शेखावाटी परिवार ने किया मेघावी छात्राओं का सम्मान, श्रीधानका समाज शेखावाटी परिवार ने तीन मेघावी बालिकाओं परिष्का किरार, दिया कटारिया और नताशा लुगरिया को किया सम्मानित

Spread the love

परिष्का किरार ने 87 प्रतिशत, दिया कटारिया ने 78.20 प्रतिशत, नताशा लुगरिया ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार जयपुर।
श्री धानाक समाज शेखावाटी परिवार ने 11 जून गुरूवार को सम्मान समारोह के अन्तर्गत धानका समाज के तीन मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने तीनों मेघावी बालिकाओं को मोतियों की माला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में पहला सम्मान दिया कटारिया को मिला। दिया ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 78.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दिया ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता – दीपा देवी एवं सुरेश कटारिया और शिक्षकों को दिया।
दूसरा सम्मान नताशा लुगरिया को दिया गया। नताशा ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 76.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और समाज का नाम रौशन किया। नताशा ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता – हेमलता एवं दशरथ लुगरिया और शिक्षकों को दिया।
तीसरा सम्मान परिष्का किरार धानका को दिया। परिष्का ने हाल ही में घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक हासिल कर विशेष स्थान प्राप्त किया है और परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रौशन किया। परिष्का आईएएस बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा करना चाहती हैं। परिष्का ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता – हेमलता किरार एवं रविसिंह किरार और गुरूजनों को दिया। इस अवसर पर शेखावाटी परिवार ने परिष्का के दादा-दादी श्रवण सिंह किरार एवं शीला देवी और चाचा-चाची शायर सिंह-निर्मला किरार, ताऊ विजय सिंह किरार का भी माला पहनाकर सम्मान कर शुभकामनाएं दी।
श्री धानका समाज शेखावाटी परिवार के पदाधिकारी गजराज सिंह किरार, राजेश मोरवाल एवं गोपी कायथ ने बताया कि हर साल बोर्ड परीक्षाएं प्रतियोगी परीक्षा और खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करता है। सहयोग आपका, प्रयास हमारा के ध्येय से शेखावाटी परिवार समाज में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि अगले सत्र से जरूरतमंद बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग भी व्यवस्था शुरू की जाएगी। ताकि वे शिक्षित होकर समाज और देश का नाम रौशन करें।


इस अवसर पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य गोपाल लाल कायथ का जन्मदिन होने के उपलक्ष्य में परिष्कार पत्रिका परिवार की ओर से निदेशक श्रवण सिंह किरार, विजय सिंह किरार एवं गजराज किरार ने साफा, मोतियों की माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। गोपी कायथ ने अपना जन्मदिन मेघावी विद्यार्थियों के साथ में मनाया।
कार्यक्रम में गजराज सिंह किरार, राजेश मोरवाल, गोपी कायथ, केसरलाल कायथ, रोहित देरान, राजू लुगरिया, सुरेश कटारिया, शंकर मोरवाल, गंगाराम सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गजराज सिंह किरार एवं राजेश मोरवाल ने किया।
सम्मानित होने वाली तीनों मेघावी बालिकाओं के अभिभावकों ने श्रीधानका समाज शेखावाटी परिवार के इस कदम की सराहना की और कहा कि ऐसे सम्मान से बच्चों का हौसला बढ़ता है। साथ ही वे अगले वर्ष और अधिक तैयारी के साथ परीक्षा देने के लिए तैयार होते हैं। समारोह का समापन पर सभी ने एक दूसरे का आभार प्रकट करते हुए अल्पाहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *