महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ मानसरोवर में तिरंगा रैली

Spread the love

हर घर तिरंगा फहराने और शहीदों को नमन करने के तहत तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ हेमलता किरार/ भव्य परिष्कार जयपुर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विधालय, कावेरी पथ, मानसरोवर में “हर घर तिरंगा” फहराने और शहीदों को नमन करने तहत तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मानीय अतिथि स्थानीय पार्षद रामअवतार गुप्ता,sdmc सदस्य विनोद गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य अन्नू चौधरी और उप प्रधानाचार्य मदनमोहन शर्मा, स्टाफ सदस्य सुमन टांक, श्रेया सिंह , डॉ. संतोष कुमार जाखड, डॉ. मोहन लाल, जितेंद्र टेलर , जितेंद्र वर्मा , दीपक खत्री, अश्विनी कुमार, सुरेश कुमार यादव, डॉ. प्रतिभा चौधरी, भारती मूंगा एवं विधालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने देश के शहीदों को याद किया व भारत माँ के जयकारे लगाकर मानसरोवर क्षेत्र में रैली निकालकर सभी स्थानीय लोगों को देशभक्ति के प्रति जागृत किया। स्थानीय लोगों ने रैली पर फूल वर्षा स्वागत किया स्थानीय पार्षद राम अवतार गुप्ता जी के द्वारा विद्यार्थियों को तिरंगे झंडे फहराने के लिए भेट किए अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अन्नू चौधरी और मदन मोहन शर्माने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *