ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के राज्य में संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर कार्यालयों के लिए आवंटन हेतु ऑनलाइन ऑप्शन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आगामी 13 अगस्त की शाम 5 बजे तक तक पूरी की जाएगी।
राजस्व मंडल के अतिरिक्त निबंधक कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इन कार्यालयों के लिए कुल 5089 चयनित अभ्यर्थियों का आवंटन किया जाना है। राजस्व मंडल के माध्यम से ऑनलाइन लिंक https://rajaps.rajasthan.gov.in/BOR पर जाकर अभ्यर्थी कार्यालय आवंटन हेतु प्राथमिकता भरेगा। अभ्यर्थियों को सुझाव दिया गया है कि विकल्प के पेज का प्रिंट निकाल लें एवं उसमें अपनी वरीयता निर्धारित करते हुए ऑनलाइन वरीयता भरें। ऑफलाइन वरीयता स्वीकार नहीं की जावेगी।
एक बार वरीयता सबमिट हो जाने के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं हो सकेगा। प्रशासनिक सुधार (अनुभाग 3) विभाग द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सयुंक्त सीधी भर्ती-2024 में अंतिम रूप से गैर अनुसूचित क्षेत्र 4508, अनुसूचित क्षेत्र 581 कुल 5089 चयनित अभ्यर्थियों को राजस्व मण्डल अजमेर के अधीन जिला कलक्टर एवं संभागीय आयुक्त आवंटन हेतु अनुशंषा की गई है।
किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए पीबीएक्स 0145-2627163, 2627023, 2627024, 2627620, 2627862, 2627768 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे के मध्य सम्पर्क कर सकते हैं एवं ईमेल आईडी bor-ri@nic.in पर अभ्यर्थी अपने आवेदन में अंकित ई-मेल आईडी से समस्या निवारण हेतु सम्पर्क सकते हैं।