
परिष्कार पत्रिका जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज दौसा में आयोजित भाजपा की जिला बैठक में मोबाइल के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद किया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया जब सभा को संबोधित कर रहे थे, उस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष के आए हुए कॉल पर उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद कराया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 साल हुए हैं। आगामी 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर होने वाली संकल्प सभा और सेवा ज्योति कार्यक्रम में आप अधिकतम सहभागी बनें। उन्होने कार्यकर्ताओं की सक्रियता के लिए उनका अभिनन्दन भी किया।
भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चला रही है इसी दौरान 7 अक्टूबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे होंगे। उस दिन जिलों में संकल्प सभा और सेवा ज्योति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के तहत 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक विविध प्रकल्पों के माध्यम से आमजन तक मोदी की जनहितैषी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का एक दिया से हुई शुरूआत के बाद मेरे सपनों का भारत, चित्र सेवा, नमो सेवा, अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के दौरान स्कूली स्तर पर विकसित भारत संकल्प और 25 साल सेवा के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ अनकही कहानियां कार्यक्रम में राजस्थान के गांव – गांव तक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे आए बदलावों की कहानियां को पहुंचा जाएंगा। इसके अलावा आंगन मिलन सेवा अभियान में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया जाएगा। सेवा कहानी कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। सेवा ज्योति यात्रा में विकसित भारत के संकल्प को जन जन तक पहुंचाना है।
सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में समाज में बदलाव के लिए सेवा कार्य किए जायेंगे। सेवा के रंग राष्ट्र के संग अभियान में रंगोली, लोककला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया जाएगा। वहीं सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज अभियान में युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं की प्रतिभा को जनसेवा से जोड़ा जाएगा। अभियान के अंत में सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।