


सेंट जेवियर्स कॉलेज हथरोई जयपुर में एमबीए और एमसीए बैच 2023-25 के लिए दीक्षांत समारोह ओनरिंग एक्सीलेंस, सेलिब्रेटिंग अचीवमेंट का आयोजन किया गया।
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर के ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेटिक्स (XIMI) ने 18 अप्रैल, 2026 को एमबीए (MBA) और एमसीए (MCA) बैच 2023-25 के लिए दीक्षांत समारोह ‘ओनरिंग एक्सीलेंस, सेलिब्रेटिंग अचीवमेंट’ का आयोजन किया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि रेवरेंड फादर डॉ. जॉन रवि, SJ (रेक्टर एवं मैनेजर), रेवरेंड फादर डॉ. एस. आरोग्या स्वामी, SJ (प्राचार्य) और नरेंद्र भड़ाना (एसएचओ, विधायकपुरी) ने सभी विद्यार्थियों को प्रशस्तिी पत्र, डिग्री और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गणमान्य अतिथियों ने स्नातक छात्रों को अपने भविष्य के करियर में सत्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह का एक मुख्य आकर्षण एमसीए विभाग के छात्र क्षितिज रूप राय का विशेष अभिनंदन रहा, जिन्होंने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय आरटीयू की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया।
इस कार्यक्रम का एक भावुक क्षण वह था जब छात्रों द्वारा माता-पिता का अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान अपने परिवारों द्वारा किए गए त्याग और निरंतर समर्थन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथियों द्वारा डिग्रियां प्रदान करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार वितरण के बाद जेवियर इंस्टिट्यूट की निदेशक डॉ मधु शर्मा ने पूरे बैच को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके पेशेवर प्रयासों में सफलता की कामना की। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा कव्वाली का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम का समापन पुरानी यादों को संजोते हुए और 2025 के स्नातक बैच की सामूहिक उपलब्धियों के उत्सव के साथ हुआ।