राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए अक्टूबर से दिसम्बर तक चलेगा डोर-टू-डोर सर्वे अभियान

Spread the love

ब्यूरो चीफ रवि सिंह किरार / परिष्कार पत्रिका जयपर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर द्वारा वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर शहरी क्षेत्रों के ऐसे वार्डों में, जिनकी 80 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में सम्मिलित है, माह अक्टूबर 2026 से दिसम्बर 2026 तक डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नियमों के अंतर्गत अपात्र श्रेणी में आने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिव-अप हेतु प्ररित किया जाएगा तथा गिप अप नहीं करने की स्थिति में नोटिस जारी कर सूची से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, पात्रता रखने वाले ऐसे परिवारों की पहचान की जाएगी, जो वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में सम्मिलित नहीं हैं, ताकि उन्हें भी सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *