सेंट जोसेफ विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। 21 जून 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, एनसीसी इकाई के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य स्टॉफ सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ एस डी शर्मा के प्रेरणादायी भाषण से हुई। जिसमें उन्होंने योग के महत्व और इसके दैनिक जीवन में लाभों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाएं कराई गईं।
विद्यार्थियों ने वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन आदि योग मुद्राएं आत्मीयता से कीं और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन को विकसित करना था।
विद्यालय के खेल शिक्षकों ने कहा कि योग हमारे शरीर और मन दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। बच्चों को कम उम्र से ही इसका अभ्यास कराना चाहिए। समस्त उपस्थित जनों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने का संकल्प लिया।
विद्यालय निदेशक डॉ मुदित विलियमस् ने कहा की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *