रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थी बने सीबीएसई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

Spread the love

ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल, सूरत में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन योगासन प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया और नेशनल चैंपियनशिप के लिए स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के 150 स्कूल के 2000 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। रावत पब्लिक स्कूल की अंडर 19 गल्र्स टीम में मुस्कान इसरानी, उर्वशी धुंदारा 12वीं बी, गुंजन अधिकारी 11वीं, सिद्धि जादौन 9 डी और भूमिका सुनार 8वीं बी ने टीम इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
इंडिविजुअल कांटेस्ट में गुंजन अधिकारी तीसरे स्थान, आर्टिस्टिक योग में चौथे स्थान, रिदमिक योग में मुस्कान इसरानी पांचवे स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों का चयन नेशनल योगासन कॉन्टेस्ट के लिए हो गया है। रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके कुशल मार्गदर्शन के लिए योग प्रशिक्षक अनिल खोकर की सराहना करते हुए सभी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *