
ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका
जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ मानसरोवर के विद्यार्थियों ने कक्षा १२वीं में विज्ञान और कला संकाय में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय और परिवारजनों का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु चौधरी ने परिष्कार पत्रिका को बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा घोषित कक्षा 12वीं में कावेरी पथ मानसरोवर ने 100 प्रतिशत दिया। उन्होंने बताया कि विज्ञान वर्ग में 42 विद्यार्थियों में से 40 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से 2 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए वहीं कला संकाय में 30 विद्यार्थियों में से 26 प्रथम श्रेणी से 4 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
प्रधानाचार्या अन्नू चौधरी ने बताया कि यह बड़े ही गर्व का विषय है कि कला संकाय में विद्यालय में सर्वाधिक 91.40 प्रतिशत हर्षित पचेरवाल ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर विज्ञान वर्ग की भिन्नी जैन ने 90.40 प्रतिशत रही, तृतीय स्थान पर विज्ञान वर्ग के आशुतोष सोनी 90.00 प्रतिशत रहे। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट परिणामों का श्रेय विद्यार्थियो क मेहनत एवं उनके विषय अध्यापकों और उनके अभिभावकों को दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियें के लिए अतिरिक्तकक्षाओं, प्री-बोर्ड, साप्ताहिक एवं मासिक प्रश्नोत्तरी आदि कार्य योजनाओं के साथ पढ़ाया जाता है, जिससे विद्यार्थी बेहतर परिणाम प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुचौधरी एवं उप-प्रधानाचार्य मदनमोहन शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी और अभिभावकों को बधाई दी जिन्होंने अपने बच्चों के इस विद्यालय पर अपना विश्वास जताया और अपने बच्चों को राजकीय विद्यालय में अध्ययन कराया।