समर्पण संस्था का 12 वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव 5 जुलाई को, ।70 शैक्षिक दूत सँवारेंगे 107 ज़रूरतमंद विद्यार्थियों का भविष्य… उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा होंगे मुख्य अतिथि…

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार जयपुर। गत 16 वर्षों से ज़रूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा आगामी 5 जुलाई को “12 वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव” का आयोजन प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रताप नगर सेक्टर 17 स्थित रावत पब्लिक स्कूल के निर्मला ऑडिटोरियम में किया जाएगा ।
शिक्षा दान महोत्सव में संस्था द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 में चयनित 146 जरूरतमंद समर्पण आदर्श विद्यार्थियों को शिक्षा सहयोग के तहत निर्धारित फ़ीस उनके खाते में ट्रांसफर की जायेगी । चयनित विद्यार्थियों में MBBS, BBA, B.Ed. , BFA, B.Sc Nursing,BCA, के विद्यार्थी भी शामिल है । चयनित विद्यार्थी सूची में राजस्थान प्रदेश के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी किया शामिल किया गया है ।
महोत्सव में संस्था द्वारा नियुक्त विद्यार्थियों के सहयोगकर्ता 70 एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर्स/ एज्युकेशनल एम्बेसेडर्स / एज्युकेशनल एसोशिएट्स को सम्मानित भी किया जायेगा । महोत्सव में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा मुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति शिक्षाविद प्रोफेसर श्याम लाल करेंगे ।
अतिविशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार यादव ( सेवानिवृत्त आईएएस ), लक्ष्मण मदनानी (Former Member, Judicial Railway Claims Tribunal Jaipur/Ahmedabad & Senior Consultant , Madhani and Co. ) होंगे ।
विशेष आमंत्रित अतिथि अनिल कुमार जैन ( Retd. IRS ,पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त व प्रधान मुख्य सलाहकार, समर्पण संस्था), इंजीनियर सूर्य प्रकाश ( सेवानिवृत्त कार्यकारी निदेशक, दिल्ली मेट्रो DMRC Ltd. ) रहेंगे ।
विशिष्ट अतिथि बी. एस. रावत ( चेयरमैन, रावत एज्युकेशनल ग्रुप), हीरेन्द्र शर्मा ( निदेशक, राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, दुर्गापुरा , जयपुर ), सुरेन्द्र सिंह वधावन (सेवानिवृत्त, आईआरएएस), लक्ष्मण सिंह मीना ( सेवानिवृत्त, आईआरएएस ), डॉ. सुनिता दामिनी गुप्ता ( व्यवसायी, समाज सेविका व लेखिका ), श्याम सुन्दर विजय ( व्यवसायी व अध्यक्ष,परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति ) एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर विशिष्ट अतिथि डॉ. डी. आर. रेवाला ( सेवानिवृत्त आईआरएस), नरेन्द्र सिंह रावत ( निदेशक, रावत एज्युकेशनल ग्रुप ), डॉ. घनश्याम बैरवा (सीनियर प्रोफेसर ,संस्कृत, एस आर पी राजकीय महाविद्यालय, बॉंदीकुई ), सीताराम स्वरूप (अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग ), लखन लाल मीना ( Senior Section Engineer ,Telecom Railway , NWR HQ JAIPUR ), राजेन्द्र कुमार बैरवा ( सीनियर मैनेजर, बैंक आफ बड़ौदा ), आर्किटेक्ट अंकित शर्मा ( अंकित शर्मा एसोसिएट), मोनिका मीना ( बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर , सनहर्ट टाइल्स ), मदन लाल वर्मा (भवन निर्माता, कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी व विशिष्ट सलाहकार, समर्पण संस्था ) मंच संचालन आरजे राखी शुक्ला (पॉपुलर एंकर, एक्टर, समाजसेवी, शिक्षाविद् व संस्थापक रक्षाजीवन सोसायटी ) करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *