हिंदुस्तान स्काउट गाइड का पांच दिवसीय ध्रुपद एवं सात दिवसीय कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज आदर्श विद्या मंदिर चोमू जयपुर में

Spread the love

परिष्कार पत्रिका जयपुर। 2 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर चोमू में हिंदुस्तान स्काउट गाइड का पांच दिवसीय ध्रुपदएवं सात दिवसीय कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि महेश सैनी स्थानीय विद्यालय की प्राचार्य सरिता चौधरी हिंदुस्तान स्काउट गाइड का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत्त शुभारंभ किया!
इस शिविर में कुल 100 संभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम संयोजक मुकेश सैनी डी ओ स्काउट जयपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस शिविर में महात्मा गांधी गवर्मेंट स्कूल मांसरोवर कावेरी पथ के विद्यार्थी भी शामिल हुए। विद्यालय के स्काउट मास्टर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि स्काउट गाइड कार्यक्रम जीवन में अनुशासन कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है जिसमें स्काउट गाइड शारीरिक क्रिया कलाप के साथ मानसिक रूप से मजबूत बनकर राष्ट्र निर्माण में सहयोगी भूमिका निभाते हैं ।


प्रशिक्षक में जिला प्रभारी गाइड महिमा सैनी, ट्रेनिंग काउंसलर प्रकाश बैरवा, आरती शर्मा, कोमल बैरवा, नीलम मीणा आदि उपस्थित रहे ।
जय हिंद जय भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *