Main Stories – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com News Website Fri, 24 Apr 2026 04:28:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://parishkarpatrika.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-site-icon-32x32.png Main Stories – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com 32 32 पशुपालन मंत्री ने गर्मी के मौसम में लू और तापघात से पशुओं को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के विभाग को दिए निर्देश -पशुपालकों से भी सचेत और जागरूक रहने की अपील की https://parishkarpatrika.com/the-animal-husbandry-minister-gave-instructions-to-the-animal-husbandry-department-to-take-all-necessary-steps-to-save-the-animals-from-heat-stroke-and-heat-stroke-during-the-summer-season/ https://parishkarpatrika.com/the-animal-husbandry-minister-gave-instructions-to-the-animal-husbandry-department-to-take-all-necessary-steps-to-save-the-animals-from-heat-stroke-and-heat-stroke-during-the-summer-season/#respond Fri, 24 Apr 2026 04:27:34 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4878

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए  पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने प्राकृतिक परिवर्तनों के प्रभाव से पशुधन को स्वस्थ रखने हेतु प्रदेश के पशुपालकों से सचेत और जागरूक रहने की अपील की है तथा पशुपालन विभाग को भी पशुओं के रखरखाव पोषण एवम् स्वास्थय रक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। आगामी महीनों में तापमान बढ़ने के साथ लू और तापघात के कारण पशुधन के स्वास्थय और उत्पादन क्षमता पर असर पड़ सकता है। गर्मी के कारण पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने से विभिन्न संक्रामक रोग की संभावना भी रहती है। खासकर दुधारू पशुओं के दुग्ध उत्पादन पर गर्मी का बहुत असर पड़ता है। अधिक गर्मी के कारण दुधारू पशु अक्सर जल्दी बीमार पड़ते हैं और दूध देना कम कर देते हैं. इसके कारण पशुपालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। पशुपालन मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा पशुओं की देख भाल को लेकर समय समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं पशुपालक उन निर्देशों का पालन करें। जरूरत पड़ने पर अपने नजदीक के पशु चिकित्सालय या उप केंद्र में संपर्क करें।

प्रमुख शासन सचिव पशुपालन, गोपालन तथा मत्स्य विकास सीतारामजी भाले ने भी सभी जिला पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्रों में पशुधन के लू और तापघात से बचाव के लिए विशेष प्रयास करें, पशुपालकों को जागरूक करें और सभी उपयोगी जानकारियों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की जागरूकता तथा समय पर उठाए गए कदम पशुधन को लू से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रमुख शासन सचिव ने निराश्रित पशुओं के लिए पशु आश्रय स्थलों, चारागाहों और रास्ते में उपयुक्त स्थानों पर जलकुंडों और पक्षियों के लिए जन सहभागिता से सभी उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों और घरों में परिंडे लगाने के लिए आमजन और स्वयंसेवी संगठनों को प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं जिससे पशु पक्षियों को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि स्थापित किए गए जल कुंडों एवं परिंडों में नियमित रूप से जल भराव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, गौशालाओं, सामाजिक संगठनों एवं जन सहयोग को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि इन व्यवस्थाओं का सतत संचालन बना रहे। पशुपालकों से भी अपील की गई है कि वे गर्मी के मौसम में अपने पशुओं का विशेष ध्यान रखें। उन्हें छायादार स्थानों पर बांधकर रखें और दिन के अत्यधिक गर्म समय में बाहर न निकालें। पशुओं को दिन में कम से कम चार बार ठंढे, शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। भारवाहक पशुओं को यथासम्भव प्रातः एवम् सांयकाल में काम में लेनेे तथा दोपहर के समय इन्हें आराम देने की भी सलाह दी गई है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/the-animal-husbandry-minister-gave-instructions-to-the-animal-husbandry-department-to-take-all-necessary-steps-to-save-the-animals-from-heat-stroke-and-heat-stroke-during-the-summer-season/feed/ 0
27 अप्रेल से सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी प्री-प्राइमरी से आठवीं तक की कक्षाएँ—शेष कक्षाओं व परीक्षाओं का समय रहेगा यथावत https://parishkarpatrika.com/from-april-27-classes-from-pre-primary-to-eighth-will-be-conducted-from-730-am-to-12-noon-timings-of-remaining-classes-and-examinations-will-remain-the-same/ https://parishkarpatrika.com/from-april-27-classes-from-pre-primary-to-eighth-will-be-conducted-from-730-am-to-12-noon-timings-of-remaining-classes-and-examinations-will-remain-the-same/#respond Wed, 22 Apr 2026 14:04:45 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4868

जयपुर जिला कलक्टर ने समस्त विद्यालयों के लिए जारी किये आदेश

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए जयपुर जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला जयपुर संदेश नायक ने जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के संचालन समय में परिवर्तन किया है। जिला कलक्टर ने जयपुर जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से आठवीं तक की कक्षाएँ 27 अप्रेल से सत्रांत तक सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं।

वहीं समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ व संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं निजी विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधान के तहत  नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

]]>
https://parishkarpatrika.com/from-april-27-classes-from-pre-primary-to-eighth-will-be-conducted-from-730-am-to-12-noon-timings-of-remaining-classes-and-examinations-will-remain-the-same/feed/ 0
इंतज़ार शास्त्र के जवाब में पूरी सरकार बैकफुट पर, जनता के मुद्दों से इन्हें कोई सरोकार नहीं : महिला आरक्षण पर भ्रम फैला रही भाजपा : अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान https://parishkarpatrika.com/in-response-to-inteza-shastra-the-entire-government-is-on-the-backfoot/ https://parishkarpatrika.com/in-response-to-inteza-shastra-the-entire-government-is-on-the-backfoot/#respond Tue, 21 Apr 2026 14:15:24 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4863

रिफाइनरी में आग लगने के पीछे या तो कोई चूक हुई है या फिर जल्दबाज़ी में कार्य पूरा करने का मनोवैज्ञानिक दबाव रहा होगा।

  • किसान बेहद दबाव में, कांग्रेस सरकार के पैटर्न में कर्जमाफी की मांग

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। मंगलवार को अपने निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में गहलोत ने तथ्यों के साथ सरकार की घेराबंदी की। गहलोत ने कहा कि रिफाइनरी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आग की घटना पर कहा है या तो यह चूक है या दबाव पड़ा होगा कि जल्दी कीजिए।उन्होंने ‘इंतज़ारशास्त्र’ का उल्लेख करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि बयानबाजी के इतर धरातल पर कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है।
महिला आरक्षण के विषय पर भाजपा की ‘कथनी और करनी’ के अंतर को साफ करते हुए उन्होंने कहा कि परिसीमन का मुद्दा था न कि महिला आरक्षण का ।
वहीं आदर्श घोटाले में हितों का टकराव जगजाहिर होने के बावजूद सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर कहा है कि सरकार और आरोपी में सांठगांठ है तथा सरकार को गरीबों के साथ न्याय से कोई मतलब नहीं है।

रिफाइनरी के लोकार्पण में देरी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल : रिफाइनरी में आग लगने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अशोक गहलोत ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एक विशेषज्ञ केमिकल इंजीनियर से इस विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “विशेषज्ञ के अनुसार 20–25 वर्ष पुरानी रिफाइनरी में आग लगना तकनीकी कारणों से संभव हो सकता है, लेकिन किसी नई रिफाइनरी में इस प्रकार की घटना होना असामान्य है। उनके मत में नई रिफाइनरी में आग लगने के पीछे या तो कोई चूक हुई है या फिर जल्दबाज़ी में कार्य पूरा करने का मनोवैज्ञानिक दबाव रहा होगा।”

इंतज़ार शास्त्र’ सीरीज़ और सरकार की विफलता : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए गए जनहित के प्रोजेक्ट्स की वर्तमान में हो रही दुर्दशा पर चलाई गई अपनी सोशल मीडिया सीरीज़ इंतज़ार शास्त्र को बेहद लोकप्रिय बताते हुए भाजपा नेताओं द्वारा की गई ऊलजलूल टिप्पणियों पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि इंतज़ार शास्त्र के कारण पूरी सरकार ही डिफेंस में आ गई, बयानबाजी खूब की परन्तु तथ्यों के साथ जवाब नहीं दे पाए कि कौन सा प्रोजेक्ट कब शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व होता है कि वो जवाब दे।

PHED में भुगतान संकट और ठेकेदारों का अल्टीमेटम : उन्होंने एक और बड़ा महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए कहा कि PHED में पिछले 33 महीनों से लगभग 4500 करोड़ रुपये का भुगतान अटका होने को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदार अब आर पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं. जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठेकेदारों और औद्योगिक संगठनों ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए ‘भुगतान नहीं तो काम नहीं’ और ‘पानी रोको आंदोलन’ शुरू करने की चेतावनी दी है।
जिस उद्देश्य से RGHS योजना शुरू की थी, उसे विफल किया जा रहा है : अशोक गहलोत ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरह से लागू न होने पर दुःख जताते हुए कहा कि RGHS को लेकर पूरा पेंशनर समाज दुखी है। जिस उद्देश्य से हमने RGHS योजना शुरू की थी, उसे विफल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोगों ने बेईमानी की है तो इसका अर्थ यह नहीं कि पूरी योजना को ही बर्बाद कर दिया जाए। मेडिकल स्टोर्स के हजारों करोड़ रुपये बकाया हैं।

वहीं एफआईआर दर्ज करने को अनिवार्य बनाए जाने संबंधी उनकी घोषणा को याद करते हुए गहलोत ने कहा कि एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य किया गया था, जिसका PHQ ने विरोध भी किया। एक बार इस योजना को रोक दिया गया था और मुझे समझाया गया, लेकिन बाद में मैंने पुनः इसकी घोषणा की। अन्नपूर्णा किट योजना बहुत लोकप्रिय थी।

किसान हित में बड़ी आवाज़ उठाते हुए गहलोत ने किसान कर्जमाफी की मांग की है । उन्होंने कहा कि किसान आज दबाव और कठिनाइयों में है। जिस पैटर्न पर हमने पहले कर्जमाफी की थी, उसी तरह दोबारा किसान कर्जमाफी की जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के किसानों को लेकर दिए बयान कि किसान बीस पच्चीस दिन ही काम करता है को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों की बड़ी बेइज्जती की है तथा इसको लेकर किसानों में बेहद आक्रोश है।

महिला आरक्षण: भाजपा के भ्रामक दावों का पर्दाफाश : महिला आरक्षण के विषय पर भाजपा द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे तथ्यों को भ्रामक बताते हुए गहलोत ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि हाल ही में संसद में जो विधेयक लाए गए थे वो परिसीमन से जुड़े मुद्दे पर थे। गहलोत ने वस्तुस्थिति पर जोर देते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक तो सितंबर 2023 में ही संसद के दोनों सदनों द्वारा सर्वसम्मति से पारित होकर कानून का रूप ले चुका है।

एनडीए सरकार की नीयत में खोट बताते हुए गहलोत ने कहा कि तीन वर्ष होने के बावजूद इस कानून का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया था और अब जाकर इस कानून का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल में दिए राष्ट्र के नाम संबोधन को गहलोत ने राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि ऐसा कभी नहीं किया जाता है कि राष्ट्र के नाम संबोधन में राजनीतिक भाषण दिया जाए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही थी लेकिन सरकार ने विपक्ष की मांग को अनसुना कर दिया।
महिला आरक्षण की चर्चा करते हुए गहलोत ने इस ओर भी ध्यान दिलाया कि ऐसे वक़्त जब महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं , प्रदेश में महिला आयोग के अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है।

पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव में हो रहा विलंब संवैधानिक तौर पर सही नहीं : पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव में हो रहे विलंब पर कड़ा एतराज जताते हुए श्री गहलोत ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 के प्रावधानों और राजस्थान उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के अनुरूप ये चुनाव अब तक संपन्न हो जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अनिवार्यताओं की इस प्रकार अनदेखी करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।
गहलोत ने याद दिलाया कि एक बार कांग्रेस सरकार के समय हड़ताल के चलते चुनाव न करवाने की अपील की गई थी जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था और चुनाव करवाए गए थे।

आदर्श घोटाला: सरकार और आरोपियों की मिलीभगत : आदर्श क्रेडिट घोटाला मामले में सरकार और आरोपी पक्ष की मिलीभगत का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने भी यह मुद्दा उठाया था और प्रेस वार्ता भी की थी कि राजस्थान सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में इस केस की पैरवी कर रहे वकील शिवमंगल शर्मा और उनकी लॉ फर्म ‘ऑरा एंड कंपनी’ का इस घोटाले के आरोपियों के साथ गहरा संबंध है। यह हितों से टकराव का मुद्दा है लेकिन राज्य सरकार इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है और यह साबित करता है कि सरकार और आरोपी मिले हुए हैं।

]]>
https://parishkarpatrika.com/in-response-to-inteza-shastra-the-entire-government-is-on-the-backfoot/feed/ 0
जयपुर बना आध्यात्मिक चेतना का केंद्र — “आध्यात्मिक विरासत संग्रहालय” का ऐतिहासिक पुनः समर्पण, हजारों ने लिया दिव्यता का अनुभव https://parishkarpatrika.com/jaipur-becomes-the-center-of-spiritual-consciousness-historic-re-dedication-of-spiritual-heritage-museum-thousands-experienced-divinity/ https://parishkarpatrika.com/jaipur-becomes-the-center-of-spiritual-consciousness-historic-re-dedication-of-spiritual-heritage-museum-thousands-experienced-divinity/#respond Mon, 20 Apr 2026 15:33:13 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4852

“आध्यात्मिक विरासत संग्रहालय: आत्म-जागृति का सशक्त माध्यम” — राजयोगिनी जयंती दीदी

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। जयपुर ने एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण का साक्षात्कार किया, जब प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा “Museum of Spiritual Legacy (आध्यात्मिक विरासत संग्रहालय)” को उसके नवीन, भव्य एवं अत्याधुनिक स्वरूप में समाज को पुनः समर्पित किया गया। बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित “आध्यात्मिक विरासत समारोह” आध्यात्मिकता, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का विराट उत्सव बनकर उभरा।

सबसे प्रमुख रूप से ब्रह्माकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी ने अपने विस्तृत एवं ओजस्वी संबोधन में कहा कि आज विश्व जिस मानसिक अशांति, तनाव और मूल्यहीनता के दौर से गुजर रहा है, उसका एकमात्र समाधान आत्मिक जागरूकता और आध्यात्मिक जीवनशैली में निहित है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपनी वास्तविक पहचान—आत्मा—को भूलकर बाहरी उपलब्धियों में सुख खोजता है, जबकि सच्ची शांति भीतर के मूल गुणों—शांति, प्रेम, आनंद और पवित्रता—को जागृत करने से प्राप्त होती है। उन्होंने आगे कहा कि “आध्यात्मिक विरासत संग्रहालय” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो व्यक्ति को स्वयं से जोड़ता है, उसे उसके वास्तविक स्वरूप का बोध कराता है और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी को राजयोग ध्यान को अपनाकर अपने जीवन में स्थायी शांति और संतुलन स्थापित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आध्यात्मिक प्रयास समाज को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ब्रह्माकुमारी संस्थान इस दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है।

पूर्व अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग जसबीर सिंह ने संग्रहालय को सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणास्रोत बताया। महासचिव राजयोगी करुणा भाई ने संस्थान की वैश्विक सेवाओं एवं आध्यात्मिक संदेश के व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संग्रहालय एक जीवंत प्रेरणा का केंद्र है। जोनल हेड राजयोगिनी बी.के. सुषमा दीदी ने इसे आत्म-जागृति और जीवन परिवर्तन का प्रभावशाली माध्यम बताया, जबकि धार्मिक प्रभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी बी.के. मनोरमा दीदी ने ऐसे आयोजनों को समाज में आध्यात्मिक पुनर्जागरण की आधारशिला बताया।

संग्रहालय के संबंध में जानकारी देते हुए सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बी.के. चंद्रकला दीदी ने बताया कि यह संग्रहालय लगभग 45×60 वर्गफुट क्षेत्रफल में विकसित किया गया है, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक और रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से ब्रह्माकुमारी संस्थान के इतिहास, आध्यात्मिक ज्ञान एवं मूल्यों को सजीव रूप में प्रदर्शित किया गया है। इसमें एक शांतिपूर्ण मेडिटेशन रूम, विविध आध्यात्मिक मॉडल्स तथा प्रेरणादायक झांकियाँ शामिल हैं, जो प्रत्येक आगंतुक को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराती हैं। यह संग्रहालय वर्ष 1967 में स्वयं संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की प्रेरणा से आरंभ हुई आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक युग के अनुरूप प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य दीप प्रज्ज्वलन (Candle Lighting Ceremony) से हुआ, जिसने पूरे सभागार को दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित कर दिया। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने संग्रहालय के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन मूल्यों की गहन अनुभूति प्राप्त की।

समारोह के अंत में सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानपूर्वक ईश्वरीय सौगात भेंट की गई तथा उपस्थित नागरिकों को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया। यह भव्य एवं दिव्य आयोजन न केवल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, बल्कि जयपुर शहर में आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और मूल्यनिष्ठ जीवन का सशक्त संदेश भी प्रसारित कर गया।

]]>
https://parishkarpatrika.com/jaipur-becomes-the-center-of-spiritual-consciousness-historic-re-dedication-of-spiritual-heritage-museum-thousands-experienced-divinity/feed/ 0
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेटिक्स XIMI जयपुर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया https://parishkarpatrika.com/convocation-ceremony-held-at-xavier-institute-of-management-and-informatics-ximi-jaipur/ https://parishkarpatrika.com/convocation-ceremony-held-at-xavier-institute-of-management-and-informatics-ximi-jaipur/#respond Sat, 18 Apr 2026 14:44:28 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4847

सेंट जेवियर्स कॉलेज हथरोई जयपुर में एमबीए और एमसीए बैच 2023-25 के लिए दीक्षांत समारोह ओनरिंग एक्सीलेंस, सेलिब्रेटिंग अचीवमेंट का आयोजन किया गया।
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर के ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेटिक्स (XIMI) ने 18 अप्रैल, 2026 को एमबीए (MBA) और एमसीए (MCA) बैच 2023-25 के लिए दीक्षांत समारोह ‘ओनरिंग एक्सीलेंस, सेलिब्रेटिंग अचीवमेंट’ का आयोजन किया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि रेवरेंड फादर डॉ. जॉन रवि, SJ (रेक्टर एवं मैनेजर), रेवरेंड फादर डॉ. एस. आरोग्या स्वामी, SJ (प्राचार्य) और नरेंद्र भड़ाना (एसएचओ, विधायकपुरी) ने सभी विद्यार्थियों को प्रशस्तिी पत्र, डिग्री और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गणमान्य अतिथियों ने स्नातक छात्रों को अपने भविष्य के करियर में सत्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह का एक मुख्य आकर्षण एमसीए विभाग के छात्र क्षितिज रूप राय का विशेष अभिनंदन रहा, जिन्होंने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय आरटीयू की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया।
इस कार्यक्रम का एक भावुक क्षण वह था जब छात्रों द्वारा माता-पिता का अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान अपने परिवारों द्वारा किए गए त्याग और निरंतर समर्थन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथियों द्वारा डिग्रियां प्रदान करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार वितरण के बाद जेवियर इंस्टिट्यूट की निदेशक डॉ मधु शर्मा ने पूरे बैच को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके पेशेवर प्रयासों में सफलता की कामना की। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा कव्वाली का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम का समापन पुरानी यादों को संजोते हुए और 2025 के स्नातक बैच की सामूहिक उपलब्धियों के उत्सव के साथ हुआ।

]]>
https://parishkarpatrika.com/convocation-ceremony-held-at-xavier-institute-of-management-and-informatics-ximi-jaipur/feed/ 0
शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं हो, यह विद्यार्थियों के जीवन में मूल्यों का भी संचार करें— उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा https://parishkarpatrika.com/education-should-not-be-limited-only-to-the-acquisition-of-knowledge-it-should-also-inculcate-values-u200bu200bin-the-lives-of-students-deputy-chief-minister-dr-prem-chand-bairwa/ https://parishkarpatrika.com/education-should-not-be-limited-only-to-the-acquisition-of-knowledge-it-should-also-inculcate-values-u200bu200bin-the-lives-of-students-deputy-chief-minister-dr-prem-chand-bairwa/#respond Wed, 15 Apr 2026 14:07:45 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4838

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में 136वीं अंबेडकर जयंती पर भव्य  आयोजन

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, किशनगढ़ में  अंबेडकर जयन्ती उत्साहपूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और मूल्यों से शिक्षा लेकर समाज और राष्ट्र को मजबूत करने की सीख दी।  उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि यह विद्यार्थियों के जीवन में मूल्यों का भी संचार करे। यदि आपके पास संकल्प है तो आप देश को बदल सकते हैं।  उन्होंने असमानता और अज्ञानता को एक बीमारी बताते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर डॉ. भीमराव अंबेडकर के विज़न के अनुरूप समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। 

उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों के सपनों का समर्थन करने की अपील की  तथा कहा कि उनकी तुलना दूसरों से न करें, उनके संघर्ष में उनके साथ खड़े रहें। उन्हें केवल शिक्षित ही नहीं बल्कि अच्छा इंसान भी बनाइए।

उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने शिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएँ।  उपमुख्यमंत्री ने  कुलपति  के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित किए जा रहे मूल्यों की सराहना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में पहली बार ‘डॉ. बाबासाहेब समाज रत्न पुरस्कार ’ प्रदान किया गया। यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है, जिन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से एससी/एसटी एवं वंचित समुदायों के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह पुरस्कार श्रीमती संजया रेगर को दिया गया। इस सम्मान के अंतर्गत उन्हे 51,000 रुपये राशि का चैक,शॉल,स्मृति चिन्ह एवं साईटेशन प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार रेगर को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवा, आंबेडकरवादी मूल्यों के संवर्धन में भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रति उनके सतत समर्पण के सम्मान में दिया गया। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष ने विश्वविद्यालय के आदर्श वाक्य “तेजस्वि नावधीतमस्तु” को डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं योगदान से जोड़ते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर को केवल एक वर्ग के नेता के रूप में देखना उनकी महानता को सीमित करना है क्योंकि वे एक असाधारण छात्र, प्रखर विचारक और राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने श्रम कानूनों के क्षेत्र में विशेषकर महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

डॉ. इंदुशेखर ने बताया कि बाबा साहेब ने वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक दूरदर्शी प्रयास किए तथा उनका अर्थशास्त्र पर शोध कार्य नीतिगत निर्माण में अत्यंत प्रभावशाली रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत की एकता, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। जहाँ ज्योतिबा फुले ने समाज की पीड़ा को देखा, वहीं डॉ. अंबेडकर ने स्वयं उस पीड़ा को झेला और उसे परिवर्तन की शक्ति में बदल दिया। शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने अपना जीवन वंचित वर्गों के अधिकारों और उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

 कुलपति प्रो. आनंद भालेराव ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि विश्वविद्यालय केवल ज्ञान अर्जन का केंद्र मात्र नहीं होत, बल्कि यह विचारों के निर्माण, मूल्यों के संवर्धन तथा राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाला एक सशक्त मंच होता है। इसी दृष्टिकोण से जयंतियों का आयोजन एक सार्थक शैक्षिक प्रक्रिया है, जो हमें महान व्यक्तित्वों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि “समाज रत्न पुरस्कार” का उद्देश्य केवल सम्मान प्रदान करना नहीं है बल्कि समाज में उन व्यक्तियों की पहचान और प्रोत्साहन करना है जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

 कुलपति  ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि बाबा साहेब ने यह सिद्ध किया कि एक व्यक्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति पूरे समाज की दिशा बदल सकती है। उन्होंने हमें यह संदेश दिया कि जीवन में केवल अधिकारों की बात नहीं होनी चाहिए बल्कि कर्तव्यों का निर्वहन भी उतना ही आवश्यक है। इससे पूर्व एससी/एसटी एवं ओबीसी सेल के लायजनिंग अधिकारी डॉ. प्रमोद काम्बले ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की व डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस  के समन्वयक डॉ. भावेश कुमार ने सेंटर की गतिविधियां साझा की। समारोह के अंतर्गत बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष एवं विचारों पर आधारित एक प्रेरणादायी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

इसके अतिरिक्त, बाबा साहेब के जीवन, विचारों एवं उनके ऐतिहासिक योगदान को प्रदर्शित करने हेतु एक विशेष प्रदर्शनी  व पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो उपस्थित जनों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्पद अनुभव सिद्ध हुई। कार्यक्रम में डॉ. आनंद कुमार व जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा मित्तल भी उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/education-should-not-be-limited-only-to-the-acquisition-of-knowledge-it-should-also-inculcate-values-u200bu200bin-the-lives-of-students-deputy-chief-minister-dr-prem-chand-bairwa/feed/ 0
बाबा साहेब के सिद्धांतों और आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र विकास में योगदान दें युवा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री ने की नगरीय क्षेत्रों में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा- अंबेडकर पीठ, मूंडला जयपुर में अंबेडकर आवासीय कोचिंग केन्द्र की स्थापना की घोषणा https://parishkarpatrika.com/young-chief-minister-bhajan-lal-sharma-urged-the-young-chief-minister-to-contribute-to-the-national-development-by-imbibing-the-principles-and-ideals-of-baba-saheb/ https://parishkarpatrika.com/young-chief-minister-bhajan-lal-sharma-urged-the-young-chief-minister-to-contribute-to-the-national-development-by-imbibing-the-principles-and-ideals-of-baba-saheb/#respond Tue, 14 Apr 2026 13:17:40 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4827

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम कर रही डबल इंजन सरकार—पिछड़े, वंचित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास का उजियारा डॉ. अंबेडकर की शिक्षा और दृष्टिकोण डबल इंजन सरकार की कार्यप्रणाली की बुनियाद —समाज के सभी वर्गों का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से हो रहा सशक्तीकरण 

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार पिछड़े, वंचित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का उजियारा पहुंचाने एवं जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। डबल इंजन सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय के आदर्शों पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र पर काम कर रही है। हमारी सरकार बाबा साहेब के सपनों को पूरा करते हुए समाज के सभी वर्गों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त एवं सक्षम करने का कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र विकास में योगदान दें। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी सौगातें— मुख्यमंत्री ने पेंशन एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 1 हजार 363 करोड़ रुपये का राशि हस्तांतरित की। उन्होंने 10 छात्रावास भवनों का लोकार्पण, 17 भवनों का शिलान्यास करने के साथ ही जामडोली स्थित स्वयंसिद्धा परिसर में लाइब्रेरी का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही, एआई आधारित ‘हैल्प डेस्क समाधान साथी‘ का शुभारंभ भी किया। 

उन्होंने विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरण एवं कन्यादान योजना के लाभार्थियों को राशि का वितरण किया। समारोह में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्रों में 200 अंबेडकर  ई-लाइब्रेरी स्थापित करने एवं अंबेडकर पीठ, मूंडला, जयपुर में अंबेडकर आवासीय कोचिंग केन्द्र की स्थापना की घोषणा भी की। शर्मा ने मंगलवार को जयपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब की शिक्षा और दृष्टिकोण हमारी डबल इंजन सरकार की कार्यप्रणाली की बुनियाद है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ हमारे पिछड़े और वंचित वर्गों को मिल रहा है।

पिछड़े एवं वंचित वर्ग का हो रहा सर्वांगीण विकास— शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार में अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार के प्रकरणों में 28 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। वहीं, शिक्षा के लिए अनुसूचित जाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 292 करोड़ रुपये व्यय कर 3 लाख 75 हजार विद्यार्थियों को सहायता प्रदान की गई है। अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 534 करोड़ खर्च कर 3 लाख 21 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार अति पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 1 लाख 62 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित-आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना में ढाई हजार से अधिक लाभार्थियों को ऋण वितरित कर लाभान्वित किया गया है। 

अंत्योदय की भावना के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन बना मिसाल— मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की संवेदनशील सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में मिसाल कायम की है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में हमारा राज्य देश भर में अग्रणी हैं। पीएम-जनमन योजना के तहत बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में हम पूरे देश में अव्वल हैं। हमने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को बढ़ाकर 1 हजार 450 रुपये कर दिया है। हमारी सरकार में पारदर्शिता के कारण सभी भर्ती परीक्षाएं समय से आयोजित हो रही हैं और इससे बड़ी संख्या में आरक्षित वर्ग के युवाओं को लाभ भी मिल रहा है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार वंचित, पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विजन को साकार कर रही है। सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आज पिछड़े वर्ग के उत्थान और सर्वांगीण विकास का आधार बन रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन यात्रा पर आधारित दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही, विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरणों का भी वितरण किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुन्दाचार्य, डॉ. कैलाश वर्मा, महेन्द्रपाल मीना, रामसहाय वर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।   

]]>
https://parishkarpatrika.com/young-chief-minister-bhajan-lal-sharma-urged-the-young-chief-minister-to-contribute-to-the-national-development-by-imbibing-the-principles-and-ideals-of-baba-saheb/feed/ 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कीसामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब को किया नमन https://parishkarpatrika.com/chief-minister-bhajanlal-sharma-paid-floral-tributes-at-the-statue-of-constitution-maker-dr-bhimrao-ambedkar-the-pioneer-of-social-justice/ https://parishkarpatrika.com/chief-minister-bhajanlal-sharma-paid-floral-tributes-at-the-statue-of-constitution-maker-dr-bhimrao-ambedkar-the-pioneer-of-social-justice/#respond Tue, 14 Apr 2026 12:55:08 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4822

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय, भेदभाव उन्मूलन और वंचितों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लिए बराबरी के अधिकारों का अग्रदूत बताते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

]]>
https://parishkarpatrika.com/chief-minister-bhajanlal-sharma-paid-floral-tributes-at-the-statue-of-constitution-maker-dr-bhimrao-ambedkar-the-pioneer-of-social-justice/feed/ 0
राज्यपाल ने बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धा—सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्श अपनाने का किया आह्वान https://parishkarpatrika.com/the-governor-paid-tribute-to-baba-saheb-ambedkar-and-called-for-adopting-his-ideals/ https://parishkarpatrika.com/the-governor-paid-tribute-to-baba-saheb-ambedkar-and-called-for-adopting-his-ideals/#respond Tue, 14 Apr 2026 12:49:16 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4818

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मंगलवार को अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

राज्यपाल बागडे ने इस दौरान बाबा साहेब द्वारा वंचित वर्ग के कल्याण के लिए किए कार्यों, संविधान निर्माण और सामाजिक समरसता के अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों के अनुसरण का आह्वान किया।

]]>
https://parishkarpatrika.com/the-governor-paid-tribute-to-baba-saheb-ambedkar-and-called-for-adopting-his-ideals/feed/ 0
कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने आचार्य महाश्रमण से लिया आर्शीर्वाद, युवाओं को दिया नैतिकता, सद्भाव और नशा मुक्ति का संदेश https://parishkarpatrika.com/colonel-rajyavardhan-singh-took-blessings-from-acharya-mahashraman-and-gave-the-message-of-morality-harmony-and-de-addiction-to-the-youth/ https://parishkarpatrika.com/colonel-rajyavardhan-singh-took-blessings-from-acharya-mahashraman-and-gave-the-message-of-morality-harmony-and-de-addiction-to-the-youth/#respond Mon, 13 Apr 2026 05:46:30 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4804

युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रहे लाडनूं दौरे पर
ब्यूरो चीफ रवि सिंह किरार/परिष्कार पत्रिका लाडनूं। उद्योग एवं वाणिज्य सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार युवा मामले और खेल तथा सैनिक कल्याण विभाग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सोमवार डीडवाना कुचामन जिले के लाडनूं दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जैन विश्व भारती के युवा आलोक भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित उत्तरांचल युवा सम्मेलन में शिरकत की। इससे पूर्व उन्होंने आचार्य श्री महाश्रमण से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित युवा सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मानवताए नैतिकताए सद्भाव व नशा मुक्तिका संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आचार्य महाश्रमण पूरे विश्व को यही संदेश दे रहे हैंए जिसे आत्मसात करना आज के समय की प्रासंगिकता है।
कर्नल राठौड़ ने कहा कि भारतीयता का विचार हमें एक दूसरे से बांधे हुए हैं। यह हमारी सामूहिक पहचान को भी दर्शाता है। भारतीयता का यही विचार हमें जोडक़र एकजुट रखता है। जिस राष्ट्र का विचार मजबूत होता हैए वो राष्ट्र भी मज़बूत होता है यह विचार हमारा धर्मए हमारे गुरुए हमारे शिक्षक हमें प्रदान करते हैं। लेकिन धर्म का मतलब किसी मजहब या जाति से नहीं, बल्कि कर्तव्य और कर्म से है। कर्म ही धर्म है और धर्म ही कर्म है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि राष्ट्र निर्माण का विचार रखने वाले 100 युवा देश का समग्र विकास कर सकते हैं। आज देश को ऐसे ही विचार वाले युवाओं की जरूरत है, क्योंकि जिस देश को सही दिशा देने वाला धर्म हो, कर्तव्य परायणता वाले लोग हो और उच्च विचार वाले युवा मिल जाए वो देश कभी नहीं हार सकता। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा देश, समाज और परिवार को खोखला कर देता है। इसलिए युवाओं को नशे से बचने की जरूरत है। कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओ के विचारों का आदान-प्रदान होता है। इससे युवाओं को न केवल एक दूसरे को जानने और समझने का मौका मिलता है, बल्कि देश को एकजुट करने का भी अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया को मानवता और नैतिकता की सख्त आवश्यकता है। भारत यह संदेश पूरे विश्व को दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और धर्म के मूल सिद्धांतों और अपने गुरुजनों की प्रेरणा के साथ देश को मजबूत करने में योगदान देना होगा।

]]>
https://parishkarpatrika.com/colonel-rajyavardhan-singh-took-blessings-from-acharya-mahashraman-and-gave-the-message-of-morality-harmony-and-de-addiction-to-the-youth/feed/ 0