौड़ के सफल समापन के तुरंत बाद डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जहाँ उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस शपथ  में सभी ने एकजुटता और देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सर्वश्री हवा सिंह घुमरिया, बीजू जार्ज जोसेफ, रूपिंदर सिंह, भूपेंद्र साहू, बी एल मीणा तथा पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार शामिल थे। इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अन्य सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

]]>
https://parishkarpatrika.com/a-grand-event-was-organized-on-the-150th-birth-anniversary-of-sardar-patel-police-chief-rajiv-sharma-and-all-senior-officers-took-a-pledge/feed/ 0
हरिदेवजोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान आयोजित https://parishkarpatrika.com/special-lecture-organized-at-haridevjoshi-journalism-and-mass-communication-university/ https://parishkarpatrika.com/special-lecture-organized-at-haridevjoshi-journalism-and-mass-communication-university/#respond Sat, 01 Nov 2025 12:23:44 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4028

‘अनुभव और अध्‍ययन से ही आता है पत्रकारिता कौशल’

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर में शनिवार को एक विशेष व्‍याख्‍यान आयोजित किया गया। पत्रकारिता और जनसंपर्क: एक अंतर्सम्‍बंध विषय पर आयोजित इस व्‍याख्‍यान में मुख्‍यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्‍ठ के उप-निदेशक विवेक जादौन मुख्‍य वक्‍ता रहे। इस  दौरान संचार में पारंगत होने के लिए मूलभूत व्‍यावहारिक जरूरतों के  बारे में जादौन ने विद्यार्थियों को विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि पत्रकारिता कौशल अनुभव और अध्‍ययन से आता है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्‍वविद्यालय के अकादमिक एवं प्रशासनिक समन्‍वयक डॉ. रतन सिंह शेखावत ने विवेक जादौन की शैक्षणिक एवं  पेशेवर उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पांडेय ने अपने स्‍वागत संबोधन में कहा कि विवेक जादौन जैसे अनुभवी और कुशल मीडिया प्रोफेशनल्‍स से विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है।  

अपने संबोधन में जादौन ने कहा कि केवल बड़े नामों या एंकर्स को देखकर आकर्षित होने के बजाय अपने लिए बड़ा दायरा तय करना चाहिए। बदलते तकनीक के दौर में अपने आपको जरूरत के मुताबिक ढालने की आवश्‍यकता भविष्‍य के संचारकों को होगी। एआई के बढ़ते उपयोग पर उन्‍होंने कहा कि एआई को असिस्‍टेंट बनाएं अपना गाइड नहीं। कुलसचिव डॉ. सत्‍येंद्र बसवाल ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया।   

]]>
https://parishkarpatrika.com/special-lecture-organized-at-haridevjoshi-journalism-and-mass-communication-university/feed/ 0