सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर हुआ किराडू : बाड़मेर के मालाणी महोत्सव सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अभिनव पहल

Spread the love

उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री मालाणी महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे सैकड़ों आमजन

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  बाड़मेर में मालाणी महोत्सव के समापन समारोह के दौरान कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान राजस्थान का खजुराहो किराडू आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। विश्नोई ने कहा कि मालाणी महोत्सव सीमांत बाड़मेर जिले की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की अभिनव पहल है। किराडू जैसे बेहद अदभूत स्थान पर लोक कलाकारों, पुरातन संस्कृति को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की इच्छा शक्ति की बदौलत मालाणी महोत्सव का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि किराडू ऐतिहासिक स्थान है, जहां पुराने समय में विदेशों से व्यापारिक मार्ग का जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विदेशों से पुरातन संपदा रूपी मूर्तियों को वापिस भारत लाया गया। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से किराडू में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पूरा महत्व के स्थलों के प्रचार प्रसार के साथ कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। 

मालाणी महोत्सव के समापन समारोह के दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, बाड़मेर जिला कलक्टर टीना डाबी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *