parishkarpatrika – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com News Website Sat, 17 Oct 2026 05:51:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://parishkarpatrika.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-site-icon-32x32.png parishkarpatrika – Parishkarpatrika https://parishkarpatrika.com 32 32 राधागोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: 150 विद्यार्थियों को टी-शर्ट व हुडी, 35 बालिकाओं को पैंट वितरित https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f/#respond Sat, 17 Oct 2026 05:46:23 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6318

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी की अध्यक्षता में संचालित ‘राधागोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर’ द्वारा जयपुर के भैंसावा (जॉबनेर) स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 150 विद्यार्थियों के लिए टीशर्ट, हुडी(स्वेट शर्ट ), एवं 35 बालिकाओं को पैंट वितरित किये गये।

प्रिंसिपल श्री रामस्वरूप पारीक जी एवं अन्य शिक्षकों, स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को सफ़ल बनाने एवं सुचारु रूप से संपन्न करने में ट्रस्टकर्मियों को भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
सभी विद्यार्थी यूनिफार्म ग्रहण करके ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे थे।

सचिव शरद गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा हेतु अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यक्रम में ट्रस्ट की मुख्य पदाधिकारी श्रीमति मोनिका चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को सामान भेंट किया। ट्रस्ट की ओर से मुख्य कार्यकर्त्ता मदन चौधरी,
ऋत्विक चौधरी एवं सार्थक चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

नोट : यह ज्ञात हो कि ‘राधागोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट’ की स्थापना सन 2008 में विश्व के पंचम मूल जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रेरणा से उनकी प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा की गयी थी। अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में अब तक इस संस्था ने राजस्थान में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। यह ट्रस्ट समाज के सभी वर्गों ,सभी जाति ,सभी समुदाय के लोगों के लिये है। यह ट्रस्ट समाज के सभी वर्गों से जुड़कर यथाशक्ति उनकी सहायतार्थ कार्यरत है। ट्रस्ट अनेक ज़रूरतमंद संस्थाओं से अल्पकाल में ही जुड़ गयी है। समय-समय पर इन संस्थाओं को उनकी आवश्यकतानुसार वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाती हैं । समाज के निर्धन वर्ग को समय समय पर आवश्यकतानुसार कभी वस्त्र वितरण,बर्तन,अनाज़, कभी कम्बल इत्यादि वितरण किए जाते हैं। निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को समय समय पर किताबें,कॉपियाँ,स्टेशनरी किट,स्कूल बैग, इन्सुलेटेड पानी की बोतल,टिफ़िन, स्कूल फर्नीचर, यूनिफार्म इत्यादि जरूरत का समान भी दिया जाता है। बड़ी आपदा जैसे Corona महामारी इत्यादि में भी ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष, दैनिक भास्कर फाउंडेशन जैसी संस्थाओं को यथाशक्ति आर्थिक सहायता प्रदान की गयी थी।
पिछले वर्षों में ‘राधागोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट,जयपुर’ की ओर से राजस्थान के दौसा जिला में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि पर भीषण गर्मी से राहत के लिए लोगों को शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु दस वाटर कूलर एवं सरकारी विद्यालय, आँखों के अस्पताल में चार वाटर कूलर सप्रेम भेंट किये जा चुके हैं।

‘राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘को दिनांक 28 जून 2025 को ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2025 ‘ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ( राजस्थान सरकार ) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री’ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में ‘राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेवटा ‘ के लिये ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त विशेष सहयोग के लिये ये प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया था।
पुन: शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सन 2026 में भी ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2026 ‘ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग (राजस्थान सरकार) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री’ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट द्वारा समाज की आध्यात्मिक उन्नति के लिये प्रवचनों का आयोजन स्पॉन्सर्स (Sponsors) के सहयोग से किया जाता है। इन दिव्य प्रवचनों के माध्यम से सनातन वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे समाज़ की भौतिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी प्रशस्त हो रही है।
ट्रस्ट की अध्यक्षा सुश्री श्रीधरी दीदी जी की देखरेख में ये सब आयोजन किये जाते हैं, वे इस युग के पंचम मूल जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज की कृपापात्र प्रचारिका हैं और लोगों के आध्यात्मिक एवं भौतिक उत्थान हेतु श्री महाराजजी के ही दिव्य वैदिक सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करती हैं और साथ ही सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी पूरी तन्मयता से संलग्न रहती हैं।
आप हमारी संस्था के बारे में विस्तार से जानने के लिये हमारी ‘Official Website’ Shreedharididi.in पर Visit कर सकते हैं।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f/feed/ 0
युवान्या मेहरा ने जीता सेकंड रनर-अप का खिताब https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87/#respond Sat, 05 Sep 2026 03:36:12 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=6061

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में 3 सितंबर 2026 को फ्लैश एंटरटेनमेंट एवं जेकेजे ज्वेलर्स द्वारा आयोजित ‘यशोदा का नंदलाला सीजन-10’ मॉम एंड किड कॉन्टेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवान्या मेहरा ने k -5 केटेगरी में अपनी प्रतिभा से सेकंड रनर-अप का खिताब जीता। युवान्या मेहरा ने राधा बन मनमोहक प्रस्तुति दी। उपस्थित दर्शकों ने प्रतिभा की खूब सराहना की। आयोजन ने अपने गौरवशाली 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। कार्यक्रम संजीवनी बिल्डर्स के पावर सहयोग एवं नियो क्लिनिक के सह-आयोजन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस श्री महेंद्र सुराणा जी रहे। विशिष्ट अतिथि योगेश मिश्रा, मिस राजस्थान श्रीजा गुप्ता एवं रंजीता जैन भी उपस्थित रहे। मंच संचालन आरजे गौरव ने किया।
फ्लैश एंटरटेनमेंट के विकास कल्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों को राधा-कृष्ण श्रेणी में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया, जबकि माताओं ने यशोदा की भूमिका निभाई। बच्चों ने सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन को चोको होम, मिसेज राजस्थान, गोल्डन डिवाइन, रामा’स कुर्ती, डीजी मनी, कनिष्का डेंटल क्लिनिक, आईपीएस कॉलेज जयपुर, अक्षर स्कूल, सिंपली जयपुर, जैन भोजनालय एंड कैटरर्स, लैंडमार्क इवेंट, लिटिल बडी, एएनएस वेब टेक्नोलॉजी एवं डिजाइन एन प्रिंट जयपुर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

]]>
https://parishkarpatrika.com/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87/feed/ 0
राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को मिला भामाशाह सम्मान https://parishkarpatrika.com/radha-govind-public-charitable-trust-received-bhamashah-award/ https://parishkarpatrika.com/radha-govind-public-charitable-trust-received-bhamashah-award/#respond Tue, 30 Jun 2026 11:35:46 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=5362

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा जयपुर में संचालित ‘राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट’ को  ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2026’ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ( राजस्थान सरकार ) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री ‘ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।  शिक्षा के क्षेत्र में  ‘राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेवटा ( सांगानेर, जयपुर ) के लिये ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त विशेष सहयोग के लिये ये प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया जिसे ट्रस्ट के (मीडिया प्रभारी ट्रस्टी) श्री विमल चंद्रे ने ग्रहण किया। इस सम्मान समारोह में  श्रीमान सतीश गुप्ता, विशेषाधिकारी, शिक्षामंत्री राजस्थान, जयपुर, श्रीमान संदेश नायक, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर, श्रीमान आशीष कुमार, अति. जिला कलेक्टर – चतुर्थ, जयपुर, श्रीमती मंजू शर्मा, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जयपुर, श्रीमती मुकुल कच्छावा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षा, जयपुर उपस्थित रहे।


ट्रस्ट सचिव शरद गुप्ता ने बताया कि जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी की अध्यक्षता में संचालित राधागोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा नेवटा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 14 कंप्यूटर, कंप्यूटर टेबल, चेयर्स सहित कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी है, साथ ही एक लाइब्रेरी का भी सेटअप ट्रस्ट द्वारा किया गया है, इसके साथ ही एक बड़े साइज का वाटर कूलर 150/400 लीटर कैपेसिटी का भी विद्यालय को भेंट किया गया, इसके अलावा विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने हेतु 16 छत वाले पंखे, दो बड़ी अलमारी, 4 ऑफिस टेबल, 4 बड़ी ऑफिस चेयर्स भी सप्रेम भेंट की गयी।
इसके साथ ही 450 विद्यार्थियों को टिफ़िन बॉक्स, स्टेशनरी किट, एवं बिस्कुट चॉक्लेट इत्यादि सामान का वितरण भी किया गया। राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘को दिनाँक 28 जून 2025 को ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2025 ‘ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ( राजस्थान सरकार ) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री’ प्रशस्ति पत्र से पिछले वर्ष भी सम्मानित किया गया था ।  शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिये ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त विशेष सहयोग के लिये ये प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया था।

]]>
https://parishkarpatrika.com/radha-govind-public-charitable-trust-received-bhamashah-award/feed/ 0
69वें जगद्गुरुत्तम दिवस का जयपुर में आयोजन https://parishkarpatrika.com/69th-jagadguruttam-day-organized-in-jaipur/ https://parishkarpatrika.com/69th-jagadguruttam-day-organized-in-jaipur/#respond Wed, 14 Jan 2026 16:12:55 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4302

सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा समस्त विश्व समुदाय को जगद्गुरुत्तम दिवस दी बधाई

जयपुर : जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा 69वें जगद्गुरुत्तम दिवस  का जयपुर में आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ हरि गुरु की भव्य महाआरती के साथ हुआ। श्रीधरी दीदी द्वारा जगद्गुरुत्तम दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 14 जनवरी सन् 1957 में, मकर संक्रांति के दिन एक अद्भुत ऐतिहासिक घटना हुई। इसी दिन, श्री कृपालु जी महाराज के वेदों, शास्त्रों, पुराणों तथा अन्यान्य धर्मग्रंथों के असीम, अलौकिक, अद्वितीय ज्ञान से परिपूर्ण संस्कृत में दिये गये प्रवचन को सुनकर काशी विद्वत्परिषत् (भारत के लगभग 500  शीर्षस्थ शास्त्रज्ञ, वेदज्ञ विद्वानों की तत्कालीन सभा) के सभी विद्वान मंत्रमुग्ध एवं अत्यंत अचंभित हो गये। तब सभी ने उनके अथाह दिव्य ज्ञान के आगे नतमस्तक होकर सर्वसम्मति से कृपालु जी महाराज को न केवल ” पंचम मूल जगद्गुरु” बल्कि “जगद्गुरुत्तम” की उपाधि से विभूषित किया गया। निखिलदर्शन समन्वयाचार्य होने से ही वे पूर्ववर्ती जगद्गुरुओं से भी श्रेष्ठ कहलाये।उन्हें भक्तियोगरसावतार इत्यादि  कई उप उपाधियाँ भी ‘काशी विद्वत्परिषत् ‘ द्वारा साथ में प्रदान की गईं थी। इस प्रकार तभी से  14 जनवरी का दिवस “जगद्गुरुत्तम दिवस” के रूप में  मनाया जाने लगा।
पश्चात् गुरु महिमा सम्बंधित संकीर्तन करवाते हुए श्रीधरी दीदी ने समस्त विश्व समुदाय को जगद्गुरुत्तम दिवस की बधाई दी। गुरुपूजन इत्यादि कार्यक्रम हुए एवं भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

]]>
https://parishkarpatrika.com/69th-jagadguruttam-day-organized-in-jaipur/feed/ 0
सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा भक्ति दिवस सत्संग का जयपुर में आयोजन! https://parishkarpatrika.com/bhakti-diwas-satsang-organized-by-ms-sridhari-didi-in-jaipur/ https://parishkarpatrika.com/bhakti-diwas-satsang-organized-by-ms-sridhari-didi-in-jaipur/#respond Mon, 05 Jan 2026 08:42:36 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4247

नव वर्ष एवं भक्ति दिवस के उपलक्ष्य में जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी देवी जी द्वारा जयपुर के मानसरोवर स्थित ‘हरि वन बैंक्वेट हॉल ‘ में विशेष सत्संग का आयोजन रविवार 4 जनवरी को किया गया। जयपुर एवं आस पास के क्षेत्र के सैकड़ों साधक इस भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

सत्संग का शुभारम्भ रथयात्रा एवं हरि गुरु की आरती द्वारा हुआ। इस उपलक्ष्य में भक्ति सन्देश को प्रसारित करने के लिये आकाश में गुब्बारे भी छोड़े गए। अपने प्रवचन में दीदी जी ने बताया की इस युग के पंचम मूल जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज ने नव वर्ष के प्रथम दिवस का नामकरण ‘ भक्ति दिवस ‘ किया है क्यूँकि भक्ति का दृढ़ संकल्प लेने में ही इस दिवस की सार्थकता है। इस दिन हमें आत्म निरीक्षण करना चाहिए की पिछले वर्ष से कितनी हमारी आध्यात्मिक उन्नति हुई है और अपनी कमियों को दूर करने के लिये पुनः दृढ़ संकल्पबद्ध होना चाहिए। प्रवचन के पश्चात् संकीर्तन, नृत्य इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। दीदी जी द्वारा साधकों को तिलक करके प्रसाद दिया गया। हरि गुरु के पूजन एवं भोग इत्यादि के पश्चात् साधकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

]]>
https://parishkarpatrika.com/bhakti-diwas-satsang-organized-by-ms-sridhari-didi-in-jaipur/feed/ 0
राधागोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर लैब एवं पुस्तकालय की स्थापना https://parishkarpatrika.com/establishment-of-computer-lab-and-library-in-government-higher-secondary-school-by-radha-govind-public-charitable-trust/ https://parishkarpatrika.com/establishment-of-computer-lab-and-library-in-government-higher-secondary-school-by-radha-govind-public-charitable-trust/#respond Tue, 16 Dec 2025 17:04:21 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4168

जयपुर : जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी की अध्यक्षता में संचालित राधागोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा नेवटा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में14 कंप्यूटर, कंप्यूटर टेबल, चेयर्स सहित कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी है, साथ ही एक लाइब्रेरी का भी सेटअप ट्रस्ट द्वारा किया गया है, इसके साथ ही एक बड़े साइज का वाटर कूलर 150/400 लीटर कैपेसिटी का भी विद्यालय को भेंट किया गया, इसके अलावा विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने हेतु 16 छत वाले पंखे, दो बड़ी अलमारी, 4 ऑफिस टेबल, 4 बड़ी ऑफिस चेयर्स भी सप्रेम भेंट की गयी।इसके साथ ही 450 विद्यार्थियों को टिफ़िन बॉक्स, स्टेशनरी किट, एवं बिस्कुट चॉक्लेट इत्यादि सामान का वितरण भी किया गया।
ट्रस्ट के सचिव श्री शरद गुप्ता ने बताया कि सुश्री श्रीधरी दीदी ने नेवटा स्थित इस विद्यालय में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए पुरुषार्थ एवं विद्या का महत्त्व बताकर सजग रहकर विद्याध्ययन के लिए प्रेरित किया साथ ही मानव जीवन के परम चरम उद्देश्य ईश्वरप्राप्ति हेतु भक्ति का भी संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मितेश कुमारी एवं सरोज चौधरी ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के समान अवसर मिलते हैं।

इस प्रकार का योगदान न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएगा बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में भी मील का पत्थर सिद्ध होगा।उन्होंने कहा कि इस लैब से बच्चों में कंप्यूटर ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल शर्मा, उदय सिंह शेखावत (थानाधिकारी सेज थाना), गोविंद राम चौधरी (पूर्व सरपंच), शिवचंद चौधरी (पूर्व सरपंच), प्रकाश चंद बोहरा (उप सरपंच) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पवन शर्मा, हनुमान मुंडा, राजेश शर्मा, गणेश प्रजापत, बद्री नेहरा, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार और उपस्थित अतिथियों ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई। यह आयोजन शिक्षा, सेवा और समर्पण के प्रेरणादायी उदाहरण के रूप में सामने आया। सचिव शरद गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के मुख्य पदाधिकारी श्रीमति मोनिका चौधरी, श्री विमल चंद्र, श्री सुनील शर्मा, श्री मदन चौधरी जी एवं प्रमुख कार्यकर्त्ता मनिंदर सिंह एवं अशोक कुमार उपस्थित थे।
यह ज्ञात हो कि ‘राधागोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट’ की स्थापना सन 2008 में जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रेरणा से उनकी प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा की गयी थी। अपने 17 वर्षों के कार्यकाल में अब तक इस संस्था ने जयपुर में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। हमारी ट्रस्ट समाज के सभी वर्गों ,सभी जाति ,सभी समुदाय के लोगों के लिये है। ये ट्रस्ट समाज के सभी वर्गों से जुड़कर यथाशक्ति उनकी सहायतार्थ कार्यरत है। हमारी ट्रस्ट अनेक संस्थाओं से अल्पकाल में ही जुड़ गयी है। समय-समय पर इन संस्थाओं को उनकी आवश्यकतानुसार वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाती है। समाज के निर्धन वर्ग को समय समय पर आवश्यकतानुसार कभी वस्त्र वितरण,बर्तन,अनाज़, कभी कम्बल इत्यादि वितरण किए जाते हैं। निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को समय समय पर किताबें,कॉपियाँ,स्टेशनरी किट,स्कूल बैग, इन्सुलेटेड पानी की बोतल,टिफ़िन, स्कूल फर्नीचर इत्यादि जरूरत का समान भी दिया जाता है। बड़ी आपदा जैसे Corona महामारी इत्यादि में भी ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष, दैनिक भास्कर फाउंडेशन जैसी संस्थाओं को यथाशक्ति आर्थिक सहायता प्रदान की गयी थी।
पिछले वर्षों में ‘राधागोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट,जयपुर’ की ओर से राजस्थान के दौसा जिला में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि पर भीषण गर्मी से राहत के लिए लोगों को शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आठ वाटर कूलर एवं सरकारी विद्यालय, आँखों के अस्पताल में तीन वाटर कूलर सप्रेम भेंट किये जा चुके हैं।
‘राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘को दिनांक 28 जून 2025 को ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2025 ‘ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ( राजस्थान सरकार ) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री’ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।  शिक्षा के क्षेत्र में  ‘राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिये ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त विशेष सहयोग के लिये ये प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया था।

]]>
https://parishkarpatrika.com/establishment-of-computer-lab-and-library-in-government-higher-secondary-school-by-radha-govind-public-charitable-trust/feed/ 0
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर – आक्षेपित आवेदनों में 14 नवम्बर तक करें आवश्यक सुधार एवं दस्तावेज पूर्ति https://parishkarpatrika.com/under-the-chief-minister-anuprati-coaching-scheme-candidates-are-given-the-last-opportunity-to-make-necessary-corrections-and-documents-in-the-challenged-applications-till-14th-november/ https://parishkarpatrika.com/under-the-chief-minister-anuprati-coaching-scheme-candidates-are-given-the-last-opportunity-to-make-necessary-corrections-and-documents-in-the-challenged-applications-till-14th-november/#respond Thu, 13 Nov 2025 12:54:39 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4087

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अभ्यर्थियों को दिया अंतिम अवसर – 14 नवंबर के बाद प्राप्त निस्तारण या सुधार नहीं किए जाएंगे स्वीकार

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए प्रोफेशनल कोर्सेज एवं विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन गत 14 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए थे। संयुक्त निदेशक बी.पी. चंदेल ने बताया कि जयपुर जिले में प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत कुछ आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन दस्तावेजों की कमी या अपूर्णता के कारण आक्षेपित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने आक्षेपित आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार अथवा दस्तावेजों की पूर्ति कर 14 नवम्बर 2025 से पूर्व आवेदन अग्रेषित करें। निर्धारित तिथि के पश्चात प्रस्तुत किए गए निस्तारण पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, उपनिदेशक जितेन्द्र कुमार सेठी ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना वर्ष 2025-26 के तहत आपत्तियों के निस्तारण की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 को बढ़ाकर अब 14 नवम्बर 2025 कर दिया गया है। अतः समस्त अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे अपने आवेदन पत्रों पर दर्ज आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर विभाग को अग्रेषित करें, जिससे आगामी चयन प्रक्रिया में उनकी पात्रता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि 14 नवम्बर 2025 के पश्चात प्राप्त निस्तारण या सुधार स्वीकार नहीं किए जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थियों की स्वयं की होगी।

]]>
https://parishkarpatrika.com/under-the-chief-minister-anuprati-coaching-scheme-candidates-are-given-the-last-opportunity-to-make-necessary-corrections-and-documents-in-the-challenged-applications-till-14th-november/feed/ 0
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 14 नवम्बर से तीन दिवसीय ‘स्किलफेस्ट-2025’ का शुभारंभ https://parishkarpatrika.com/three-day-skillfest-2025-begins-from-november-14-at-government-womens-polytechnic-college/ https://parishkarpatrika.com/three-day-skillfest-2025-begins-from-november-14-at-government-womens-polytechnic-college/#respond Thu, 13 Nov 2025 12:45:39 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4084

छात्राओं द्वारा निर्मित विविध कलाकृतियों, डिज़ाइन्स एवं शैक्षणिक मॉडल्स का होगा प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। गाँधी नगर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2025 तक तीन दिवसीय ‘स्किलफेस्ट-2025’ स्टूडेंट्स आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय के 6 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों एवं चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की छात्राओं द्वारा वर्षभर तैयार की गई विविध कलाकृतियों, डिज़ाइन्स एवं शैक्षणिक मॉडल्स प्रदर्शित किए जाएंगे। यह आयोजन छात्राओं की रचनात्मक क्षमता के साथ तकनीकी कौशल का भी परिचय देगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 14 नवम्बर को शाम 3 बजे उप मुख्यमंत्री तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा द्वारा कॉलेज परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश कुमार शर्मा शिरकत करेंगे।

कॉलेज की प्राचार्या शालिनी गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में टीम स्पिरिट, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ाते हैं। साथ ही, यह मंच छात्राओं को अपने कौशल को कलात्मक एवं प्रभावी ढ़ंग से प्रस्तुत करने का अवसर उपलब्ध कराता है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/three-day-skillfest-2025-begins-from-november-14-at-government-womens-polytechnic-college/feed/ 0
ओउमाश्रय सेवा धाम में संस्कारित पीढ़ी निर्माण सातवें जोडे का हुआ गर्भाधान संस्कार https://parishkarpatrika.com/creation-of-a-cultured-generation-in-oumashray-seva-dham-conception-ceremony-of-the-seventh-couple-took-place/ https://parishkarpatrika.com/creation-of-a-cultured-generation-in-oumashray-seva-dham-conception-ceremony-of-the-seventh-couple-took-place/#respond Mon, 10 Nov 2025 04:49:41 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4080

 विश्व शांति के लिए महामानव निर्माण की जैनेटिक ह्यूमन इंजीनियरिंग है गर्भाधान संस्कार -” यश”

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।   शिव विहार कालोनी मुहाना स्थित निराश्रित जन सेवा यज्ञ एवं संस्कारित पीढ़ी निर्माण अभियान को समर्पित ओउमाश्रय सेवा धाम में सातवें शिक्षित जोड़े का गर्भाधान संस्कार सम्पन्न हुआ। ओउमाश्रय के आधार स्तम्भ सदस्य दीपांकर ने बताया कि वैदिक चिंतक ओउमाश्रय संस्थापक यशपाल यश के वृह्मत्व में दो घंटे चले संस्कार यज्ञ में यज्ञ वेदी की प्रदक्षिणा सूर्य दर्शन वधू द्वारा भात घी दूध शक्कर मेवों से बना स्थालीपाक खिलाया गया।यश ने संस्कार का महत्व वैश्विक इतिहास की घटनाओं अभिमन्यु का सुभद्रा के गर्भ के दौरान चक्रव्यूह में प्रवेश तक सुनना फिर सो जाना,नैपोलियन का गर्भ में मां का सैनिक परेड तथा युद्ध संगीत सुनने से योद्धा वनना मां द्वारा गर्भपात के प़यास से अमेरिकी राष्ट्रपति गारफील्ड का हत्यारा गीटू तथा प़िंस बिस्मार्क का फ़ेंच सेना द्वारा तहस नहस होते देखने से विद्रोही होना सहित अनेक घटनाएं वताईं।

यश ने कहा कि यह संस्कार विश्व में शांति हेतु महामानव निर्माण की जैनेटिक ह्यूमन इंजीनियरिंग है। इसमें पति पत्नि एक दूसरे में अटूट विश्वास प्रसन्नता की भावना वाले मंत्रों से आहुतियां दिलवाई गई। आहुति से वचे घी की बूंदों को चांदी के पात्र में एकत्रित कर सायंकाल घी लेपकर स्नान करने के बाद शयनकक्ष में जाते हैं।

यज्ञ के बाद सभी ने पुष्प माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर यजमानों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता मधु यश मीना आर्य विनोद अग़बाल ऊषा गुप्ता विद्यासागर झालानी निकिता धर्म पत्नि जितेन्द्र नंदिका मानविक रंजीत मशीनरी व्यवसाई अजय गुप्ता सुनीता अंकुश पवित्रा झालानी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। यज्ञ संस्कार के बाद उपस्थित अतिथियों ने निराश्रित जनों को खीर पूड़ी गजक पापड़ सव्जी नमकीन की भोजन प्रसादी वितरण की।

]]>
https://parishkarpatrika.com/creation-of-a-cultured-generation-in-oumashray-seva-dham-conception-ceremony-of-the-seventh-couple-took-place/feed/ 0
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन – जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन https://parishkarpatrika.com/competitions-were-organized-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-lord-birsa-munda-various-activities-were-being-organized-under-the-tribal-pride-year/ https://parishkarpatrika.com/competitions-were-organized-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-lord-birsa-munda-various-activities-were-being-organized-under-the-tribal-pride-year/#respond Mon, 10 Nov 2025 04:45:37 +0000 https://parishkarpatrika.com/?p=4077

भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन – टीएडी के आवासीय विद्यालयों एवं आश्रम छात्रावासों में हुए खासा आयोजन – भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को आत्मसात करने की ली शपथ

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।   मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार रविवार को टीएडी के आवासीय विद्यालयों एवं आश्रम छात्रावासों में भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि 1 से 15 नवम्बर 2025 तक भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारम्भ हुई है। राज्य सरकार द्वारा यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष और योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों को योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत विभिन्न जनजागरण, सांस्कृतिक एवं विकासपरक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को जनसहभागिता का अभियान बना रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आरम्भ हुई यह श्रृंखला समाज के आदिवासी गौरव, स्वाभिमान और संस्कृति को सम्मान देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।

]]>
https://parishkarpatrika.com/competitions-were-organized-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-lord-birsa-munda-various-activities-were-being-organized-under-the-tribal-pride-year/feed/ 0