अनुसूचित जाति वर्ग के आर्टीजनों के लिए नि:शुल्क लेदर गुड्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्य सरकार द्वारा चर्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र जयपुर (ग्रामीण) द्वारा चर्म उद्योग को प्रोत्साहन देने, दस्तकारों के उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने तथा नए डिजाइन विकसित करने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निःशुल्क 2 माह का लेदर गुड्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार को ग्राम चावंडिया तहसील बस्सी में किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के आर्टीजनों को दो माह तक निःशुल्क प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार हेतू 1000 रुपए की टूलकिट एवं 500 रूपये प्रतिमाह स्टाई फंड भी दिया जायेगा।

इस दौरान विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 100% ब्याज अनुदान, 100% सीजीटीएमएसई पुनर्भरण एवं 10% मार्जिन मनी अनुदान का प्रावधान है। डॉ.भीमराव अंबेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विनिर्माण उद्योग हेतु 10 करोड़, सेवा क्षेत्र के लिए 5 करोड़ एवं व्यापार के लिए 1 करोड़ रुपए तक ऋण उपलब्ध कराए जाने, जिस पर उद्यमियों को परियोजना लागत का 25% अथवा 25 लाख रुपए, जो भी कम हो, मार्जिन मनी अनुदान व 6 से 9 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान प्रावधान की जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र जयपुर ग्रामीण के उद्योग प्रसार अधिकारी अनिल भामू, वरिष्ठ सहायक राजेश शर्मा, मास्टर ट्रेनर सावित्री देवी सहायक प्रशान्त बिलोनिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *