Education – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com News Website Sun, 06 Sep 2026 06:22:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://parishkarpatrika.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-site-icon-32x32.png Education – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com 32 32 नीट-पीजी पुनः परीक्षा जयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्नजिला कलक्टर सहित उच्च अधिकारियों की निगरानी में हुई परीक्षा https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%83-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%aa/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%83-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%aa/#respond Sun, 06 Sep 2026 06:22:29 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6069

परिष्कार जयपुर, 5 सितम्बर।  नीट-पीजी 2026 की पुनः परीक्षा शनिवार को जयपुर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कलक्टर संदेश नायक सहित उच्च अधिकारियों की सघन निगरानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जयपुर जिले में पुनः परीक्षा के लिए कुल 5 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए थे, जहां 2,499 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई।

परीक्षा समन्वयक अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि  जिले में 5 सितम्बर, 2026 को आयोजित नीट पीजी पुनः परीक्षा के दौरान 5 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 2416 अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। शंकरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कुल 280 अभ्यर्थियों में से 272 उपस्थित एवं 8 अनुपस्थित रहे। श्री बालाजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कुल 889 अभ्यर्थियों में से 862 उपस्थित एवं 27 अनुपस्थित रहे। अलंकार महिला पीजी महाविद्यालय में कुल 350 अभ्यर्थियों में से 334 उपस्थित एवं 16 अनुपस्थित रहे। जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में कुल 640 अभ्यर्थियों में से 618 उपस्थित एवं 22 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, ऑरोबिंदो स्कूल में कुल 340 अभ्यर्थियों में से 330 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

नीट-पीजी 2026 की मूल परीक्षा 30 अगस्त को जयपुर में कुल 15 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। इनमें आईऑन डिजिटल जोन, आईडीजेड, सीतापुरा स्थित दो परीक्षा केन्द्रों पर आंतरिक विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी थी। उक्त केन्द्रों पर परीक्षा पूरी नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए एनबीईएमएस द्वारा पुनः परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर उसका समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी परीक्षा केन्द्रों के साथ रियल-टाइम समन्वय एवं मॉनिटरिंग की गई, ताकि किसी भी केन्द्र पर उत्पन्न होने वाली समस्या पर तत्काल संबंधित अधिकारी एवं टीम कार्रवाई कर सके। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के तकनीकी व्यवधान की संभावना को न्यूनतम करने के लिए सभी पांच परीक्षा केन्द्रों पर टीसीएस की तकनीकी टीमों द्वारा मॉक ड्रिल की गई थी।

परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) की टीमों को विशेष रूप से तैनात किया गया। इसके साथ ही पावर सप्लाई एवं विद्युत व्यवस्था के निरीक्षण के लिए पावर इंस्पेक्शन टीमें भी लगाई गईं। किसी भी संभावित विद्युत अथवा तकनीकी समस्या के त्वरित समाधान के लिए संबंधित टीमें अलर्ट मोड में रहीं।

मॉक ड्रिल एवं परीक्षा से पूर्व की तैयारियों के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (डीओआईटी) की तकनीकी टीम, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

परीक्षा केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा उच्च स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया। परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा की अवधि के दौरान सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट एवं रिस्पॉन्स मोड में रखा गया। तकनीकी, विद्युत, सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के साथ परीक्षा निर्धारित समयानुसार सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%83-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%aa/feed/ 0
प्रो. एन.के. सिंघी  स्मृति व्याख्यान-हमारी सामाजिक समस्याओं और  मुद्दों के समाधान पश्चिम के ज्ञान तकनीक में नहीं , हमारे दर्शन में है https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b5/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b5/#respond Sat, 05 Sep 2026 15:17:07 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6065

भारतीय संदर्भों में समाजशास्त्रीय चिंतन को मजबूत करने की जरूरत – डॉ. जी. एल. शर्मा

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  राजस्थान विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से  प्रख्यात समाजशास्त्री प्रो. एन.के. सिंघी की स्मृति में शनिवार को व्याख्यान आयोजित किया गया।  व्याख्यान का विषय ‘समकालीन भारत में बदलते सामाजिक मुद्दों का परिदृश्य’ रहा। कार्यक्रम में भारतीय समाज, समाजशास्त्रीय चिंतन, सामाजिक परिवर्तन तथा समकालीन सामाजिक चुनौतियों के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जी.एल. शर्मा, अतिरिक्त निदेशक , सूचना एवं जनसंपर्क विभाग  ने अपने उद्बोधन में आधुनिक समाजशास्त्रीय चिंतन को भारतीय सामाजिक दर्शन से जोड़ते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम”, “सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “मैं से हम की यात्रा” के माध्यम से यह संदेश दिया कि वास्तविक विकास वही है, जिसमें व्यक्ति के साथ समाज और समाज के साथ अंतिम व्यक्ति का कल्याण जुड़ा हो। डॉ. शर्मा ने कहा कि भारत को अपनी सामाजिक समस्याओं और सामाजिक मुद्दों के समाधान के लिए पश्चिम की नकल करने की आवश्यकता नहीं है। हमारे पास अपनी गहरी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा है, जिसके आधार पर भारतीय समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए अपने दृष्टिकोण विकसित किए जा सकते हैं। डॉ.शर्मा ने भारतीय सामाजिक दर्शन और आधुनिक समाजशास्त्रीय चिंतन के बीच संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि सामाजिक विकास को केवल आर्थिक विकास के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि उसके केंद्र में व्यक्ति, समाज और अंतिम व्यक्ति का कल्याण होना चाहिए।  

समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. मोनिका राव ने अपने स्वागत उद्बोधन में विभाग की गौरवशाली अकादमिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि “समाजशास्त्र का भविष्य केवल यह अध्ययन करने में नहीं है कि क्या बदल रहा है, बल्कि यह पूछने में है कि उस परिवर्तन से किस प्रकार का समाज निर्मित हो रहा है।” डॉ राव ने कहा कि आज बदलते सामाजिक परिदृश्य में प्रश्न से उत्तर लेने की क्षमता नहीं, बल्कि प्रश्न के उत्तर पर प्रश्न उठाने की क्षमता को बढ़ाना होगा। उन्होंने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “एक शिक्षक की हथेली की सबसे सुंदर लकीर वही होती है, जो उसके अपने भविष्य तक नहीं, अपने विद्यार्थियों के भविष्य तक जाती है।”

कार्यक्रम संयोजक डॉ. रोहित कुमार जैन ने बताया कि समाजशास्त्र विभाग द्वारा वर्ष 2003 से प्रो.एन.के. सिंघी की स्मृति में यह व्याख्यान निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रो.एन.के. सिंघी ने भारतीय समाज को भारतीय संदर्भों में समझने की उस समाजशास्त्रीय परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया, जिसमें सिद्धांत को अनुभवजन्य अनुसंधान से और अनुसंधान को संस्था-निर्माण से जोड़ा गया। शिक्षक दिवस के संदर्भ में भारतीय गुरु-परंपरा का उल्लेख करते हुए रोहित कुमार जैन ने तैत्तिरीय उपनिषद् के “आचार्यदेवो भव” का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ने आचार्य में देवत्व देखा है और शिक्षक दिवस के अवसर पर हम इसी महान गुरु-परंपरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। 

कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में  शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम सह-संयोजक डॉ. नीलम जोशी ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रो. अरविंद अग्रवाल, पूर्व कुलपति, मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b5/feed/ 0
सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर वहीं सत्र 2025-26 के लिए 15 अक्टूबर निर्धारित https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-2024-25-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-2024-25-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf/#respond Fri, 04 Sep 2026 13:58:25 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6058

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 तथा सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर ग्रामीण के उपनिदेशक गौरव शर्मा ने बताया कि बायोमेट्रिक के कारण जिन विद्यार्थियों के आवेदन शिक्षण संस्थान स्तर पर लंबित हैं, वे निर्धारित तिथि से पूर्व बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके। निर्धारित तिथि के पश्चात बायोमेट्रिक के कारण लंबित आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जयपुर ग्रामीण में सत्र 2025-26 के लगभग 13,500 से अधिक छात्रवृत्ति आवेदन शिक्षण संस्थान स्तर पर लंबित हैं। इनमें अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के आवेदन शामिल हैं। लंबित आवेदनों के कारण संबंधित विद्यार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के शिक्षण संस्थान स्तर पर लंबित आवेदनों को 15 सितम्बर 2026 तक जिला कार्यालय में अग्रेषित करवाने का आग्रह किया गया है, ताकि पात्र विद्यार्थियों को उपलब्ध बजट एवं समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में लंबित आवेदनों का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित विद्यार्थियों एवं संस्थान की जिम्मेदारी होगी।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-2024-25-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf/feed/ 0
मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%83%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%83%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be/#respond Thu, 03 Sep 2026 16:06:01 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6052

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  नगरीय निकाय आम चुनाव में आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे ‘स्वीप’ (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम के तहत एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों तथा स्काउट मंडल मुख्यालय, स्काउट एवं गाइड, बनीपार्क के स्वयंसेवकों ने रामबाग चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राहगीरों एवं आम नागरिकों से आगामी 9 एवं 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सहभागिता निभाने की अपील की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं एवं स्वयंसेवकों से कहा कि वे अपने परिजनों, रिश्तेदारों एवं मोहल्ले वालो के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।
जिला स्वीप समन्वयक दिनकर शर्मा व जिला स्वीप समन्वयक एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकित शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करते हुए मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेणु जोशी ने कहा कि युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है। एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से दिया गया मतदान जागरूकता का संदेश समाज में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा।
कार्यक्रम में रेणु जिंदल, डॉ अनंत विजया सोनी, डॉ मुकेश शर्मा, डॉ. विशाल गौतम, डॉ. राकेश धाबाई, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्काउट-गाइड स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%83%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be/feed/ 0
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा कीसेनेटरी नैपकिन की निर्बाध आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b2/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b2/#respond Thu, 03 Sep 2026 16:03:52 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6048

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में काली बाई भील (उड़ान) योजना से संबधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा लाभार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण नैपकिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं गरिमा को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए है।  उन्होंने वितरण सुनिश्चित करने तथा भविष्य में निर्बाध आपूर्ति के लिए संभाग स्तर पर एक से अधिक कंपनियों को कार्य सौंपने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद एवं आपूर्ति की आगामी व्यवस्था को समयसीमा में पुरा करते हुए योजना का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

योजना के तहत 10 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं एवं किशोरियों को प्रतिमाह निःशुल्क 2 पैकेट सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाते हैं। वर्तमान में विद्यालयों में 22,38,834, आंगनवाड़ियों में 97,65,564 तथा अस्पतालों एवं अन्य माध्यमों से 2,84,250 लाभार्थी पंजीकृत हैं। 

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश यादव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड,  वित्त विभाग की संयुक्त शासन सचिव डॉ. भारती दीक्षित, प्रबंधन निदेशक श्री पुखराज सैन सहित अन्य मौजूद रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b2/feed/ 0
एचजेयू ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान, स्मार्ट विलेज योजना के अंतर्गत गोद लिए गांव दहमीकलां में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%ae/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%ae/#respond Thu, 03 Sep 2026 15:23:55 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6045

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) ने भी युवाओं को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत गुरुवार को एचजेयू की ओर से ग्राम दहमीकलां, बगरू में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान शुरू किया गया। स्मार्ट विलेज योजना में गोद लिए गए ग्राम दहमीकलां में आयोजित इस कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने संबोधत किया।  

पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रो. पाण्डेय ने कहा कि दहमीकलां इस मामले में सौभाग्यशाली है कि इसकी सीमा में दो राज्य पोषित एचजेयू और डॉ. अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय स्थित हैं। ऐसे में यहां के युवाओं के उच्च शिक्षा से वंचिंत होने का प्रश्न ही नहीं उठता है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि देश का विकास शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ युवाओं से ही संभव है। यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है कि नशे का प्रवेश हमारे घर और गांव में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्लब बनाकर इस बात पर नजर रखनी है कि ड्रग्स का प्रवेश किसी भी स्थिति में अपने गांव में नहीं हो। प्रो. पाण्डेय ने यह भी कहा कि एक आदर्श गांव वह है जो अपनी समस्याएं और झगड़े स्वयं सुलझा लेता है और अदालतों के चक्कर काटने बजाय अपना समय और पैसा बचा लेता है।

इस दौरान कुलगुरु प्रो. पाण्डेय ने गांव में स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल का भी दौरा किया और वहां मरीजों को मिलने वाली स्वास्थय सुविधाओं और दवाओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही गांव में स्थित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अकादमिक सुविधाओं की जानकारी भी ली और विद्यालय में पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच गणेश कुमावत ने कुलगुरु प्रो. पाण्डेय और स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट के प्रभारी डॉ. मनोज लोढा और सह-प्रभारी डॉ. रतन सिंह शेखावत को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता विश्वविद्यालय से दहमीकलां और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को बहुत लाभ हो रहा है। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त करने के अभियान की भी सराहना की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव, उप सरपंच और अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।   

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%ae/feed/ 0
जरा सोचिए ! मनुष्य, मृत्यु के बाद स्वर्ग मिलेगा, इस उम्मीद में पूरी जिंदगी बहुत कुछ करता है… किरार https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%81-%e0%a4%95/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%81-%e0%a4%95/#respond Tue, 01 Sep 2026 16:14:21 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6028

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। जरा सोचिये! मनुष्य मृत्यु के बाद स्वर्ग मिलेगा, इस उम्मीद में पूरी जिंदगी बहुत कुछ करता रहता है।


कोई उपवास करता है, कोई दान-पुण्य करता है, कोई तीर्थयात्रा करता है, तो कोई भगवान से मन्नतें माँगता है।
कभी-कभी लगता है, जैसे स्वर्ग भी कोई नई हाउसिंग सोसायटी हो – जहाँ एक छोटा-सा फ्लैट पाने के लिए जीवन भर पुण्य के अंक जमा करने पड़ते हैं। लेकिन एक पल ठहरकर यह भी सोचिए! क्या पता, शायद हम पहले से ही स्वर्ग में जी रहे हों।
सुबह उठते ही एक बार अपने आसपास ध्यान से देखिए। एक बटन दबाते ही अँधेरा रोशनी में बदल जाता है। दूसरा बटन दबाते ही पंखा चल पड़ता है। तीसरा बटन दबाते ही ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाती है। नल खोलते ही पानी बहने लगता है। गैस जलाते ही कुछ ही मिनटों में खाना तैयार हो जाता है। जेब से मोबाइल निकालते ही पूरी दुनिया आपकी हथेली में आ जाती है। हजारों किलोमीटर दूर रहने वाले आपके प्रियजन भी कुछ ही सेकंड में आपके सामने दिखाई देने लगते हैं। इतनी सारी अद्भुत सुविधाएँ हमारे पास हैं।
लेकिन हम उन्हें बहुत सामान्य मान चुके हैं।
हम ऐसे व्यवहार करते हैं, जैसे यह सब हमारा जन्मसिद्ध अधिकार हो। एक बार कल्पना कीजिए। अगर दो सौ साल पहले का कोई राजा आज आपके घर आ जाए, तो शायद वह अपने महल में वापस जाने के लिए भी तैयार न हो।
वह हैरानी से पूछेगा- यह क्या है? गर्म पानी! और यह – ठंडी हवा!
यह क्या है – पूरे संसार की जानकारी! और यह दस मिनट में घर पहुँच जाने वाला खाना!
शायद वह कुछ देर चुप रहेगा और फिर मुस्कुराकर कहेगा – मैंने पूरी जिंदगी राज किया, युद्ध जीते, अपार संपत्ति हासिल की, लेकिन ऐसी सुविधाएँ मुझे कभी नहीं मिलीं।
और यह सच भी है।
आज एक सामान्य इंसान के पास कई ऐसी सुविधाएँ हैं, जो पुराने जमाने के सबसे शक्तिशाली राजाओं के पास भी नहीं थीं।
फिर भी, हम खुश नहीं हैं। क्यों ?
क्योंकि इंसान के पास जो चीज होती है, उसकी कीमत धीरे-धीरे कम होती जाती है। एसी चल रहा है – खुशी नहीं होती। एसी बंद हो जाए, तभी परेशानी महसूस होती है।
मोबाइल है – खुशी नहीं होती। नेटवर्क चला जाए तो लगता है जैसे पूरी दुनिया खत्म हो गई। अपना घर है – संतोष नहीं है। पड़ोसी का घर बड़ा है, इसका दुख है। अपनी गाड़ी है – तृप्ति नहीं है। दूसरे की गाड़ी बड़ी है, इसकी चिंता है।
यानी इंसान अपने ही स्वर्ग में खड़ा होकर। दूसरे के स्वर्ग से अपनी तुलना करके दुखी होता रहता है। लेकिन इसी धरती पर एक दूसरी दुनिया भी मौजूद है। आज भी लाखों लोग एक घड़े पानी के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। लाखों परिवारों के पास पक्का घर तक नहीं है। दिन में दो वक्त का खाना मिलेगा या नहीं, यह भी निश्चित नहीं है। बच्चों के सपने स्कूल की दहलीज तक पहुँचने से पहले ही टूट जाते हैं। कई लोगों के पास शरीर ढकने के लिए भी पर्याप्त कपड़े नहीं हैं। हम जिन चीजों को सामान्य समझते हैं,
वही सुविधाएँ किसी और के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सपना हैं।
हमें एसी का रिमोट न मिले तो गुस्सा आता है। उन्हें धूप से बचने के लिए पेड़ की छाया भी नसीब नहीं होती।
हम डाइट चार्ट खोजते हैं। वे यह सोचते हुए सो जाते हैं कि अगला खाना कब और कहाँ से मिलेगा।
तब समझ में आता है, स्वर्ग और नरक शायद मृत्यु के बाद मिलने वाली जगहें नहीं हैं। वे यहीं हैं। इसी धरती पर। इसी शहर में। इसी सडक़ पर। कभी-कभी तो,
एक ही दीवार की दो तरफा, एक घर का बच्चा अपना नया मोबाइल थोड़ा धीमा होने पर परेशान हो जाता है। सामने वाले घर का बच्चा ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए मोबाइल न होने पर रोता है।
एक व्यक्ति गर्म पानी पाँच मिनट देर से आने पर शिकायत करता है। दूसरा व्यक्ति आज पानी मिल गया, इतना ही कहकर भगवान को धन्यवाद देता है।
फर्क सिर्फ परिस्थितियों में नहीं है, फर्क दृष्टिकोण में भी है।
कुछ लोगों ने कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराना सीख लिया है। और कुछ लोग सारी सुविधाएँ होने के बावजूद शिकायतों से बाहर नहीं निकल पाते। इंसान की सबसे अजीब आदत है – वह रोज यह गिनता है कि उसके पास क्या नहीं है, लेकिन कभी यह नहीं गिनता कि उसके पास क्या-क्या है।
आज रात सोने से पहले सिर्फ पाँच चीजें लिखकर देखिए –
आज मैं साँस ले रहा हूँ।
आज मेरे पास पीने के लिए पानी है।
आज मुझे खाना मिला।
आज मेरे पास रहने के लिए एक घर है।
आज मेरे अपने लोग मेरे साथ हैं।
शायद, आपकी जिंदगी को देखने का नजरिया ही बदल जाए।
शायद स्वर्ग कोई जगह नहीं है, एक अनुभव है और उसी तरह नरक भी कोई जगह नहीं है, बल्कि जो मिला है उसे भूलकर लगातार शिकायतों में जीना ही नरक है।
जो हमारे पास है, उसके लिए कृतज्ञ होना – स्वर्ग है।
जो मिला है उसे भूलकर, जो नहीं मिला उसकी शिकायत करते रहना – नरक है।

मृत्यु के बाद क्या होता है, यह कोई निश्चित रूप से नहीं जानता। लेकिन जीते-जी हमें यह सुंदर धरती मिली है। साँस लेने के लिए हवा मिली है। पीने के लिए पानी मिला है। खाने के लिए अन्न मिला है। प्यार करने वाले लोग मिले हैं और एक बटन दबाते ही मिलने वाली अनगिनत सुविधाएँ मिली हैं।
इतना सब होने के बावजूद अगर हम हमेशा दुखी रहें, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा।
शायद भगवान भी मुस्कुराकर कहते होंगे मैंने तुम्हें स्वर्ग में ही रखा है,
लेकिन तुमने वहाँ भी शिकायतों का दफ्तर खोल रखा है!
इसलिए, आज से शिकायतें मत गिनिए।
कृतज्ञताएँ गिनिए।
क्योंकि कृतज्ञता से भरे हृदय में ही सच्चा स्वर्ग होता है।
रवि सिंह किरार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, जयपुर

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%81-%e0%a4%95/feed/ 0
मुख्य सचिव ने युवा जिला कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर की चर्चा—शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर अपराध, हरियालो राजस्थान और जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विषयों पर हुआ संवाद https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b2/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b2/#respond Tue, 01 Sep 2026 15:55:03 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6011

फील्ड की चुनौतियों, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक नवाचारों पर लिया फीडबैक

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में युवा जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर अपराध की रोकथाम, हरियालो राजस्थान तथा जल जीवन मिशन सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कलेक्टरों से फील्ड स्तर की चुनौतियों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक नवाचारों के संबंध में फीडबैक लिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता नागरिक केन्द्रित, संवेदनशील और परिणामोन्मुखी शासन होनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टरों को नियमित फील्ड विजिट के माध्यम से योजनाओं एवं सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार पर जोर— मुख्य सचिव ने विद्यालयों में सुरक्षित एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना, स्वच्छ पेयजल तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने जिला कलेक्टरों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं में कमियों की पहचान और उनके समयबद्ध समाधान पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में स्कूल आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें— श्रीनिवास ने जिला कलेक्टरों से स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा तथा सीएमएचओ एवं संबंधित अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की निगरानी और चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक स्तर के चिकित्सा संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जुड़ी चुनौतियों का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकता है।

साइबर अपराध की रोकथाम पर चर्चा— मुख्य सचिव ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय समितियों को सक्रिय रखने तथा संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे नए एवं संदिग्ध बैंक खातों की पहचान और उन पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

श्रीनिवास ने साइबर अपराध संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करने तथा आमजन में साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

हरियालो राजस्थान में जनभागीदारी बढ़ाएं— मुख्य सचिव ने हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने की आवश्यकता बताई, जिससे पौधरोपण के दीर्घकालिक परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।

जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता पर जोर— श्रीनिवास ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने जिला कलेक्टरों से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर फील्ड स्तर पर कार्यों की प्रगति पर नजर रखने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि जिला कलेक्टर प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और फील्ड में उनकी सक्रियता का सीधा प्रभाव आमजन तक पहुंचने वाली सेवाओं की गुणवत्ता पर पड़ता है। उन्होंने युवा अधिकारियों को नवाचार, तकनीक और बेहतर प्रशासनिक पद्धतियों का उपयोग करते हुए नागरिक केन्द्रित प्रशासन को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में अलवर, भरतपुर, दौसा, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर एवं करौली के जिला कलेक्टर उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b2/feed/ 0
बीएसएनएल कार्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया तीज उत्सव https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%b0/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%b0/#respond Tue, 01 Sep 2026 15:47:52 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6003

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  बीएसएनएल में तीज उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। बीएसएनएल राजस्थान दूरसंचार महिला कल्याण समिति जयपुर की अध्यक्ष मनीषा मालवीय एवं प्रधान महाप्रबंधक निधि माथुर के सान्निध्य में कार्यालय प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार जिला जयपुर के फैडरेशन हॉल में तीज उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। जिसमें बीएसएनएल परिवार की महिलाओ व राजस्थान दूरसंचार कल्याण समिति की सदस्याओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर पर राजस्थान दूरसंचार कल्याण समिति की अध्यक्ष मनीषा मालवीय ने इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही जीवन में परस्पर सहयोग, समन्वय, सौहार्द को बनाये रखते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया और प्रसन्नता व्यक्त की, कि राजस्थान दूरसंचार महिला कल्याण समिति महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए सदैव अग्रसर एवं प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मृदुला गुप्ता, बबीता अग्रवाल, सुनीता मीणा, सुमित्रा जाखड़, अनु श्रीवास्तव, यामिनी माथुर एवं बीएसएनएल परिवार की सभी महिलायें उपस्थित थी।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%b0/feed/ 0
विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, विद्यालयों में सुरक्षित भवन, स्वच्छ शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/#respond Tue, 01 Sep 2026 15:39:58 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5998

स्कूल आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए 12,335.90 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ द्वारा डी.बी. सिविल रिट पिटीशन संख्या 11613/2025 में 11 अगस्त, 2026 को दिए गए निर्देशों की अनुपालना की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित आधारभूत संरचना, शौचालय, स्वच्छता एवं पेयजल सुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर विभागवार प्रगति और अनुपालना की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी जर्जर अथवा असुरक्षित विद्यालय भवन और कक्षा-कक्ष का उपयोग नहीं किया जाए। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित भवन और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय भवनों की सुरक्षा, मरम्मत एवं पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा।

श्रीनिवास ने विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कोई भी विद्यालय पेयजल सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में नल कनेक्शन अथवा समुचित वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, उनकी नियमित सफाई एवं रखरखाव और उचित जल निकासी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही चिकित्सा, तकनीकी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों सहित निजी एवं मेडिकल कॉलेजों में भी पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, पेयजल तथा स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने विद्यालयों,उच्च शिक्षा विभाग के कॉलेज,तकनीकी कॉलेजो की सुरक्षा की सतत निगरानी के लिए संयुक्त निदेशकों को नियमित निरीक्षण कर शाला दर्पण पोर्टल पर स्थिति अद्यतन करने के निर्देश दिए। संभाग स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो विद्यालय सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा जर्जर भवनों एवं कक्षा-कक्षों की स्थिति की नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। ग्राम पंचायतों के माध्यम से राजकीय विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को न्यायालय के निर्देशों की तथ्यात्मक एवं बिंदुवार अनुपालना सुनिश्चित करने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को अद्यतन आंकड़ों के आधार पर समेकित प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा राजेश यादव ने बताया कि प्रदेश के 65 हजार 308 राजकीय विद्यालयों का तकनीकी सर्वेक्षण करवाया गया है। सर्वेक्षण में 3 हजार 768 जर्जर विद्यालय भवन तथा 83 हजार 783 जर्जर कक्षा-कक्ष चिन्हित किए गए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवनों के उपयोग पर रोक लगाई गई है तथा प्रभावित विद्यालयों के संचालन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं। यादव ने बताया कि स्कूल आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक 12 हजार 335.90 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। इसके तहत 3 हजार 587 नए विद्यालय भवनों के निर्माण पर 2 हजार 487.75 करोड़ रुपये, 22 हजार 589 विद्यालयों की वृहद मरम्मत पर 1 हजार 129.45 करोड़ रुपये, 83 हजार 783 जर्जर कक्षा-कक्षों के स्थान पर नए कक्षा-कक्षों के निर्माण पर 8 हजार 378.30 करोड़ रुपये तथा 13 हजार 616 जर्जर शौचालयों के पुनर्निर्माण पर 340.40 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। इस वर्ष स्कूल आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालय भवनों की स्वतंत्र तकनीकी सुरक्षा जांच के लिए आईआईटी जोधपुर और एमएनआईटी जयपुर के सिविल इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की समिति गठित की गई है। आईआईटी जोधपुर की रिपोर्ट एवं अनुशंसाएं प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि एमएनआईटी जयपुर की रिपोर्ट अपेक्षित है। विद्यालय भवनों के निर्माण, पुनर्निर्माण एवं मरम्मत में राष्ट्रीय भवन संहिता, एनसीपीसीआर स्कूल सुरक्षा दिशा-निर्देश, बीआईएस मानकों तथा अन्य निर्धारित तकनीकी मानकों की पालना सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री ए. राठौड़ सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be/feed/ 0