तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप-2027 की ट्रॉफी लॉन्च, पैरा थ्रोबॉल के संस्थापक डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेमकुमार, श्रीलंका पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन के प्रतिनिधि एन. रत्नायके इलुक्कुब्बुरा मौजूद रहे

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप-2027 की ट्रॉफी लॉन्च समारोह शुक्रवार को जयपुर में आयोजित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों का औपचारिक आगाज हो गया।

वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन की वर्ल्ड प्रेसिडेंट निर्मला रावत ने बताया कि समारोह में पैरा थ्रोबॉल के संस्थापक डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेमकुमार, श्रीलंका पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन के प्रतिनिधि एन. रत्नायके इलुक्कुब्बुरा तथा राजस्थान पैरा थ्रोबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सिंघानिया विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

समारोह में ब्रजराज सिंह शेखावत, शिवरामकृष्णम राजू, अधिवक्ता ललित शर्मा, मालती इनामती, बी. श्रीनिवास कुमार, बाबू सिंगारापु, टी. सेरिंग चोकी, राकेश यादव, जशवंत सिंह, दुर्गेश शर्मा, मुकेश कंचन और धरमबीर ताक सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

आयोजन सचिव रंजीत सिंह गुर्जर और रुकम सिंह गुर्जर ने बताया कि ट्रॉफी लॉन्च के साथ ही वर्ष 2027 में होने वाली तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप के आयोजन की औपचारिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से पैरा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *