जैविभा विश्वविद्यालय का 36वां स्थापना दिवस समारोह 21 मार्च को

Spread the love

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का 36वां स्थापना दिवस 21 मार्च शनिवार को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य मे आयोजित इस स्थापना दिवस समारोह में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री कुलाधिपति अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ करेंगे। इस अवसर पर अध्ययन, अनुशासन और खेलकूद, सांस्कृतिक आदि शैक्षणेत्तर क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर दी जाने वाली विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं रोमांचक योग प्रदर्शन द्वारा समारोह लुभावना बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *