वार्ड 70 पार्षद रामावतार गुप्ता ने 70 पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

Spread the love

ब्यूरो चीफ हेमलता किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। वार्ड पार्षद 70 रामावतार गुप्ता ने जन्मदिन के अवसर पर भृगु पथ मानसरोवर के डिवाइड पर कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर मनाया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मानसरोवर मंडल अध्यक्ष विपिन सिंघल रहे वार्ड 70 पर्यावरण संयोजक नवल चौहान ने बताया कि पार्षद रामावतार गुप्ता सभी कार्यकर्ताओं को भी पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं तथा इस वर्ष मानसून में वार्ड में 500 से अधिक पौधे लगाने का काम किया है। पौधारोपण कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों ने पार्षद साहब को जन्म दिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *